काशी से युवाओं को नबीन का मंत्र—नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
‘विकसित भारत @2047’ के
संकल्प
में
युवा
शक्ति
को
बनाया
बदलाव
का
केंद्र,
बोले-
आईटी,
एआई
और
सेमीकंडक्टर
से
खुल
रहे
रोजगार
के
नए
रास्ते
सुरेश गांधी
वाराणसी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन ने गुरुवार
को काशी से युवाओं
को विकसित भारत के निर्माण
का संकल्प दिलाते हुए कहा कि
आज की पीढ़ी परिवर्तन
की वाहक है। उसकी
बात सुनना और उसकी ऊर्जा
को सही दिशा देना
जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के नेतृत्व में
2047 तक भारत को विकसित
और विश्वगुरु बनाने के विराट संकल्प
में युवाओं की भूमिका सबसे
महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं
से जीवन में शॉर्टकट
से बचने और लक्ष्य
के प्रति 100 फीसदी समर्पण का आह्वान किया।
महामना मदन मोहन मालवीय
हिंदी पत्रकारिता संस्थान में आयोजित ‘युवा
संवाद’ में नबीन ने
कहा कि स्टार्टअप, आईटी,
एआई, सेमीकंडक्टर, मेडिकल शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में
तेजी से अवसर बढ़े
हैं। स्टार्टअप संस्कृति ने युवाओं को
नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर
रोजगार देने वाला बनाया
है। काशी को आईटी
हब बनाने के सुझाव सरकार
तक पहुंचाने की बात भी
उन्होंने कही। उन्होंने कहा
कि बनारस टेक्सटाइल हब बनने की
दिशा में भी आगे
बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर
प्रदेश के युवाओं का
ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण में योगदान गर्व
की बात है। जिस
प्रदेश में कभी माफिया
की चर्चा होती थी, वहां
आज एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर
की चर्चा है। भारत की
सड़क, रक्षा और तकनीकी ताकत
लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि देश
ने 2047 तक विकसित भारत
का साझा सपना देखा
है और ‘सबका साथ,
सबका विकास, सबका विश्वास, सबका
प्रयास’ के मंत्र से
इसे साकार किया जाएगा।
‘देश की भूमि और संसाधनों पर भारतीयों का हक’
नबीन ने विपक्ष
पर निशाना साधते हुए कहा कि
भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे जनता के
बीच रहता है, जबकि
राहुल गांधी और विपक्ष चुनाव
के समय सक्रिय होते
हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल
उठाने को लेकर विपक्ष
को घेरा। घुसपैठ के मुद्दे पर
कहा कि भारत की
भूमि, संसाधन और संपदा पर
भारतीयों का अधिकार है
और घुसपैठियों को संरक्षण देने
की कोशिशों के खिलाफ भाजपा
मजबूती से लड़ेगी। काशी
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के
बाद नबीन ने कहा
कि बाबा की नगरी
में आकर हर व्यक्ति
नतमस्तक हो जाता है।
काशी विश्वनाथ धाम के भव्य
पुनर्निर्माण की सराहना करते
हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।
दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच
इसी क्रम में होटल ताज में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण कर नबीन ने वाराणसी में प्रस्तावित टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता को नई ऊर्जा दी। सिगरा स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की दिव्यांग क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। नबीन ने कहा, “दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं।” अवसर और उचित मंच मिले तो दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देश-दुनिया में पहचान बना सकते हैं। खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष की भावना मजबूत करता है। ऐसे आयोजन समावेशी भारत का संदेश भी देते हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय पहचान का मंच देना है। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने प्रतियोगिता की रूपरेखा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, संस्थान निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment