काशी से उठी मोदी की नारी शक्ति लहर, बंगाल तक गूंजेगा
इंफ्रास्ट्रक्चर,
नारी
शक्ति
और
पूर्वांचल
का
नया
नैरेटिव
पीएम मोदी
28 अप्रैल
को
देंगे
7000 करोड़
की
सौगात
: दो
नई
ट्रेनों
को
हरी
झंडी,
‘अमृत
भारत
एक्सप्रेस’
का
शुभारंभ
— गंगा पर बनेगा देश
का
सबसे
चौड़ा
डबल
डेकर
सिग्नेचर
ब्रिज
50 हजार महिलाओं के
सम्मेलन
से
लेकर
विश्वनाथ
धाम
दर्शन
तक—दो
दिन
काशी
के
नाम
सुरेश गांधी
वाराणसी. प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र
वाराणसी एक बार फिर
राष्ट्रीय राजनीति और विकास के
केंद्र में है। 28-29 अप्रैल
को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित
दौरा केवल परियोजनाओं के
उद्घाटन या शिलान्यास तक
सीमित नहीं है, बल्कि
यह उस व्यापक रणनीति
का हिस्सा है जिसमें विकास,
सामाजिक संदेश और राजनीतिक संकेत,
तीनों का समन्वय दिखाई
देता है। तकरीबन 7000 करोड़
की परियोजनाओं की सौगात के
साथ यह दौरा पूर्वांचल
के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और सामाजिक विमर्श
को नई दिशा देने
की क्षमता रखता है। साथ
ही 50 हजार से अधिक
महिलाओं का प्रस्तावित सम्मेलन,
केवल भीड़ जुटाने का
प्रयास नहीं, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक और
सामाजिक विमर्श के केंद्र में
लाने की कोशिश है।
खास यह है कि
इस ‘नारी शक्ति’ की
गूंज बंगाल तक गूंजेगी. या
यूं कहे काशी से
बंगाल तक सियासी तरंग
के साथ नारी शक्ति
के सहारे मोदी का यह
दूरगामी संदेश होगा, जो मोदी की
सबसे बड़ी ताकत बनेगी.
रेल और सड़क, विकास की नई धुरी
वाराणसी से दो नई
ट्रेनों को हरी झंडी
दिखाना और अयोध्या-मुंबई
‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ का
शुभारंभ केवल परिवहन सुविधा
का विस्तार नहीं है, बल्कि
यह उत्तर भारत को पश्चिमी
और मध्य भारत से
जोड़ने की रणनीतिक पहल
है। वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई जैसी कड़ियाँ धार्मिक,
सांस्कृतिक और आर्थिक गलियारों
को जोड़ती हैं। इससे यात्रियों
की आवाजाही के साथ-साथ
व्यापारिक गतिविधियों को भी गति
मिलेगी। इसी क्रम में
गंगा पर प्रस्तावित डबल
डेकर सिग्नेचर ब्रिज एक इंजीनियरिंग परियोजना
से अधिक, पूर्वांचल के लिए जीवनरेखा
साबित हो सकता है।
137 साल पुराने मालवीय पुल पर निर्भरता
कम करना समय की
मांग थी। नया पुल
न केवल यातायात दबाव
को कम करेगा, बल्कि
वाराणसी और मुगलसराय (पंडित
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) के बीच आवागमन
को सुगम बनाएगा। रेल
और सड़क का यह
संयुक्त ढांचा भविष्य के शहरी नियोजन
की झलक भी देता
हैकृजहां बहु-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर
ही विकास का आधार बनेगा।
नारी शक्ति, सामाजिक विमर्श का केंद्र
मोदी के इस
दौरे का सबसे महत्वपूर्ण
पहलू 50 हजार महिलाओं का
प्रस्तावित सम्मेलन है। यह केवल
भीड़ जुटाने का प्रयास नहीं,
बल्कि महिलाओं को राजनीतिक और
सामाजिक विमर्श के केंद्र में
लाने की कोशिश है।
‘नारी शक्ति’ आज भारतीय राजनीति
का एक प्रमुख नैरेटिव
बन चुका है, और
वाराणसी जैसे सांस्कृतिक शहर
से इसका संदेश देना
प्रतीकात्मक रूप से अत्यंत
प्रभावी है। महिला सम्मेलन
के माध्यम से यह स्पष्ट
संकेत दिया जा रहा
है कि विकास की
धारा में महिलाओं की
भागीदारी को अब केवल
लाभार्थी तक सीमित नहीं
रखा जाएगा, बल्कि उन्हें नेतृत्व की भूमिका में
स्थापित करने का प्रयास
किया जाएगा। यह पहल ग्रामीण
और शहरी, दोनों स्तरों पर महिलाओं के
आत्मविश्वास और सहभागिता को
बढ़ाने में निर्णायक हो
सकती है।
आस्था और राजनीति का संगम
प्रधानमंत्री का श्रीकाशी विश्वनाथ
धाम में दर्शन-पूजन
करना केवल धार्मिक आस्था
का विषय नहीं है,
बल्कि यह काशी की
उस सांस्कृतिक पहचान को पुनर्स्थापित करने
का प्रयास भी है, जो
सदियों से भारत की
आध्यात्मिक धुरी रही है।
काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास
के बाद यह स्थल
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर
पर एक नए तीर्थ-पर्यटन केंद्र के रूप में
उभरा है। आस्था, विकास
और राजनीति का यह त्रिकोण
काशी को एक मॉडल
के रूप में प्रस्तुत
करता है, जहां सांस्कृतिक
विरासत और आधुनिकता साथ-साथ चलती हैं।
पूर्वांचल से पूर्वी भारत तककृसंदेश की व्यापकता
यह दौरा ऐसे
समय में हो रहा
है जब पूर्वी भारत,
विशेषकर बंगाल, राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण
बना हुआ है। काशी
और बंगाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक
और सामाजिक संबंध इस संदेश को
और व्यापक बनाते हैं। बंगाली समाज
का काशी से जुड़ाव
केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक भी
रहा है। ऐसे में
वाराणसी से दिया गया
कोई भी संदेश केवल
उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं
रहता, बल्कि उसका प्रभाव पूर्वी
भारत तक जाता है।
महिला सम्मेलन और विकास परियोजनाओं
का यह संगम उस
व्यापक रणनीति का हिस्सा माना
जा सकता है, जिसमें
सांस्कृतिक जुड़ाव के माध्यम से
राजनीतिक संवाद स्थापित किया जाता है।
विकास की निरंतरता और अपेक्षाओं की चुनौती
यह भी सच
है कि प्रधानमंत्री मोदी
के वाराणसी से सांसद बनने
के बाद से शहर
और पूर्वांचल में विकास की
गति तेज हुई है।
सड़क, रेल, जलमार्ग, पर्यटन
और शहरी विकास के
क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण
परियोजनाएं सामने आई हैं। लेकिन
इसके साथ ही जनता
की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं।
अब चुनौती केवल नई परियोजनाओं
की घोषणा तक सीमित नहीं
है, बल्कि उनके समयबद्ध और
प्रभावी क्रियान्वयन की है। इंफ्रास्ट्रक्चर
के साथ-साथ रोजगार
सृजन, पर्यावरण संतुलन और शहरी प्रबंधन
जैसे मुद्दे भी उतने ही
महत्वपूर्ण हैं।
काशी से निकलेगा भविष्य का संकेत
28-29 अप्रैल का यह दौरा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक व्यापक संकेत है. विकास, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का। काशी एक बार फिर उस मंच के रूप में उभर रही है, जहां से देश के भविष्य का नैरेटिव तय होता है। यदि इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और प्रभावी ढंग से होता है, तो यह दौरा पूर्वांचल ही नहीं, पूरे देश के विकास मॉडल के लिए एक नई दिशा निर्धारित कर सकता है। लेकिन यदि यह केवल घोषणाओं तक सीमित रह गया, तो यह अवसर भी अन्य कई अवसरों की तरह अधूरा रह जाएगा। काशी की यही विशेषता है, यह केवल घटनाओं का शहर नहीं, बल्कि संकेतों का शहर है। और इस बार के संकेत दूर तक जाने वाले हैं।
काशी से विकास का महाशंखनाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय
क्षेत्र वाराणसी से विकास का
ऐसा महाशंखनाद करने जा रहे
हैं, जिसकी गूंज पूर्वांचल से
लेकर बंगाल तक सुनाई देगी।
इस दौरे में वह
करीब 7000 करोड़ की परियोजनाओं
का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे,
जिसमें आधुनिक रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण
का बड़ा संदेश शामिल
है। सबसे बड़ी सौगात
के तौर पर प्रधानमंत्री
वाराणसी से दो नई
ट्रेनों को हरी झंडी
दिखाएंगे। बरेका जनसभा स्थल से वाराणसी
- पुणे ट्रेन को रवाना करने
के साथ ही अयोध्या
- मुंबई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’
का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन कनेक्टिविटी
और यात्रियों की सुविधा के
लिहाज से बड़ा कदम
मानी जा रही है।
काशी से दौड़ेगी विकास की रफ्तार
रेलवे तैयारियों को अंतिम रूप
देने के लिए जल्द
ही रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों
का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है।
नई ट्रेनों के संचालन से
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वांचल के
बीच आवागमन और व्यापार को
नई गति मिलेगी।
गंगा पर बनेगा देश का सबसे आधुनिक डबल डेकर ब्रिज
प्रधानमंत्री इस दौरान गंगा
नदी पर करीब 2500 करोड़
की लागत से बनने
वाले देश के सबसे
चौड़े डबल डेकर सिग्नेचर
ब्रिज की नींव भी
रखेंगे। जिसमें नीचे 4 रेलवे ट्रैक, ऊपर 6 लेन की सड़क
के साथ ही 100 किमी
प्रति घंटा तक की
रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां.
करीब 1 किमी लंबे इस
पुल से वाराणसी सीधे
मुगलसराय से जुड़ जाएगा
और 137 साल पुराने मालवीय
पुल पर दबाव कम
होगा।
50 हजार महिलाओं का महासम्मेलन, सियासी संदेश भी मजबूत
प्रधानमंत्री इसी दिन बरेका
में आयोजित होने वाले विशाल
महिला सम्मेलन को भी संबोधित
करेंगे, जिसमें लगभग 50 हजार महिलाओं की
भागीदारी का लक्ष्य रखा
गया है। यह सम्मेलन
न केवल सामाजिक बल्कि
राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद
अहम माना जा रहा
है।
विश्वनाथ धाम में दर्शन, काशी में रात्रि विश्राम
पीएम मोदी काशी
पहुंचने के बाद बनारस
लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका) में परियोजनाओं का
लोकार्पण करेंगे, फिर महिला सम्मेलन
में हिस्सा लेंगे और उसी दिन
काशी में रात्रि विश्राम
करेंगे। 29 अप्रैल की सुबह वे
ज्ञेंप टपेूंदंजी ज्मउचसम में दर्शन-पूजन
करेंगे।
29 को करेंगे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
29 अप्रैल को प्रधानमंत्री तिब्बती
संस्थान के रिंपा सेंगपा
अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज
का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद
हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे
कार्यक्रम के लिए रवाना
होंगे।
काशी से बंगाल तक जाएगा सियासी संदेश
पीएम मोदी का
यह दौरा ऐसे समय
हो रहा है जब
पूर्वी भारत में चुनावी
माहौल गर्म है। काशी
और बंगाल के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक
संबंधों के चलते यह
जनसभा और महिला सम्मेलन
राजनीतिक रूप से भी
बड़ा संदेश देने वाला माना
जा रहा है। कुल
मिलाकर, 28-29 अप्रैल का यह दौरा
रेल, रोड, महिला शक्ति
और सांस्कृतिक आस्था, चारों मोर्चों पर काशी को
नई पहचान देने वाला साबित
होने जा रहा है।

No comments:
Post a Comment