Saturday, 8 February 2025

मोदी-मोदी, योगी-योगी से गूंजी काशी, जमकर फूटे पटाखे

मोदी-मोदी, योगी-योगी से गूंजी काशी, जमकर फूटे पटाखे 

ढोल नगाड़े की थाप पर  थिरके भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, दी एक दूसरे को बधाई

मोटर साइकिल जुलूस निकाल लहराया तिरंगा भाजपा का झंडा

चहुंओर गूंजाबधाई हो बधाई हो मोदी जी को बधाई होका नारा

सुरेश गांधी

वाराणसी। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. जबकि सत्ता पर 10 साल से काबिज रही आम आदमी पार्टी (आप) का सुपड़ा साफ हो गया है। यूपी के मिल्कीपुर अयोध्या में भाजपा जीत गयी है। 

इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशी के सड़कों पर जगह-जगह जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई दी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय में होली और दीपावली का नजारा एक साथ नजर आया. कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की. 

दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भदोही में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हज कमेटी उत्तर प्रदेश सदस्य सरवर सिद्दीकी के नेतृत्व में जमकर जश्न मनाया गया. सरवर सिद्दीकी ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है और 27 साल भाजपा की दिल्ली में सरकार बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्ठाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं  मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। 

ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी एवं एक दूसरे को जीत की बधाई दी। भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया और राजनीति के सबसे भ्रष्ट चेहरे अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाया। कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पिछले दस वर्षों में दिल्ली को सिर्फ और सिर्फ बदहाली दी और घोर भ्रष्टाचार किया, जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया। अब मोदी के कुशल मार्गदर्शन में अब दिल्ली का चहुमुंखी विकास होगा। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, श्रीप्रकाश शुक्ला, सुरेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, इं. अशोक यादव,  अशोक पटेल, एडवोकेट अशोक कुमार, एडवोकेट अशोक कुमार, महेंद्र सिंह गौतम, हरि केशरी, दिनेश कालरा, रजत जायसवाल, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता,  पूजा दीक्षित, कुसुम पटेल, नेहा कक्कड़ आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दुसरे को बधाई दी। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय, राजेश राजभर, श्रीप्रकाश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, संजय सोनकर, पीयूष वर्धन, राकेश राजभर, सुनील राजभर सतीश, दिनेश सिंह, मुकेश, प्रवीण, उदय राजभर, अभिषेक, मानवेंद्र, परमात्मा आदि लोग उपस्थित रहे। कंचनपुर कार्यालय पर जीत के मौके पर बाइक रैली निकाली गयी। भेलूपुर के जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री जनसम्पर्क कार्यालय

पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत पर ढोल नगाड़े के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उत्साही कार्यकर्ता हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लेकर गगनभेदी नारे लगा रहे थे जबकि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ओंढे स्वयं ढोल बजाते नजर आए। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राहुल सिंह, नंदजी पांडेय, अनुराग शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रहे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा एवं मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है।

No comments:

Post a Comment

बनारस को ‘मॉडल सिटी’ बनाने की कवायद तेज, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री ए के शर्मा

बनारस को ‘ मॉडल सिटी ’ बनाने की कवायद तेज , गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : मंत्री ए के शर्मा  बरसात से पहले नालों की सफा...