घर से 500 मीटर पहले मौत की घात, गोली लगने के बाद भी बाइक चलाकर पहुंचा घर, सुबह थम गई जिंदगी
रोहनिया में
दुकानदार
की
हत्या
से
सनसनी
| नकाबपोश
बदमाशों
ने
पीछे
से
मारी
गोली
| जमीन
विवाद
समेत
कई
बिंदुओं
पर
जांच
सुरेश गांधी
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के
अवलेशपुर स्थित सौरभ विहार कॉलोनी
में सोमवार देर रात हुई
एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके
को दहला दिया। लकी
स्टोर्स के संचालक जितेंद्र
कुमार पटेल (45) को घर लौटते
समय बाइक सवार दो
बदमाशों ने गोली मार
दी। हैरत की बात
यह रही कि गोली
लगने के बाद भी
जितेंद्र ने हिम्मत नहीं
हारी और लहूलुहान हालत
में बाइक चलाते हुए
घर तक पहुंच गए।
हालांकि ट्रॉमा सेंटर में उपचार के
दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत
हो गई।
जानकारी के अनुसार, अवलेशपुर
निवासी जितेंद्र कुमार पटेल रोज की
तरह सोमवार रात अपनी दुकान
बंद कर घर लौट
रहे थे। वह घर
से महज 500 मीटर की दूरी
पर पहुंचे थे कि पहले
से घात लगाए बैठे
दो नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से
उन पर फायरिंग कर
दी। एक गोली उनकी
पीठ में जा लगी।
अचानक हुए हमले के
बाद बदमाश मौके से फरार
हो गए।
गोली लगने के
बावजूद जितेंद्र ने अदम्य साहस
दिखाया। गंभीर रूप से घायल
होने के बाद भी
वह किसी तरह बाइक
चलाकर घर पहुंचे। घर
पहुंचते ही उन्होंने अपनी
मां सुदामा देवी को बताया
कि रास्ते में बाइक सवार
दो लोगों ने उन्हें गोली
मार दी है। उनकी
पीठ से लगातार खून
बह रहा था। यह
दृश्य देखकर परिवार के लोग बदहवास
हो गए।
परिजन तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल
लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार
के बाद चिकित्सकों ने
हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर
रेफर कर दिया। पूरी
रात जिंदगी और मौत के
बीच संघर्ष करने के बाद
मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम
सांस ली।
जितेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी रीनू देवी, मां सुदामा देवी और दोनों पुत्र अतुल उर्फ लकी व आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन भाइयों में सबसे बड़े जितेंद्र परिवार के मुख्य सहारा थे।
कॉलोनी और
व्यापारिक क्षेत्र में भी शोक
और आक्रोश का माहौल है।
जमीन विवाद पर टिकी जांच की सुई
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना
मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक
टीम और आला अधिकारी
मौके पर पहुंचे। घटनास्थल
से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास
लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जा रही है ताकि
हमलावरों की पहचान की
जा सके। पुलिस का
कहना है कि जल्द
ही वारदात का खुलासा कर
आरोपियों को गिरफ्तार किया
जाएगा।
सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था
शहर से सटे इलाके में घर के नजदीक इस तरह की दुस्साहसिक हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिस बेखौफ अंदाज में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उसने आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। अब निगाहें पुलिस की जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी पर टिकी हैं।
एडीसीपी लिपि नगायच ने संभाला मोर्चा,
मौके पर पहुंचकर लिया जायजा







No comments:
Post a Comment