शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश, मंच से गूंजी प्रेरणा की आवाज
प्रतिभा 2026 में चमकी मेधा की रोशनी, सम्मान के मंच पर सजे सपनों के सितारे
नर्सरी से
11वीं
तक
के
छात्रों
को
मिला
सम्मान,
अभिभावकों
की
मौजूदगी
ने
बढ़ाई
गरिमा
दीप प्रज्वलन
से
लेकर
पुरस्कार
वितरण
तक,
हर
पल
बना
यादगार
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
के
बीच
मेधावियों
को
मिला
सम्मान,
तालियों
से
गूंजा
परिसर
लगातार प्रयास
ही
सफलता
की
कुंजी
: डॉ.
सुनील
पटेल
सुरेश गांधी
वाराणसी. शिक्षा जब केवल अंक
प्राप्त करने का माध्यम
न रहकर व्यक्तित्व निर्माण
का आधार बन जाए,
तब ऐसे आयोजन इतिहास
रचते हैं। कुछ ऐसा
ही गौरवपूर्ण दृश्य सोमवार को बंगालीपुर, राजातालाब
स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल के परिसर में
देखने को मिला, जब
15वें स्व. भोलानाथ गुप्ता
मेमोरियल स्कॉलर्स अवार्ड समारोह, “प्रतिभा 2026“ का भव्य आयोजन
हुआ। पूरा परिसर मेधावी
छात्रों की उपलब्धियों और
उनके उज्ज्वल भविष्य की आभा से
दमक उठा।
संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम
अभिभावकों की सहभागिता ने बढ़ाई गरिमा
समारोह की सबसे भावुक
तस्वीर तब उभरी, जब
अभिभावकों ने अपने बच्चों
को मंच पर सम्मानित
होते देखा। तालियों की गूंज और
आंखों में खुशी के
आंसू इस बात के
साक्षी बने कि बच्चों
की सफलता के पीछे परिवार
का योगदान कितना महत्वपूर्ण होता है। यह
उपस्थिति न केवल उत्साहवर्धन
थी, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा
का स्रोत भी बनी।
सम्मान के सुनहरे पल
समापन में कृतज्ञता और संकल्प
कार्यक्रम के अंत में
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप
कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों,
अभिभावकों और विद्यार्थियों के
प्रति आभार व्यक्त करते
हुए कहा कि ऐसे
आयोजन न केवल छात्रों
को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि
उन्हें जीवन में उत्कृष्टता
की ओर अग्रसर होने
की प्रेरणा भी देते हैं।
इसके बाद अतिथियों का
सम्मान और सामूहिक छायांकन
के साथ कार्यक्रम का
भव्य समापन हुआ, जिसमें हर
चेहरे पर संतोष और
गर्व की झलक स्पष्ट
दिखाई दी।
शिक्षा का उद्देश्य : ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण
“प्रतिभा 2026“ केवल एक पुरस्कार
समारोह नहीं, बल्कि उस विचार का
जीवंत उदाहरण बना, जिसमें शिक्षा
का लक्ष्य केवल बौद्धिक विकास
नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है। यह
आयोजन इस संदेश के
साथ संपन्न हुआ कि “बुद्धिमत्ता
के साथ चरित्र का
निर्माण ही सच्ची शिक्षा
का अंतिम उद्देश्य है।“ सभी पुरस्कृत
विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई,
आपका यह प्रयास आने
वाले कल की सफलता
की मजबूत नींव है।




No comments:
Post a Comment