Thursday, 16 April 2026

फेसबुक पर ‘पैसा दो वरना दिखोगे नहीं’, इंस्टाग्राम पर ‘टैलेंट दिखाओ और छा जाओ’

डिजिटल दुनिया का कड़वा सच!

फेसबुक परपैसा दो वरना दिखोगे नहीं’, इंस्टाग्राम परटैलेंट दिखाओ और छा जाओ’ 

डिजिटल क्रांति के इस दौर में सोशल मीडिया अब सिर्फ बातचीत का मंच नहीं, बल्कि पहचान, प्रभाव और कमाई का जरिया बन चुका है। लेकिन इसी के साथ एक नई बहस भी तेजी से उभर रही है, क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सच में निष्पक्ष हैं, या फिर यहां भी पैसा ही असली ताकत बन चुका है? युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे इंस्टाग्राम को लेकर धारणा है कि यहां टैलेंट को बिना किसी आर्थिक दबाव के पहचान मिलती है। वहीं फेसबुक पर लगातार यह आरोप गूंज रहा है कि बिना पैसे खर्च किए आपकी आवाज भी दबा दी जाती ळें हालात ऐसे हैं कि अब यूजर्स खुलकर कहने लगे हैं, “फेसबुक पर पोस्ट डालो तो सन्नाटा, इंस्टाग्राम पर डालो तो वायरल!” 

यह बदलाव केवल प्लेटफॉर्म का नहीं, बल्कि भरोसे का भी ळें सबसे गंभीर सवाल यह है कि क्या एल्गोरिद्म अब तय करेगा कि कौन दिखेगा और कौन नहीं? और अगर ऐसा है, तो क्या सोशल मीडिया का तथाकथितडिजिटल लोकतंत्रसिर्फ एक भ्रम बनकर रह जाएगा? मतलब साफ है निष्पक्षता बनाम कमर्शियल दबाव की बहस के बीच बदलता सोशल मीडिया परिदृश्य के बीच अब हर जुबान पर है, क्या सच में इंस्टाग्राम देता है बराबरी का मौका और फेसबुक बन चुका हैपे-टू-रीचप्लेटफॉर्म? इसी कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस मुद्दे पर हो रही है, वह है फेसबुक और एक्स यानी ट्वीटर के बीच बढ़तीअदृश्य टकराहट आज मीडिया हाउस से लेकर आम यूजर तक यह महसूस कर रहे हैं कि फेसबुक पर अगर आप एक्स (ट्विटर) के लिंक या कंटेंट को प्रमोट करते हैं, तो उसकी पहुंच (रीच) अचानक कम हो जाती है, पोस्ट हट जाती है या कभी-कभी अकाउंट को चेतावनी तक मिल जाती है। यह केवल तकनीकी इत्तेफाक है या एक सुनियोजित एल्गोरिद्मिक रणनीति, यह सवाल अब खुलकर उठने लगा हैय्यह ट्रेंड कई गंभीर सवाल खड़े करता है : क्या अब प्लेटफॉर्म तय करेगा कि कौन-सी जानकारी दिखेगी? क्या मीडिया की स्वतंत्रता एल्गोरिद्म के हाथ में चली गई है? क्याडिजिटल लोकतंत्रअबडिजिटल कंट्रोलबनता जा रहा है

सुरेश गांधी

फिरहाल, डिजिटल युग में सोशल मीडिया सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह आज पहचान, प्रभाव और आय का एक बड़ा मंच बन चुका है। बीते कुछ वर्षों में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है,जहां कभी युवाओं की पहली पसंद फेसबुक हुआ करता था, वहीं अब वही युवा तेजी से इंस्टाग्राम की ओर पलायन कर रहे हैं। यह बदलाव महज प्लेटफॉर्म बदलने का नहीं, बल्कि डिजिटल व्यवहार, प्राथमिकताओं और विश्वास के संकट का संकेत भी देता है। आज का युवा केवलसोशलनहीं रहना चाहता, वहविजिबलहोना चाहता है, पहचान चाहता है और अपनी प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों इंस्टाग्राम युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है और फेसबुक जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म से दूरी क्यों बढ़ती जा रही है

खास
यह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की दुनिया अब केवल सूचना का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह एकपावर गेमबन चुकी है, जहां हर बड़ी टेक कंपनी अपने इकोसिस्टम को बचाने और दूसरे प्लेटफॉर्म को दबाने में लगी है। इसी कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा जिस मुद्दे पर हो रही है, वह है फेसबुक और एक्स यानी ट्वीटर के बीच बढ़तीअदृश्य टकराहट 
आज मीडिया हाउस से लेकर आम यूजर तक यह महसूस कर रहे हैं कि फेसबुक पर अगर आप एक्स (ट्विटर) के लिंक या कंटेंट को प्रमोट करते हैं, तो उसकी पहुंच (रीच) अचानक कम हो जाती है, पोस्ट हट जाती है या कभी-कभी अकाउंट को चेतावनी तक मिल जाती है। 
यह केवल तकनीकी इत्तेफाक है या एक सुनियोजित एल्गोरिद्मिक रणनीति, यह सवाल अब खुलकर उठने लगा है। 

फेसबुक बनाम एक्स : ‘डिजिटल दादागिरीया कंटेंट कंट्रोल?

फेसबुक का एल्गोरिद्म अब केवल कंटेंट की क्वालिटी नहीं, बल्किप्लेटफॉर्म लॉयल्टीभी देखता है। यानी अगर आप बार-बार यूजर्स को दूसरे प्लेटफॉर्म, खासतौर पर एक्स पर भेजने की कोशिश करते हैं, तो फेसबुक उसेलो प्रायोरिटीमें डाल देता है। नतीजा यह होता है कि पोस्ट की रीच अचानक गिर जाती है. इंगेजमेंट कम दिखने लगता है. कई बार पोस्ट या लिंक कोपॉलिसी वायलेशनबताकर हटा दिया जाता है. यही वजह है कि यूजर्स को लगता है कि फेसबुकदूसरे प्लेटफॉर्म को बर्दाश्त नहीं करता

मीडिया हाउस की नई रणनीति : ‘हेडिंग डालो, ट्रैफिक बचाओ’ 

अब
सबसे बड़ा बदलाव मीडिया इंडस्ट्री में दिख रहा है। हाल यह है कि अब आज तक, हिन्दुस्तान, पत्रिका, अमर उजाला, भास्कर जैसे बड़े मीडिया संस्थान भी फेसबुक की इसडिजिटल सख्तीको समझ चुके हैं। इसलिए उन्होंने नई रणनीति अपनाई है : फेसबुक पर केवल आकर्षक हेडिंग या ब्रेकिंग लाइन डालते हैं, पूरी खबर का लिंक सीधे पोस्ट नहीं करते. यूजर्स को कहते हैं, “पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़िए”. इसका सीधा कारण है : पोस्ट की रीच बचाना. फेसबुक के एल्गोरिद्म से बचना. ट्रैफिक को सुरक्षित तरीके से डायवर्ट करना.

डिजिटल लोकतंत्र या एल्गोरिद्म का भ्रम?

सोशल मीडिया को अक्सरडिजिटल लोकतंत्रकहा जाता है, जहां हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का समान अवसर मिलता है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं ज्यादा जटिल है। इंस्टाग्राम के बारे में युवाओं का यह मानना है कि यह प्लेटफॉर्मनिष्पक्षहै, यानी यहां किसी भी व्यक्ति का कंटेंट बिना किसी आर्थिक दबाव के वायरल हो सकता है।रील्सऔरएक्सप्लोरफीचर ने इस धारणा को और मजबूत किया है। कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां छोटे शहरों के युवाओं ने बिना किसी बड़े संसाधन के लाखों फॉलोअर्स बना लिए और अपनी अलग पहचान कायम की। इसके विपरीत, फेसबुक को लेकर एक व्यापक धारणा बन चुकी है कि यह अबपे-टू-रीचप्लेटफॉर्म बन गया है। 

यानी अगर आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचे, तो आपको इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। यह धारणा कितनी सही है, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन यह जरूर है कि फेसबुक का एल्गोरिद्म अबऑर्गेनिक रीचको सीमित करता दिखता है।

एल्गोरिद्म का गणित : रीच बनाम रेवेन्यू

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का मूल उद्देश्य अब केवल यूजर्स को जोड़ना नहीं, बल्कि उनसे राजस्व अर्जित करना भी है। मेटा प्लेटफार्म जैसी कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म्स को अलग-अलग रणनीतियों के तहत संचालित करती हैं। इंस्टाग्राम कोग्रोथ इंजनके रूप में देखा जा रहा है. जबकि फेसबुक कोरेवेन्यू इंजनके रूप में विकसित किया जा रहा है. फेसबुक परबूस्ट पोस्टऔरपेड एड्सका बढ़ता चलन इस बात का संकेत है कि यहां कंटेंट की पहुंच अब बाजार की ताकतों पर ज्यादा निर्भर हो गई है। वहीं इंस्टाग्राम अभी भी नए क्रिएटर्स को अवसर देने का दावा करता है। उसका एल्गोरिद्म इंगेजमेंट (लाइक्स, कमेंट्स, शेयरर्स, वॉच टाइम) के आधार पर कंटेंट को आगे बढ़ाता है।

क्या सच में फेसबुक लाइक और कमेंट हटाता है?

यह सवाल आजकल आम यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स का दावा है कि फेसबुक उनके पोस्ट से लाइक और कमेंटगायबकर देता है। तकनीकी तौर पर देखें तो फेसबुक ऐसा जानबूझकर नहीं करता, लेकिन कुछ कारण हो सकते हैं :-

स्पैम फिल्टर : संदिग्ध या फर्जी गतिविधियों को हटाया जाता है. एल्गोरिद्मिक फिल्टरिंग : कुछ इंटरैक्शन कोलो क्वालिटीमानकर छिपा दिया जाता है.

टेक्निकल गड़बड़ी : सर्वर या सिंकिंग इश्यू, लेकिन इन तकनीकी कारणों का असर यूजर के अनुभव पर पड़ता है, जिससे उसे लगता है कि प्लेटफॉर्म उसके साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा।

युवाओं का मनोविज्ञान और इंस्टाग्राम की सफलता 

आज का युवाइंस्टेंट ग्रैटिफिकेशनयानी तुरंत परिणाम चाहता है। इंस्टाग्राम इस मनोविज्ञान को बखूबी समझता है : छोटे वीडियो (रील्स), तेज प्रतिक्रिया (लाइक्स, कमेंट्स), वायरल होने की संभावना. यह सब मिलकर यूजर्स को एक तरह काडोपामिन हिटदेते हैं, जिससे वे बार-बार प्लेटफॉर्म पर लौटते हैं। इसके अलावा, इंस्टाग्राम परइन्फ्लुएंसर कल्चरतेजी से बढ़ा है। आज एक सामान्य युवक भी खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित कर सकता है।

फेसबुक : एक बदलती पहचान 

फेसबुक का स्वरूप अब काफी बदल चुका है। यह अब युवाओं के बजाय मध्यम आयु वर्ग का प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. यहां न्यूज, फेक या अफवाह, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर बेजह के बहस की भरमार है. विज्ञापनों की संख्या बढ़ गई है. इससे युवा वर्ग को यह प्लेटफॉर्मकम आकर्षकलगने लगा है।

क्या इंस्टाग्राम भी भविष्य में फेसबुक बन जाएगा?

यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। इतिहास बताता है कि जैसे-जैसे कोई प्लेटफॉर्म बड़ा होता है, वह धीरे-धीरे व्यावसायिक दबाव में जाता है। इंस्टाग्राम के साथ भी यही हो सकता है : ऑर्गेनिक रीच कम हो सकती है, पेड प्रमोशन बढ़ सकता है, एल्गोरिद्म ज्यादा नियंत्रित हो सकता है, यानी जो शिकायत आज फेसबुक से है, वही कल इंस्टाग्राम से भी हो सकती है। 

डिजिटल असमानता का उभरता संकट

सोशल मीडिया को समान अवसर का मंच माना जाता है, लेकिनपे-टू-रीचमॉडल इस धारणा को चुनौती देता है। अगर केवल वही लोग आगे बढ़ेंगे जो पैसे खर्च कर सकते हैं, तो यह डिजिटल असमानता को बढ़ावा देगा। यह स्थिति छोटे क्रिएटर्स और ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। 

क्या सच में एक्स के लिंक परएक्शनहोता है?

तकनीकी तौर पर फेसबुक खुलकर यह नहीं मानता कि वह एक्स (ट्विटर) के लिंक को टारगेट करता है, लेकिन व्यवहारिक स्तर पर कई पैटर्न सामने आए हैं : एक्स के लिंक वाली पोस्ट की रीच कम होना, इक्सटरनल लिंक को एल्गोरिद्मिकली डाउनरैंक करना, बार-बार इक्स्टरनल पर रिडायरेक्शन मिलना. यानी यानी फेसबुक चाहता है कि यूजर प्लेटफॉर्म के अंदर ही रहे, बाहर जाए.

यहडिजिटल दादागिरीक्यों?

इसकी सबसे बड़ी वजह हैयूजर रिटेंसनऔरएड रेवेन्यू”. मेटा प्लेटफार्म के लिए हर यूजर का समय ही पैसा है। अगर यूजर फेसबुक छोड़कर एक्स पर चला गयानुकसान, अगर यूजर फेसबुक पर ही रुकाविज्ञापन दिखेगाकमाई. इसलिए फेसबुक हर हाल में यूजर को अपने प्लेटफॉर्म के भीतर ही रखना चाहता है.

हेडिंग तक सिमटी खबर, एल्गोरिद्म का असर

आज स्थिति यह है कि फेसबुक पर पूरी खबर डालना जोखिम भरा माना जा रहा है, और यही वजह है किकमेंट बॉक्स में पढ़िएजैसे ट्रेंड तेजी से बढ़ रहे हैं। यह केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि मीडिया के काम करने के तरीके में बड़ा परिवर्तन है। सच यही है : अब खबर की ताकत से ज्यादा एल्गोरिद्म की मर्जी चल रही है। और जब एल्गोरिद्म ही संपादक बन जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है, क्या हम सच में आज़ाद डिजिटल युग में जी रहे हैं, या एक नियंत्रित सूचना तंत्र के हिस्से बन चुके हैं?

समाज पर प्रभाव : सिर्फ मनोरंजन नहीं, मानसिकता का बदलाव

सोशल मीडिया का प्रभाव अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। युवाओं की सोच और व्यवहार प्रभावित हो रहा है. तुलना और प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है. मानसिक दबाव और आत्म-संदेह की समस्या भी उभर रही है. इंस्टाग्राम पर दिखने वालीपरफेक्ट लाइफकई बार वास्तविकता से दूर होती है, जिससे युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

अवसर, भ्रम और चुनौती

इंस्टाग्राम और फेसबुक के बीच यह तुलना केवल दो प्लेटफॉर्म्स की नहीं, बल्कि डिजिटल युग की दिशा का संकेत है। इंस्टाग्राम आज अवसर का मंच है. फेसबुक व्यापार का मंच बन चुका है. लेकिन दोनों ही अंततः एक ही कंपनी के नियंत्रण में हैं, जिनका उद्देश्य लाभ कमाना है। इसलिए यूजर्स को भी जागरूक रहना होगा और यह समझना होगा कि सोशल मीडिया परनिष्पक्षताएक हद तक ही संभव है। मतलब साफ है डिजिटल दुनिया में आज हर क्लिक, हर लाइक और हर शेयर एकडेटाहै, और यह डेटा ही कंपनियों के लिए सोना है। युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया केवल अवसर का मंच नहीं, बल्कि एकव्यावसायिक इकोसिस्टमहै, जहां उनकी प्रतिभा के साथ-साथ उनकी पसंद, आदतें और समय भी एक उत्पाद बन चुके हैं। इंस्टाग्राम का आकर्षण और फेसबुक की गिरती पकड़, यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि एक गहरी सामाजिक और आर्थिक प्रक्रिया का हिस्सा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंस्टाग्राम अपनीनिष्पक्षताकी छवि बनाए रख पाता है या फिर वह भी फेसबुक की राह पर चल पड़ता है।

No comments:

Post a Comment