व्यापार मंडल के हाथों उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी
पुलिस अधिकारियों
ने
दिया
सुरक्षा
का
भरोसा
एडीजी जोन
ने
कहा,
हर
वक्त
व्यापारियों
के
लिए
तत्पर
है
वाराणसी
पुलिस
मात्र कुछ
माह
के
अभियान
में
पुलिस
ने
माफियाओं
के
पांच
सौ
करोड़
से
अधिक
की
अवैध
संपत्ति
जब्त
की
है
: एडीजी राम कुमार 
सुरेश गांधी 
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल सम्बद्ध पहड़िया व्यापार मंडल व वाराणसी जिला
व्यापार मंडल (देहात) के संयुक्त तत्वावधान
में पहड़िया स्थित एक होटल में
संगोष्ठी का आयोजन किया
गया। इस मौके पर
जनपद पुलिस कमिश्नरेट के एडीजी जोन
राम कुमार सहित आला सीनियर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस व्यापारी
संवाद में व्यापारियों की समस्याओं को
सुना और सुरक्षा व
सहयोग का भरोसा दिया
गया। किसी प्रकार के अपराधी या
व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है
तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
हालांकि इस दौरान वाराणसी
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत
सिंह ने बग्गा ने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए
बगैर कहा कि पूर्व की
तुलना में अब अपराध नहीं
के बराबर है। अगर छिटफुट कहीं घटनाएं होती भी है तो
24 
घंटे के भीतर अपराधी
पकड़ लिए जाते है। जबकि पूर्व में कोई भी ऐसा सप्ताह
नहीं जाता था जिसमें व्यापारी
बढ़ते अपराध को लेकर धरना-
प्रदर्शन व पुलिस अधिकारियों
का घेराव न करते रहे
हो। लेकिन अब पुलिस की
सक्रियता का परिणाम है
कि अब उन्हें पुलिस
अधिकारियों के खिलाफ गला
साफ करने का मौका नहीं
मिलता है, 
जो खुशी की
बात है। जवाब में एडीजी जोन ने व्यापारियों को
आश्वस्त करते हुए कहा कि अब पुलिस
के खिलाफ गला साफ करने का मौका भी
नहीं मिलेगा। अपराध की चर्चा करते
हुए एडीजी जोन ने कहा कि
मात्र कुछ माह के अभियान में
पुलिस ने माफियाओं के
पांच सौ करोड़ से
अधिक की अवैध संपत्ति
जब्त की है। 
इस दौरान व्यापारी
संगठन के पदाधिकारियों ने
अपनी समस्याओं को रखते हुए
अच्छे व उत्कृष्ट कार्यों
के लिए एडीजी जोन राम कुमार सहित आला पुलिस अधिकारियों को अंग वस्त्रम
और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। पुलिस
व्यापारी संवाद में पुलिस अफसरों ने कहा कि
पुलिस प्रशासन व व्यापारी एक
दूसरे के सहयोगी हैं।
व्यापारियों की सुरक्षा देना
पुलिस का नैतिक कर्तव्य
है। व्यापारी हमेशा अपराधियों के लिए आसान
शिकार होते हैं। अपहरण, 
छिनैती, 
उचक्का गिरी के शिकार बनते
रहते हैं। लेकिन यदि पुलिस को समय पर
सूचना मिल जाएं तो अपराधियों को
तत्काल पकड़ा भी जा सकता
है। बैठक में पुलिस व व्यापारी के
बीच संवादहीनता को समाप्त कर
प्रत्येक माह थाने व जिला स्तर
पर बैठक के लिए सहमति
बनी। तय हुआ कि
शासन के मंशानुरूप सभी
एक दूसरे का सहयोग करेंगे।
थानों पर संभ्रांत व्यापारियों
की सूची उपलब्ध कराने की बात कही
गई। 
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक
(
आईजी जोन) 
ने व्यापारियों के
सहयोग के लिए आभार
जताया। बैठक में आईजी के सत्यनारायण, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांघे, 
व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, 
नन्हें जायसवाल, 
पहड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री ने
भी विचार रखा। संवाद में वाराणसी जिला व्यापार मंडल, 
पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल, 
रोहनियां महिला व्यापार मंडल, 
वाराणसी युवा व्यापार मंडल, 
उड़ाका दल, 
न्याय मंच, 
अल्पसंख्यक, 
उपभोक्ता मंच, 
पूर्वाचल सिख व्यापार मंडल, 
पूर्वांचल, 
उद्योग व्यापार मंडल, 
तेलिया बाग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल
रहे। आई जी के
सत्यनारायण का व्यापारियों ने
स्वागत व सहयोग के
लिए आभार व्यक्त किया। 
श्री पहड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद
लाल ने बताया कि
व्यापारियों का पैसा बहुत
सारे ग्राहकों के पास उधार
पड़ा है जो मांगने
या तकादा करने पर भी नहीं
देते ऐसी व्यवस्था बने कि उनका डूबा
रुपया निकल सके। कार्यक्रम में महामंत्री कवींद्र जायसवाल, 
मुख्य संरक्षक विजय प्रकाश जायसवाल, पार्षद मदन मोहन दुबे' 
रमेश निरंकारी, 
संयुक्त महामंत्री गुप्ता, 
संजय गुप्ता, 
रमेश भारद्वाज, 
कैलाश यादव, 
उपाध्यक्ष श्याम नारायण पटेल, 
विजय कुमार पटेल, 
योगेश गुप्ता, 
राजेश जायसवाल, 
कमलेश पटेल, 
त्रिपुरारी आदि मौजूद थे। संचालन अरविन्द लाल ने किया।
 
 
No comments:
Post a Comment