वाराणसी से बाराबंकी तक
नवाचार और समावेशी विकास की मिसाल
सहकारिता की शक्ति को जमीन पर उतारने वाले डीएम सत्येन्द्र कुमार को योगी ने किया सम्मानित
सुरेश गांधी
वाराणसी. आज युवा सहकार
सम्मेलन एवं युवा सहकार
सम्मेलन व यूपी कोआपरेटिव
एक्स्पो : 2025 के मंच से
सहकारिता के क्षेत्र में
एक ऐसी प्रशासनिक यात्रा
को सार्वजनिक सम्मान मिला, जिसने यह साबित किया
कि यदि इच्छाशक्ति हो
तो सरकारी तंत्र भी नवाचार और
समावेशी विकास का वाहक बन
सकता है।
मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ द्वारा जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को उनके सेवाकाल
के दौरान वाराणसी, महराजगंज और बाराबंकी में
सहकारिता के क्षेत्र में
किए गए उल्लेखनीय कार्यों
के लिए सम्मानित किया
जाना, केवल एक व्यक्ति
का नहीं बल्कि सहकार
से समृद्धि की सोच का
सम्मान है। वाराणसी में स्वयं सहायता
समूहों को स्थानीय बाजार
से जोड़ने, ग्रामीण उत्पादों को ब्रांडिंग और
विपणन का अवसर देने
तथा सहकारी संस्थाओं को तकनीक से
जोड़ने की पहल ने
परंपरागत सहकारिता को नई ऊर्जा
दी।
परिधि में रहकर भी
नए रास्ते खोल सकते हैं। 

No comments:
Post a Comment