Monday, 24 March 2025

भव्य कार्यक्रमों के साथ पखवारेभर आमजनमानस के बीच भाजपा मनाएगी जश्न : दिलीप पटेल

भव्य कार्यक्रमों के साथ पखवारेभर आमजनमानस

के बीच भाजपा मनाएगी जश्न : दिलीप पटेल 

जनता के बीच लेकर जाएंगे आठ वर्षों का रिपोर्ट कार्ड

विभिन्न आयोजनों के माध्यम से होगा जनसंपर्क

विधानसभा स्तर पर होंगी गोष्ठियां, लगेगा लाभार्थी मेला

बाइक रैली से पहुंचेगा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा करेगी लाभार्थी महिलाओं से घर-घर संपर्क

भाजपा दो चरणों में चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान

सुरेश गांधी

वाराणसी. देश के सबसे बड़े सूबे का चहुंओर विकास हो रहा है... क्या अमीर, क्या गरीब... हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है...जिसके चलते सूबे में गरीबों का जीवन बेहतर हो रहा है...यूपी की जनता को गरीबी से दूर करने का जो प्रण सीएम योगी ने लिया है उसे हर हाल में निभा रहे हैं...उस दंश को मिटा रहे हैं जिसके चंगुल में राज्य का गरीब दशकों से फंसा हुआ था...लेकिन पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया और अब योगी राज में गरीब भी सुकून की सांस ले रहा है...अच्छी जिंदगी जी रहा है...मतलब साफ है बीमारु से उबरकर सर्वोत्तम प्रदेश बन चुके यूपी में अब काम दिखता भी है। 

नारों-वादों से इतर यूपी अब देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन चुका है। इसकी गवाही आधारभूत ढांचे, कृषि और धार्मिक क्षेत्र में हुए विकास के काम दे रहे है। निवेश बढ़ने, अपराध पर नियंत्रण और धर्म परिवर्तन विरोधी कानून जैसी उपलब्धियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बन गयी है। इन्हीं कामों को बीजेपी ने 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों कार्ययोजना के तहत सरकार के 8 साल संदेश के साथ जनता के बीच पहुंचेगी. जिला स्तरीय कार्यक्रमों में गांवों के विकास, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं को प्रमुख तौर से प्रचारित किया जाएगा. इसके साथ ही, सरकार की अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर भी चर्चा की जाएगी. कहा, आज हर सेक्टर में यूपी देश के विकास में ब्रेक थ्रू के रूप में देखा जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्र संयोजकों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अभियान संयोजकों सहसंयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी। दिलीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस, गरीबों, किसानों, महिलाओं युवाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान, भारतीय संस्कृति के उत्थान और अंत्योदय की नीति को समर्पित कई योजनाओं को लागू किया है। इन्हीं उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट लाभार्थी मेला (25-27 मार्च)

प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को बढ़ावा देने के लिए 25, 26 और 27 मार्च को जिला स्तर पर लाभार्थी मेले लगाए जाएंगे।

घर-घर संपर्क अभियान (28-30 मार्च और 7-9 अप्रैल)

इस अभियान को दो चरणों में चलाया जाएगा

पहला चरणः 28, 29 और 30 मार्च

दूसरा चरणः 7, 8 और 9 अप्रैल

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और साहसिक निर्णयों की जानकारी देंगे।

विकास गोष्ठियां (3-5 अप्रैल)

प्रदेश सरकार की आठ वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा के लिए 3 से 5 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।

बाइक रैली और महिला मोर्चा का अभियान

युवा मोर्चा जिले में सरकार की प्रमुख परियोजनाओं को लेकर बाइक रैली निकालेगा।

महिला मोर्चा लाभार्थी महिलाओं से घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेगा और जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।

पार्टी स्थापना दिवस (6 अप्रैल)

भाजपा के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर सभी कार्यकर्ता समर्थक अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल)

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के लिए सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा करेगी।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

बैठक का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा पदाधिकारीकृशंकर गिरी, मीना चौबे, अनामिका चौधरी, मनीष कपूर, राकेश त्रिवेदी, संतोष पटेल, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, डॉ. सुदामा पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, अमरनाथ यादव, नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव,जगदीश त्रिपाठी,विजय गुप्ता, संतबक्श सिंह चुन्नू शामिल थे। इसके अलावा काशी क्षेत्र के 16 जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहे।

भाजपा का संकल्प : जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां

भाजपा इस अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है ताकि प्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा और हर गांव तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे और जनता को इसका लाभ मिले।

No comments:

Post a Comment

संघर्ष समिति और प्रबंध निदेशक के बीच हुई वार्ता, संविदाकर्मियों के कटे वेतन की होगी भरपाई

संघर्ष समिति और प्रबंध निदेशक के बीच हुई वार्ता , संविदाकर्मियों के कटे वेतन की होगी भरपाई  फेसिअल अटेंडेंस के लिए उपकें...