दानपात्र से रामलला दरबार तक... सच की तलाश
आस्था की चौखट पर जवाबदेही की अग्निपरीक्षा…!
रामलला के
चढ़ावे
का
हर
रुपया
पवित्र,
इसलिए
हर
सवाल
का
जवाब
भी
जरूरी
दान व्यवस्था,
निगरानी
और
जवाबदेही
पर
उठे
सवालों
की
परतें
खोलेगी
एसआईटी
जांच
मंदिर की
गरिमा
बचाने
के
लिए
पारदर्शिता
की
सबसे
बड़ी
कसौटी
बनी
एसआईटी
जांच
करोड़ों श्रद्धालुओं
की
निगाहें
एसआईटी
रिपोर्ट
पर
सुरेश गांधी
वाराणसी. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के
केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की
कथित अनियमितताओं का मामला अब
निर्णायक जांच के दौर
में पहुंच गया है। उत्तर
प्रदेश सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय
एसआईटी ने जांच शुरू
कर दी है। उल्लेखनीय
यह है कि जांच
की पहल स्वयं श्रीराम
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर
हुई है। ट्रस्ट का
कहना है कि मंदिर
की प्रतिष्ठा पर उठे सवालों
का उत्तर केवल निष्पक्ष जांच
ही दे सकती है।
मामला तब सुर्खियों में
आया जब दान राशि
में कथित गड़बड़ी के
आरोप सामने आए। इसके बाद
कुछ कर्मचारियों से पूछताछ हुई
और एक कर्मचारी के
घर से नकदी बरामद
होने की खबरों ने
पूरे घटनाक्रम को और गंभीर
बना दिया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं
है कि बरामद धन
का संबंध मंदिर के दान से
है या नहीं। यही
तथ्य एसआईटी की जांच का
मुख्य विषय है। मतलब
साफ है राम मंदिर केवल पत्थरों का
भव्य स्थापत्य नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास का
प्रतीक है। इसलिए यहां
चढ़ाया गया प्रत्येक रुपया
केवल दान नहीं, बल्कि
आस्था की अमानत है।
इस अमानत की सुरक्षा में
पारदर्शिता जितनी मजबूत होगी, मंदिर की गरिमा उतनी
ही अटूट बनी रहेगी।
सच्चाई सामने लाना जरूरी
इस पूरे मामले
का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष
यह है कि श्रीराम
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वयं मुख्यमंत्री
से एसआईटी गठित करने का
अनुरोध किया। ट्रस्ट का कहना है
कि सोशल मीडिया और
राजनीतिक बयानों के बीच तथ्यों
को सामने लाना आवश्यक है
ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना
रहे।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति : चंपत राय
ट्रस्ट के महासचिव चंपत
राय ने प्रारंभिक आरोप
सामने आने पर कहा
था कि ट्रस्ट का
आंतरिक ऑडिट लगातार चलता
है और अब तक
ऐसी कोई बात सामने
नहीं आई है जो
बड़े स्तर पर दान
राशि की चोरी या
गबन की पुष्टि करती
हो। उन्होंने कहा कि किसी
भी निष्कर्ष पर पहुंचने से
पहले जांच पूरी होने
दी जानी चाहिए।
जांच में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं : नृपेन्द्र मिश्र
राम मंदिर निर्माण
समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र
मिश्र ने सोमवार को
कहा कि जांच में
किसी प्रकार की ढिलाई नहीं
बरती जाएगी। उनके अनुसार जांच
के दो उद्देश्य हैं—यदि कोई आपराधिक
जिम्मेदारी बनती है तो
उसका निर्धारण और भविष्य में
ऐसी स्थिति न बने इसके
लिए व्यवस्था में सुधार। उन्होंने
कहा कि श्रद्धालुओं का
विश्वास सर्वोच्च है।
एसआईटी किन बिंदुओं पर करेगी जांच
दानपात्र से नकदी निकालने
की पूरी प्रक्रिया। नकदी
की गिनती और बैंक में
जमा करने की व्यवस्था।
सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी रजिस्टर।
कर्मचारियों की भूमिका। बरामद
नकदी और उसके स्रोत
का सत्यापन। भविष्य के लिए वित्तीय
प्रबंधन को और पारदर्शी
बनाने के सुझाव।
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश
यादव ने मामले को
लेकर सरकार और ट्रस्ट पर
सवाल उठाए हैं, जबकि
भाजपा का कहना है
कि ट्रस्ट ने स्वयं जांच
की मांग कर पारदर्शिता
का उदाहरण पेश किया है।
इस बीच सरकार ने
स्पष्ट किया है कि
जांच किसी दबाव में
नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर
होगी।
सबसे बड़ा सवाल
राम मंदिर केवल
एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि
करोड़ों लोगों की आस्था का
प्रतीक है। इसलिए यदि
किसी स्तर पर लापरवाही
या वित्तीय अनियमितता हुई है तो
उसका खुलासा होना उतना ही
आवश्यक है, जितना कि
झूठे आरोपों का खंडन। एसआईटी
की रिपोर्ट अब इस पूरे
विवाद का सबसे महत्वपूर्ण
दस्तावेज होगी।
अब तक क्या-क्या हुआ?
दान राशि में
कथित गड़बड़ी के आरोप सामने
आए। ट्रस्ट ने निष्पक्ष जांच
की मांग की। सरकार
ने तीन सदस्यीय एसआईटी
गठित की। कुछ कर्मचारियों
से पूछताछ हुई। एक कर्मचारी
के घर से नकदी
बरामद होने की खबर
सामने आई। एसआईटी ने
जांच शुरू कर दी
है। अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी
है।
श्रद्धा का धन, भरोसे की परीक्षा
यदि जांच का
उद्देश्य केवल दोषी तलाशना
नहीं बल्कि भविष्य की व्यवस्था सुधारना
भी है, तो निम्न
बिंदुओं पर विशेष ध्यान
दिया जाना चाहिए—
1. पूरा "मनी
ट्रेल"
: दानपात्र से निकली राशि
किस-किस व्यक्ति के
हाथ से होकर बैंक
तक पहुंची? हर चरण का
दस्तावेजी और डिजिटल मिलान
किया जाए।
2. सीसीटीवी का
वैज्ञानिक
विश्लेषण
: केवल फुटेज देखना पर्याप्त नहीं। फुटेज का समय, ड्यूटी
रजिस्टर, प्रवेश-निकास रिकॉर्ड और कर्मचारियों की
गतिविधियों का मिलान कराया
जाए।
3. बैंक जमा
का
ऑडिट
: जिस दिन जितनी राशि
निकली, क्या उतनी ही
बैंक में जमा हुई?
यदि अंतर है तो
उसका कारण क्या है?
4. डिजिटल फॉरेंसिक
जांच
: मोबाइल, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड,
बैंक लेनदेन और डिजिटल उपकरणों
का फॉरेंसिक परीक्षण हो।
5. आय से अधिक
संपत्ति
: संदेह के दायरे में
आए कर्मचारियों की हाल की
संपत्ति, नकदी, वाहन और निवेश
की जांच हो।
6. एसओपी स्टैंडर्ड
आपरेटिंग
प्रोड्यूशर
की समीक्षा : यदि
चोरी हुई तो किस
नियम की वजह से
संभव हुई? यदि नहीं
हुई, तो आरोप कैसे
पैदा हुए?
7. बाहरी ऑडिट
: केवल आंतरिक नहीं, स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट और सरकारी एजेंसियों
से भी ऑडिट कराया
जाए।
भविष्य में दोबारा न हो, के लिए ये कदम उठाने चाहिए
■
पूर्ण
डिजिटल
ट्रैकिंग
: दानपात्र खुलने से लेकर बैंक
में राशि जमा होने
तक हर चरण का
डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो।
■
मल्टी-लेयर
सिक्योरिटी
: एक व्यक्ति के बजाय कम
से कम तीन अधिकारियों
की संयुक्त मौजूदगी में दानपात्र खुले।
■
लाइव
रिकॉर्डिंग
: दानपात्र खोलने और नकदी गिनने
की पूरी प्रक्रिया की
हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य हो।
■
एआई
आधारित
निगरानी
: संवेदनशील स्थानों पर एआई समर्थित
सीसीटीवी लगाए जाएं जो
असामान्य गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट
दें।
■
आरएफडी
/सील
सिस्टम
: दानपात्र पर इलेक्ट्रॉनिक सील
लगाई जाए, जिसे बिना
रिकॉर्ड के खोला ही
न जा सके।
■
दैनिक
सार्वजनिक
बुलेटिन
: प्रतिदिन या साप्ताहिक आधार
पर दान राशि, बैंक
जमा और लेखा का
संक्षिप्त विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया
जाए।
■
नियमित
सोशल
ऑडिट
: समय-समय पर स्वतंत्र
ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि
अफवाहों की गुंजाइश कम
हो।
■
कर्मचारियों
का
रोटेशन
: एक ही कर्मचारी लंबे
समय तक संवेदनशील जिम्मेदारी
पर न रहे।

No comments:
Post a Comment