जीएसटी दरों में कमी से व्यापार को नई
उड़ान, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पूर्व राज्यमंत्री
सरवर
सिद्दीकी
ने
कहा—प्रधानमंत्री
मोदी
का
साहसिक
निर्णय
अर्थव्यवस्था
में
नई
ऊर्जा,
खरीदारी
और
उत्पादन
में
आएगी
जबरदस्त
तेजी
सुरेश गांधी
वाराणसी। वस्तु एवं सेवा कर
(जीएसटी) की दरों में
की गई कमी का
असर देशभर के बाजारों में
दिखने लगा है। उपभोक्ताओं
को सीधे राहत देते
हुए यह कदम न
केवल खरीदारी को प्रोत्साहित करेगा
बल्कि उत्पादन, रोजगार और कारोबार को
भी नई गति प्रदान
करेगा।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री सरवर सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम राष्ट्रीय हित में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह साहसिक कदम छोटे-बड़े सभी व्यापारियों और उद्योगों के लिए वरदान साबित होगा।
श्री सिद्दीकी ने कहा, “जीएसटी दरों में कमी का सीधा असर उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति पर पड़ेगा।
लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे, जिससे बाजार में रौनक लौटेगी।
उत्पादन बढ़ने से नए उद्योग खुलेंगे और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे। यह कदम प्रधानमंत्री की दूरदर्शी आर्थिक सोच का परिचायक है।”उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी नया नियम आज से लागू हो गया है, जिससे व्यापारिक जगत में उत्साह का माहौल है।
थोक व्यापारी से लेकर खुदरा बाजार तक हर वर्ग इस निर्णय का स्वागत कर रहा है।
व्यापारी संगठनों का कहना है कि जीएसटी दरों में कमी से सामान की कीमतें घटेंगी और आमजन को भी सीधी राहत मिलेगी।
इससे त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ेगी और बाजार में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिलेगी। सामाजिक और आर्थिक विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम देश की अर्थव्यवस्था में न केवल निवेश को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपभोग की क्षमता को मजबूत करेगा।
श्री सिद्दीकी ने अंत में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी नीतियां केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन को सीधे तौर पर बेहतर बनाने के लिए हैं।” जीएसटी दरों में कमी का यह निर्णय व्यापार और उद्योग के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है और देश को आर्थिक गति देने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।




No comments:
Post a Comment