Friday, 24 April 2026

काशी से विकास का महाशंखनाद : पीएम मोदी 28 को देंगे 7000 करोड़ की सौगात

काशी से विकास का महाशंखनाद : पीएम मोदी 28 को देंगे 7000 करोड़ की सौगात 

दो नई ट्रेनों को हरी झंडी, ‘अमृत भारत एक्सप्रेसका शुभारंभ, गंगा पर बनेगा देश का सबसे चौड़ा डबल डेकर सिग्नेचर ब्रिज

50 हजार महिलाओं के सम्मेलन से लेकर विश्वनाथ धाम दर्शन तक, दो दिन काशी के नाम

सुरेश गांधी

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विकास का ऐसा महाशंखनाद करने जा रहे हैं, जिसकी गूंज पूर्वांचल से लेकर बंगाल तक सुनाई देगी। इस दौरे में वह करीब 7000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें आधुनिक रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण का बड़ा संदेश शामिल है।

सबसे बड़ी सौगात के तौर पर प्रधानमंत्री वाराणसी से दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेका जनसभा स्थल से वाराणसी - पुणे ट्रेन को रवाना करने के साथ ही अयोध्या - मुंबईअमृत भारत एक्सप्रेसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से बड़ा कदम मानी जा रही है।

काशी से दौड़ेगी विकास की रफ्तार

रेलवे तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। नई ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वांचल के बीच आवागमन और व्यापार को नई गति मिलेगी।

गंगा पर बनेगा देश का सबसे आधुनिक डबल डेकर ब्रिज

प्रधानमंत्री इस दौरान गंगा नदी पर करीब 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले देश के सबसे चौड़े डबल डेकर सिग्नेचर ब्रिज की नींव भी रखेंगे। जिसमें नीचे 4 रेलवे ट्रैक, ऊपर 6 लेन की सड़क के साथ ही 100 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां. करीब 1 किमी लंबे इस पुल से वाराणसी सीधे मुगलसराय से जुड़ जाएगा और 137 साल पुराने मालवीय पुल पर दबाव कम होगा।

50 हजार महिलाओं का महासम्मेलन, सियासी संदेश भी मजबूत

प्रधानमंत्री इसी दिन बरेका में आयोजित होने वाले विशाल महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। यह सम्मेलन केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

विश्वनाथ धाम में दर्शन, काशी में रात्रि विश्राम

पीएम मोदी काशी पहुंचने के बाद बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) में परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, फिर महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसी दिन काशी में रात्रि विश्राम करेंगे। 29 अप्रैल की सुबह वे ज्ञेंप टपेूंदंजी ज्मउचसम में दर्शन-पूजन करेंगे।

29 को करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री तिब्बती संस्थान के रिंपा सेंगपा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

काशी से बंगाल तक जाएगा सियासी संदेश

पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी भारत में चुनावी माहौल गर्म है। काशी और बंगाल के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंधों के चलते यह जनसभा और महिला सम्मेलन राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश देने वाला माना जा रहा है। कुल मिलाकर, 28-29 अप्रैल का यह दौरा रेल, रोड, महिला शक्ति और सांस्कृतिक आस्था, चारों मोर्चों पर काशी को नई पहचान देने वाला साबित होने जा रहा है।

No comments:

Post a Comment