काशी में सजेगा सियासी स्वागत का शिखर, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य अभिनंदन
ढोल-नगाड़ों
और
पुष्पवर्षा
से
गूंजेगा
बाबतपुर
से
विश्वनाथ
धाम
तक
का
मार्ग,
महिला
सम्मेलन
में
भी
होगी
भागीदारी
सुरेश गांधी
वाराणसी. भारतीय जनता पार्टी के
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम
काशी आगमन को लेकर
पार्टी संगठन पूरी तरह उत्साहित
नजर आ रहा है।
28 अप्रैल को प्रस्तावित इस
दौरे को ऐतिहासिक और
भव्य बनाने के लिए शहर
भर में व्यापक तैयारियां
की गई हैं। काशी
की धार्मिक गरिमा और सियासी ऊर्जा
के संगम के बीच
भाजपा अपने शीर्ष नेतृत्व
के स्वागत में कोई कसर
नहीं छोड़ना चाहती।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
दिलीप पटेल ने जानकारी
देते हुए बताया कि
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पूर्वान्ह लगभग
11 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री
हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां
उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट
से लेकर काशी विश्वनाथ
धाम तक का पूरा
मार्ग स्वागत बिंदुओं में तब्दील कर
दिया गया है, जहां
पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के
साथ पुष्पवर्षा कर अपने नेता
का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष
एयरपोर्ट से सीधे बाबा
विश्वनाथ के दरबार में
दर्शन-पूजन के लिए
जाएंगे। इसके पश्चात वे
बरेका परिसर में आयोजित विशाल
महिला सम्मेलन में शामिल होंगे,
जहां पार्टी की महिला शक्ति
का प्रदर्शन भी देखने को
मिलेगा।
स्वागत के लिए चिन्हित
प्रमुख स्थलों में बाबतपुर एयरपोर्ट,
शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट,
लहुराबीर, मैदागिन और काशी विश्वनाथ
मंदिर शामिल हैं। इन सभी
स्थानों पर विशेष साज-सज्जा के साथ कार्यकर्ताओं
की तैनाती की गई है।
भाजपा संगठन इस दौरे को
न केवल एक औपचारिक
कार्यक्रम, बल्कि 2026 के सियासी परिदृश्य
में कार्यकर्ताओं के उत्साह और
एकजुटता के प्रदर्शन के
रूप में देख रहा
है। काशी की गलियों
में इस स्वागत को
लेकर पहले से ही
उत्सव जैसा माहौल बनता
दिख रहा है।

No comments:
Post a Comment