काशी में विकास का महायज्ञ : 6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर, ‘नारी शक्ति’ के संग पीएम मोदी का शक्ति प्रदर्शन
महिला सम्मेलन
में
गूंजा
‘नए
भारत
की
ताकत’
का
संदेश,
सिग्नेचर
ब्रिज
से
लेकर
मल्टीस्पेशियलिटी
अस्पताल
तक
विकास
की
नई
नींव
सुरेश गांधी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने
दो दिवसीय काशी दौरे के
पहले दिन मंगलवार को
विकास और जनसंपर्क का
ऐसा संगम पेश किया,
जिसमें एक ओर हजारों
करोड़ की परियोजनाओं का
लोकार्पण-शिलान्यास हुआ तो दूसरी
ओर ‘नारी शक्ति’ के
जरिए राजनीतिक-सामाजिक संदेश भी दिया गया।
काशी की धरती पर
पहुंचते ही प्रधानमंत्री का
भव्य स्वागत हुआ। बाबतपुर एयरपोर्ट
से लेकर शहर की
सड़कों तक ‘हर-हर
महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’
के नारों से माहौल गूंज
उठा। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन
पटेल और भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अगवानी
की, जबकि बीएलडब्ल्यू हेलीपैड
पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
उनका स्वागत किया।
विकास का बड़ा पैकेज : काशी को मिली 6,332 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री ने कुल 6,332.08 करोड़
रुपये की 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और
शिलान्यास किया। 1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण. 5,277.39 करोड़ की
113 परियोजनाओं का शिलान्यास. सबसे अहम
परियोजनाओं में शामिल— 2,464.46 करोड़
का मालवीय पुल के पास
बनने वाला रेलवे रोड
ब्रिज (सिग्नेचर ब्रिज). 1,582.99 करोड़ की सीवरेज व
जलापूर्ति योजनाएं. 429.36 करोड़ का कबीरचौरा मल्टीस्पेशियलिटी
अस्पताल. 144.43 करोड़ का कज्जाकपुरा आरओबी.
इसके अलावा नमामि गंगे के तहत
एसटीपी, सारनाथ में सोवा रिग्पा
मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण सड़कों का जाल, स्वास्थ्य,
शिक्षा, खेल और पर्यटन
से जुड़ी दर्जनों परियोजनाएं भी शामिल रहीं।
घाटों का कायाकल्प और पर्यटन को बढ़ावा
गंगा तट पर
स्थित प्रमुख घाटों के सौंदर्यीकरण को
भी नई गति मिली।
दशाश्वमेध घाट समेत कई
घाटों के जीर्णोद्धार और
सुविधाओं के विकास के
लिए करोड़ों की योजनाएं शुरू
की गईं। इससे काशी
विश्वनाथ मंदिर तक पहुंच और
अधिक सुगम होगी तथा
पर्यटन को नई ऊंचाई
मिलेगी।
महिला सम्मेलन : ‘नारी शक्ति’ बनी केंद्र में
बीएलडब्ल्यू मैदान में आयोजित विशाल
महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने
साफ कहा— “नारी शक्ति ही
नए भारत की असली
ताकत है।” उन्होंने महिलाओं
की भागीदारी को नीति-निर्माण
का अहम आधार बताते
हुए महिला आरक्षण लागू करने की
प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि—
30 करोड़ से अधिक महिलाओं
के बैंक खाते खोले
गए. उज्ज्वला, आवास और ‘बेटी
बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी
योजनाओं ने महिलाओं का
जीवन बदला.
विपक्ष पर निशाना, राजनीति का संदेश
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों
पर आरोप लगाया कि
वे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण
से डरते हैं। उन्होंने
कहा कि परिवारवादी राजनीति
महिलाओं को आगे बढ़ने
से रोकती रही है, जबकि
उनकी सरकार ‘नारी सम्मान’ को
प्राथमिकता देती है।
योगी का भरोसा : नए भारत के निर्माता मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
प्रधानमंत्री को “नए भारत
का निर्माता” बताते हुए कहा कि—
वाराणसी में अब तक
35,000 करोड़ की परियोजनाएं पूरी.
20,000 करोड़ की योजनाएं प्रगति
पर. उन्होंने दावा किया कि
काशी आज वैश्विक आकर्षण
का केंद्र बन चुकी है।
नितिन नबीन का संदेश : आधी आबादी को मिला सम्मान
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा
कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में
महिलाओं को वह सम्मान
मिला, जो पहले नहीं
मिला। उन्होंने कहा कि जिस
तरह गंगा भारतीय संस्कृति
को सिंचित करती हैं, उसी
तरह महिलाएं समाज की आधारशिला
हैं।
विकास और आस्था का संगम
प्रधानमंत्री के इस दौरे
में विकास, आस्था और राजनीति तीनों
का संतुलित स्वरूप देखने को मिला। एक
ओर जहां आधारभूत संरचना
को मजबूती देने वाली परियोजनाएं
शुरू हुईं, वहीं दूसरी ओर
काशी की आध्यात्मिक पहचान
को और सशक्त करने
का प्रयास भी दिखा। काशी
में प्रधानमंत्री का यह दौरा
केवल परियोजनाओं की घोषणा भर
नहीं, बल्कि एक व्यापक संदेश
भी है— विकास की
रफ्तार, नारी शक्ति का
उत्थान और सांस्कृतिक विरासत
का संरक्षण तीनों को साथ लेकर
‘नया काशी मॉडल’ गढ़ने
की दिशा में निर्णायक
कदम।
महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या के साथ 40 से अधिक पार्षद व महिला ग्राम प्रधान मंचासिन रही। बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र '', महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी.राम, विधायक सुनील पटेल, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, नेहा कक्कड आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रही। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा दरबार में सभी ने हाजिरी लगाई और बाबा का अभिषेक किया।

No comments:
Post a Comment