मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फिर मिलेगी रेल किराए में 50 फीसदी छूट
सांसद साधना
सिंह
की
पहल
पर
रेल
मंत्री
का
आश्वासन
पत्रकारों की
आवाज
सुनी
गई,
रेल
यात्रा
फिर
होगी
किफायती
सुरेश गांधी
वाराणसी। लंबे समय से मांग कर रहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए राहत भरी खबर आई है। सांसद साधना सिंह के प्रयासों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व में दी जा रही 50 प्रतिशत छूट को फिर से लागू करने का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के अनुसार, सांसद साधना सिंह ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को यात्रा में हो रही कठिनाई को देखते हुए यह मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया।
उन्होंने रेल मंत्री को पत्र भेजकर पुराने आदेश को बहाल करने की मांग की। पत्रकार संगठनों ने सांसद साधना सिंह के प्रयास और रेल मंत्री के आश्वासन का स्वागत किया है।
उनका
कहना है कि समाचार
संकलन के लिए लगातार
यात्रा करने वाले पत्रकारों
को इससे बड़ी राहत
मिलेगी।
रेल मंत्री का निर्देश
उन्होंने कहा
कि पत्रकारों की सुविधा को
प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीद : जल्द लागू होगी सुविधा
रेलवे सूत्रों के मुताबिक जांच रिपोर्ट मिलते ही इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज होगी।
उम्मीद
की जा रही है
कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फिर से
टिकट पर आधे किराए
की छूट मिल सकेगी।



No comments:
Post a Comment