दुनिया मानती है ‘भारत की प्रतिभाओं’
का लोहा : योगी
2022 में भारत दुनिया का
सबसे
युवा
देश
होगा
: सुषमा
स्वराज
सुरेश गांधी
वाराणसी।
तीन दिवसीय 15वां
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की
शुरुवात हो चुकी
है। सौ से
अधिक देशों से
आएं पांच हजार
प्रवासी भारतीयों से बड़ालालपुर
स्थित ट्रेड फेसिलिटी
सेंटर गुलजार है।
इनमें मॉरीशस, त्रिनिडाड,
फिजी, सऊदी अरब,
कनाडा, यूएसए, यूके, मलेशिया,
जर्मनी, फ्रांस समेत कई
देशों के ज्यादातर
प्रवासी मेहमान काशी पहुंच
चुके हैं। इस
बार सम्मेलन की
थीम ‘नए भारत
के निर्माण में
प्रवासी भारतीयों की भूमिका’ है। सम्मेलन का उद्घाटन
सोमवार को मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ एवं
विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज ने वैदिक
मंत्रोचार के बीच
दीप प्रज्जवलित कर
किया।




विदेश मंत्री ने
कहा कि युवा
भारतीय दिवस का
आयोजन न सिर्फ
आपको जड़ों से
जोड़े रखना है
बल्कि ये सीखने
का मौका देना
भी है कि
कैसे आप देश
के विकास के
भागीदार बनते हैं।
आज हम देश
की शिक्षा व्यवस्था
को सुदृढ़ कर
रहे हैं और
हमने कई ऐसे
कार्यक्रम शुरू किए
हैं, जो शोध
को बढ़ावा देने
का काम कर
रहा है। आज
हमारे पास युवाओं
की बड़ी संख्या
है। सुरक्षित जाओ,
प्रशिक्षित जाओ योजना
चलाकर दूसरे देशों
में काम करने
वाले लोगों की
मदद का काम
किया। हम फर्जीवाड़ा
करके विदेश भेजने
वाली एजेंसियों पर
भी लगाम लगाने
का काम कर
रहे हैं। हम
आज लगभग हर
प्रभावी सोशल मीडिया
पर सक्रिय हैं,
ताक़ि लोगों को
सोशल मीडिया के
जरिए मदद की
जा सके। आज
भारतीयों का पासपोर्ट
उनका सुरक्षा कवच
बन गया है।
सोशल मीडिया
के जरिए प्रवासियों
में जुड़ाव पर
विदेश मंत्री बोली
कि हमने 24 घंटों
में लोगों को
एक ट्वीट पर
मदद पहुंचाने का
काम किया है।
हमने भारत को
जानिये क्विज शुरू किया
है, जिसमें बड़ी
संख्या में लोग
हिस्सा ले रहे
हैं। 2022 में हम
दुनिया के सबसे
युवा देश होंगे
जिसकी 64 फीसदी आबादी का
औसत 29 साल होगा।
सम्मेलन में 22 जनवरी को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचेंगे।
उनके साथ मॉरीशस
के पीएम प्रवींद
जगन्नाथ, नार्वे के सांसद
हिमांशु गुलाटी, न्यूजीलैंड के
सांसद कंवलजीत सिंह
बख्शी भी होंगे।
अंतिम दिन सम्मेलन
में राष्ट्रपति रामनाथ
कोविद आयेंगे।
इस दौरान
राज्यपाल राम नाईक,
सीएम योगी आदित्यनाथ,
विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज, विदेश राज्यमंत्री वीके
सिंह, ब्रिटेन में
हाउस ऑफ लार्ड्स
के सदस्य लार्ड
राजेन्दर पॉल लुंबा,
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की
मुख्य अर्थशास्त्री गीता
गोपीनाथ, हरियाणा के सीएम
मनोहर लाल खट्टर,
उत्तरांचल के सीएम
त्रिवेन्द्र सिंह रावत,
केन्द्रीय श्रम मंत्री
संतोष गंगवार, सूबे
के उद्योग मंत्री
सतीश महाना समेत
कई राज्यों के
मुख्यमंत्री व केन्द्रीय
मंत्री शामिल होंगे। इस
अवसर पर केंद्रीय
खेल एवं युवा
कल्याण राज्य मंत्री कर्नल
राज्यवर्धन सिंह राठौड़,
राज्य मंत्री स्वतंत्र
प्रभार अनिल राजभर,
सूचना राज्य मंत्री
डॉ नीलकंठ तिवारी,
केंद्रीय विदेश सचिव धानेस्वर
एम मुले, अपर
मुख्य सचिव सूचना
एवं पर्यटन अवनीश
कुमार अवस्थी आदि
लोग प्रमुख रूप
से मौजूद थे।
एमजे अकबर
चर्चा
में
इस
मौके पर जारी
बुकलेट में मोदी,
सुषमा के साथ
पूर्व विदेश राज्य
मंत्री एमजे अकबर
के फोटो छपे
होने की खासा
चर्चा हैं.।
ये वही एमजे
अकबर हैं, जिन्हें
मीटू आरोपों के
बाद इस्तीफा देना
पड़ा था। लेकिन
सरकारी तंत्र अभी उन्हें
नहीं भूल पाया
है। यही वजह
है कि मोदी
सरकार महीनों बाद
भी अपने मंत्री
के इस्तीफे से
अपडेट नहीं है।
तभी तो मोदी-
सुषमा- वीके सिंह
के साथ एमजे
अकबर की फोटो
भी छाप दी।
इसी बुकलेट के
कवर पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री
सुषमा स्वराज, विदेश
राज्य मंत्री वीके
सिंह के साथ
पूर्व मंत्री एमजे
अकबर की तस्वीर
चस्पा है।
No comments:
Post a Comment