Tuesday, 9 June 2026

मोदी रचेंगे नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड आज

मोदी रचेंगे नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड आज 

12 वर्ष पूरे होने पर काशी में सेवा, स्वच्छता और दीपोत्सव के भव्य आयोजन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल, अस्पतालों-वृद्धाश्रमों में चलेंगे जनसेवा कार्यक्रम

घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व प्रसाद वितरण

सुरेश गांधी

वाराणसी. भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में मंगलवार का दिन एक नए राजनीतिक अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी  लगातार सबसे लंबे समय तक पदभार संभालने वाले देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा ने इसे जनता के विश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए वाराणसी में सेवा, स्वच्छता और दीपोत्सव के व्यापक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज  चौधरी  भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम छह बजे वे काशी  विश्वनाथ  धाम  में आयोजित दीपोत्सव और महाआरती में शामिल होंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है। पार्टी कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे दिन सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएंगे।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री के नए कीर्तिमान के अवसर पर मंगलवार को जिले और महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सुबह छह बजे से प्रमुख घाटों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू होंगे। इसके बाद विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन और प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान जनविश्वास, विकास और सुशासन की राजनीति की विजय का प्रतीक है।

पूर्वाह्न 10 बजे से अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में सेवा कार्यक्रम चलेंगे। जरूरतमंदों को फल, दवाएं, वस्त्र और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की जाएगी। रोहनिया स्थित अपना घर आश्रम, जक्खिनी और चिरईगांव सीएचसी, रामनगर व दुर्गाकुंड वृद्धाश्रम, काशी अनाथालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल तथा चौकाघाट आयुर्वेद कॉलेज सहित कई संस्थानों में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

काशी में दिनभर ऐसे रहेंगे कार्यक्रम

सुबह 6 बजे : स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण

सुबह 8 बजे : मंदिरों में दर्शन-पूजन व प्रसाद वितरण

सुबह 10 बजे : अस्पतालों, वृद्धाश्रमों व अनाथालयों में सेवा कार्यक्रम

शाम 6 बजे : काशी विश्वनाथ धाम में दीपोत्सव व महाआरती

पूरे दिन : मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर जनसंपर्क अभियान

No comments:

Post a Comment

मोदी रचेंगे नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड आज

मोदी रचेंगे नया कीर्तिमान, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड आज  12 वर्ष पूरे होने पर काशी में सेवा, स्वच्छता और दीपोत्...