Wednesday, 17 June 2026

12 साल के विकास का महाकुंभ काशी में, योजनाओं से लेकर नए भारत की तस्वीर तक एक मंच पर

12 साल के विकास का महाकुंभ काशी में, योजनाओं से लेकर नए भारत की तस्वीर तक एक मंच पर 

टीएफसी बड़ालालपुर में पांच दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभकेंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन • 21 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन संवाद और सरस मेला भी होगा आयोजित

सुरेश गांधी

वाराणसी। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे हुए 12 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को काशी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में विकास, सुशासन और जनकल्याण का भव्य संगम दिखाई दिया। "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम पर शुरू हुई पांच दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और बदलते भारत की तस्वीर को आधुनिक एवं आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाएं अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह प्रदर्शनी सरकार की विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगी और विशेष रूप से युवाओं को देश में हो रहे परिवर्तन से परिचित कराएगी।

योजनाओं से लेकर आधुनिक भारत की तस्वीर तक

प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों को तथ्यात्मक आंकड़ों, आकर्षक फोटो पैनलों और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकारी योजनाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किए जाने की सराहना की।

21 जून तक चलेगा विकास महोत्सव

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नाथ पाल ने बताया कि यह प्रदर्शनी 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसी अवधि में जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन संवाद तथा जिला स्तरीय स्वदेशी सरस मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ और जानकारी दोनों उपलब्ध हो सके।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी की खास बातें

17 से 21 जून तक चलेगा आयोजन।

21 जून तक सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला।

विकास, सुशासन और जनकल्याण पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी।

स्वास्थ्य शिविर, जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन संवाद और सरस मेले का भी होगा आयोजन।

युवाओं और आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष फोकस।

No comments:

Post a Comment

महिला आयोग की जनसुनवाई में गूंजे 28 मामले, दो का मौके पर निस्तारण

महिला आयोग की जनसुनवाई में गूंजे 28 मामले , दो का मौके पर निस्तारण  राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने अधिकारि...