मदरसा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज
पूर्व दर्जा
प्राप्त
राज्यमंत्री
सरवर
सिद्दीकी
ने
मुख्यमंत्री
से
की
जांच
और
कड़ी
कार्रवाई
की
मांग
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मदरसों की
कार्यप्रणाली और नियुक्तियों को
लेकर एक बार फिर
सवाल उठने लगे हैं।
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सरवर सिद्दीकी ने
प्रदेश सरकार से कथित मदरसा
माफियाओं के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की मांग उठाई
है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को
संबोधित करते हुए कहा
कि प्रदेश में कुछ कथित
तत्व मदरसा शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर
रहे हैं और इससे
समाज में भय एवं
असंतोष का वातावरण पैदा
हो रहा है।
सरवर सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि कुछ कथित लोग धर्म और सामाजिक पहचान की आड़ लेकर प्रभावशाली छवि बनाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज में सफेदपोश बनकर रहते हैं और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मदरसों में नियुक्तियों के नाम पर बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं।
उनके अनुसार, मदरसा में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर 20 से 25 लाख रुपये तक की धनराशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह न केवल शिक्षा व्यवस्था बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ है।पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि
शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र
में किसी भी प्रकार
की भ्रष्ट व्यवस्था समाज के लिए
घातक सिद्ध हो सकती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की
कि पूरे मामले की
निष्पक्ष जांच कराई जाए
और यदि कोई व्यक्ति
या संगठन दोषी पाया जाता
है तो उसके विरुद्ध
कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने
कहा कि सरकार की
प्राथमिकता पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त
व्यवस्था स्थापित करना है, ऐसे
में शिक्षा संस्थानों में किसी प्रकार
की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी
चाहिए.


No comments:
Post a Comment