साधना की स्वर्ण रेखा : किशोरी की लेखनी से सजे 5,555 ‘ॐ’, काशी में गूंजा प्रतिभा और तप का स्वर
▪ एक वर्ष की
साधना
से
रचा
आध्यात्मिक
कीर्तिमान
▪ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
मिली
मान्यता,
महाशिवरात्रि
महोत्सव
में
हुआ
सम्मान
सुरेश गांधी
वाराणसी. महाशिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर
पर काशी की आध्यात्मिक
चेतना और संस्कारमयी परंपरा
को गौरवान्वित करने वाली एक
अद्भुत उपलब्धि सामने आई है। जनपद
के प्रतिष्ठित पाणिनि संस्कृत विद्यालय की कक्षा 10 की
15 वर्षीय छात्रा सुश्री स्वर्णा निगम ने साधना,
धैर्य और एकाग्रता का
अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विजिटिंग
कार्ड के आकार के
कुल 5,555 ‘ॐ’ हस्तलिखित रूप
में तैयार कर अनूठा कीर्तिमान
स्थापित किया है।
स्वर्णा की यह साधना
केवल लेखन नहीं, बल्कि
एक आध्यात्मिक तपस्या के रूप में
सामने आई है। पूरे
एक वर्ष तक निरंतर
परिश्रम और समर्पण के
साथ उन्होंने इस संकल्प को
पूर्ण किया। उनकी इस साधना
की सबसे विशेष बात
यह है कि प्रत्येक
‘ॐ’ की आकृति एक-दूसरे से भिन्न और
विशिष्ट है, जो उनकी
सूक्ष्म साधना और आध्यात्मिक भावनाओं
की गहराई को प्रतिबिंबित करती
है। उनकी इस विलक्षण उपलब्धि
को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी
सराहना प्राप्त हुई है। स्वर्णा
को EURASIA Certificate
of Authenticity द्वारा
प्रमाणित कर सम्मानित किया
गया, जिसने उनके प्रयास को
वैश्विक स्तर पर पहचान
दिलाई है। यह उपलब्धि
न केवल व्यक्तिगत सफलता
है, बल्कि काशी की सांस्कृतिक
विरासत और संस्कृत शिक्षा
की गरिमा को भी नई
ऊँचाई प्रदान करती है।
संस्कृत शिक्षा के संवर्धन और
विद्यार्थियों के प्रोत्साहन में
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
न्यास की भूमिका उल्लेखनीय
रही है। न्यास द्वारा
जनपद के संस्कृत विद्यालयों
में निःशुल्क शैक्षिक पुस्तकें और भोजन उपलब्ध
कराया जा रहा है,
जिससे संस्कृत अध्ययन को नई ऊर्जा
मिल रही है। इसी
योजना के अंतर्गत पाणिनि
संस्कृत विद्यालय भी लाभान्वित हो
रहा है। 13 फरवरी को शिवार्चनम मंच
पर आयोजित गरिमामय समारोह में मंदिर न्यास
के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र, श्री
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर
पुरी महाराज तथा अन्य गणमान्य
अतिथियों की उपस्थिति में
स्वर्णा निगम को सम्मानित
किया गया।
इस अवसर पर
मंदिर न्यास की ओर से
उन्हें शिव-शक्ति का
प्रतीक रुद्राक्ष माला, दुपट्टा और सम्मान राशि
प्रदान कर उनके उज्ज्वल
भविष्य की मंगलकामनाएँ दी
गईं। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर
की ओर से माता
अन्नपूर्णा के आशीर्वाद स्वरूप
11 हजार रुपये की नगद राशि
भेंट की गई। साथ
ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप
से 5,555 रुपये के दो लिफाफे
प्रदान कर बालिका का
उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य
गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्वर्णा
की शिक्षा और प्रगति के
लिए स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग
प्रदान किया। स्वर्णा निगम की यह
उपलब्धि यह सिद्ध करती
है कि जब युवा
पीढ़ी संस्कार, संस्कृति और साधना से
जुड़कर लक्ष्य निर्धारित करती है, तब
सफलता स्वयं उनके चरण चूमती
है। उनकी यह साधना
न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि
है, बल्कि सनातन परंपरा और संस्कृत संस्कृति
की निरंतर प्रवाहित होती आध्यात्मिक धारा
का जीवंत प्रतीक भी है.

No comments:
Post a Comment