Sunday, 6 July 2025

एआई क्रांति में भारतीय मीडिया का भविष्य और भाषाई परिदृश्य

एआई क्रांति में भारतीय मीडिया का भविष्य और भाषाई परिदृश्य 

21वीं सदी की दूसरी तिमाही में दुनिया एक नई क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिसे हम एआई क्रांतिके नाम से जानते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने मीडिया, संचार, और सूचना जगत में बुनियादी परिवर्तन ला दिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल तो यही है इस तेजी से बदलते परिदृश्य में पारंपरिक मीडिया - विशेषकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक - आज कहां खड़े हैं और उनका भविष्य कैसा होगा? खासकर इस ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स, -पेपर, सोशल मीडिया पर्यावरण जागरूकता की वजह से अखबारों की मांग में कमी आना इस बात का संकेत है, इंडियापेपरलेसयुग की तरफ बड़ रहा है। अब प्रमुख अखबार डिजिटल सब्सक्रिप्शन, मोबाइल एप, ऑडियो समाचार, और एआई आधारित पर्सनलाइज्ड न्यूज की दिशा में काम कर रहे हैं। हालांकि इस बदलाव की गति अपेक्षाकृत धीमी है. एआई ने सूचना संप्रेषण की गति और स्वरूप को पूरी तरह से बदल दिया है। एआई आधारित न्यूज़ ऐप, सोशल मीडिया एल्गोरिदम, ऑटोमेटेड न्यूज रिपोर्टिंग, वर्चुअल एंकर, और व्यक्तिगत रुचि के अनुसार न्यूज फीड ने मीडिया उपभोक्ताओं की आदतों को पूरी तरह बदल दिया है। अब खबरें मिनटों में ही नहीं, बल्कि सेकंडों में वैश्विक स्तर पर पहुंच रही हैं। इस स्पीड से पारंपरिक मीडिया संघर्ष कर रहा है 

सुरेश गांधी

भारतीय मीडिया का भविष्य पूरी तरह बहुभाषी, डिजिटल, और तकनीक आधारित होने जा रहा है। भारतीय भाषाओं का प्रभाव और गहराई आने वाले वर्षों में और बढ़ेगी। भविष्य में वॉयस सर्च, वॉयस कंट्रोल, और एआई आधारित भाषाई अनुवाद के माध्यम से भारतीय भाषाएं टेक्नोलॉजी का हिस्सा बनेंगी। लोग मोबाइल से लेकर टीवी तक सब अपनी भाषा में संचालित करेंगे। भारतीय भाषाओं में स्थानीय पोर्टल, क्षेत्रीय न्यूज ऐप, और ओटीटी प्लेटफॉर्म का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। स्थानीय पत्रकारिता और हाइपर-लोकल न्यूज का महत्व बढ़ेगा। भविष्य में भारतीय भाषाओं के लिए और अधिक की-बोर्ड, डिक्शनरी, स्पीच-टू-टेक्स्ट एप्स और ग्रामर टूल्स विकसित होंगे। मीडिया की भाषा भविष्य में और अधिक जनसामान्य, त्वरित, पारदर्शी और संवादात्मक होगी। यह लोकतंत्र को अधिक मजबूत बनाएगी। भविष्य में हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, तेलुगु, पंजाबी जैसे भाषाओं में बना डिजिटल कंटेंट दुनिया के कोने-कोने में पहुंचेगा। यानी भारतीय मीडिया का भविष्य भारतीय भाषाओं का भविष्य है। तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और बहुभाषी कंटेंट के माध्यम से भारत अपनी भाषाई शक्ति को केवल संरक्षित करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर स्थापित भी करेगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने मीडिया की दुनिया में एक नई क्रांति ला दी है। अब मीडिया के कंटेंट निर्माण से लेकर प्रस्तुति, भाषा अनुकूलन, समाचार संकलन और पाठक, दर्शक के अनुरूप सामग्री चयन में एआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसमें कंटेंट जेनरेशन का स्वचालन (ऑटोमेटेड कंटेन), एआई आधारित टूल अब समाचार, रिपोर्ट, और ब्लॉग्स स्वतः उत्पन्न कर रहे हैं। जैसे खेलों के स्कोर, शेयर मार्केट अपडेट और मौसम की जानकारी कुछ ही सेकंड में एआई द्वारा बनाई जाती हैं। उदाहरण : रिटर्स और एसोसिएटेड प्रेस जैसी एजेंसियां अब एआई से आर्थिक रिपोर्ट्स और खेल समाचार बनवा रही हैं। भाषा का व्यक्तिगतकरण (पर्सनलाइज्ड लंग्वेज) : एआई पाठक की पसंद, भाषा, क्षेत्र और व्यवहार का विश्लेषण कर उनके अनुरूप भाषा शैली, टोन और विषय प्रस्तुत करता है। जैसे : गूल न्यूज, फ्लीप बोर्ड जैसे प्लेटफॉर्म एआई के जरिए यूज़र को उनकी रुचि के अनुसार समाचार दिखाते हैं। भाषाई अनुवाद और वॉयस असिस्टेंट : एआई आधारित अनुवाद टूल जैसे गूगल ट्रांसलेट, माइका्रेसाफ्ट ट्रसंलेटर अब तेजी से स्थानीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवा रहे हैं। वॉयस असिस्टेंट (सीरी, एलेक्सा, गूगल एसिटेंट) भारतीय भाषाओं में संवाद करने लगे हैं, जिससे भाषा की पहुंच और सहज हुई है। एआई आधारित न्यूज एग्रीगेटर : एआई न्यूज एग्रीगेटर्स समाचारों को स्वचालित ढंग से स्रोत, क्षेत्र, रुचि के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में प्रस्तुत करते हैं। इससे पाठकों को उनकी भाषा और क्षेत्र के अनुसार प्राथमिक खबरें मिलती हैं।

भाषा और फेक न्यूज की चुनौती : एआई जहां तेज़ी से खबरें बना रहा है, वहीं फेक न्यूज का भी तेजी से प्रसार एआई से हो रहा है। डीपफेक टेक्नोलॉजी ने फर्जी वीडियो, आवाज और भाषण तैयार करना आसान कर दिया है, जो मीडिया की विश्वसनीयता के लिए गंभीर चुनौती है। भाषा का सरलीकरण : एआई के चलते मीडिया की भाषा सरल, त्वरित और मशीन फ्रेंडली हो रही है। सीइओ (सर्च इंजन ऑप्टीमाइजेशन) आधारित लेखन का दबाव बढ़ा है, जिसमें भाषा का उद्देश्य अधिक से अधिक क्लिक और विजिबिलिटी पाना है। हालांकि इसके लाभ भी बहुत है। जैसे क्षेत्रीय भाषाओं में त्वरित अनुवाद, कस्टमाइज्ड न्यूज और विज्ञापन, तेज़ समाचार संकलन, सटीकता में वृद्धि आदि प्रमुख है, तो दूसरी तरफ इसके नुकसान भी है. एआई के चलते फेक न्यूज और गलत सूचना का प्रसार बढ़ा है। भाषा का अत्यधिक सरलीकरण और भावनात्मक गहराई की कमी देखी जा रही है। मशीन जनित भाषा का मानव संवेदना से दूर होता जा रहा है। मतलब साफ है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मीडिया में अवश्यंभावी क्रांति बन चुका है। इससे सूचना तेज़, सुलभ और भाषा अनुकूल बनी है, लेकिन साथ ही सतर्कता, भाषा की गुणवत्ता और सत्यता की चुनौती भी सामने आई है। भविष्य में एआई मीडिया को अधिक तकनीकी, बहुभाषी और तेज़ बनाएगा, पर मानव संवेदना का संतुलन बनाए रखना मीडिया के लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी।

फेक न्यूज और मीडिया की विश्वसनीयता

डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के तीव्र प्रसार के साथ फेक न्यूज (झूठी खबरें) ने मीडिया की विश्वसनीयता पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। आज की सबसे बड़ी मीडिया चुनौती यह है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी भ्रामक। सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर जैसे माध्यमों पर खबरें बिना जांचे-परखे कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। इस तेज़ी से प्रसार के कारण फेक न्यूज राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक उन्माद का कारण भी बन रही हैं। आज लोग पारंपरिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया में किसी पर भी पूरी तरह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। विश्वसनीयता की कमी के कारण अब लोग खुद तथ्य की जांच करने लगे हैं या नएफैक्ट चेकर्सकी ओर रुख कर रहे हैं। फेक न्यूज अक्सर भावनात्मक भाषा, उग्र शब्दावली और सनसनीखेज हेडलाइंस का सहारा लेती है ताकि तुरंत ध्यान आकर्षित किया जा सके। भाषा के इस दुरुपयोग ने सूचना के प्रति लोगों के भरोसे को कम किया है। खास यह है कि फेक न्यूज कई प्रकार के हाते है, इसमें राजनीतिक, धार्मिक भड़काऊ, स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहें (जैसे कोविड-19 के दौरान), संपादित वीडियो (डीपफेक) के अलावा फर्जी आंकड़े रिपोर्ट्स भी शमिल है। हालांकि फेक न्यूज के प्रसार को रोकने के लिए अल्ट न्यूज, बूम, फैक्टली, पीआईबी फैक्ट चेक जैसे फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म सक्रिय हुए हैं। मीडिया संस्थानों ने भी अपने फैक्ट चेक डेस्क तैयार कर लिए हैं। भारत सरकार ने आईटी नियम 2021 के तहत फेक न्यूज पर कड़े कदम उठाए हैं, साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी जिम्मेदार ठहराया है। फिर भी, तकनीकी जटिलताओं के कारण फेक न्यूज पर पूरी तरह नियंत्रण अभी संभव नहीं हो पाया है। फेक न्यूज की खाससियत है कि यह किसी के भावनात्मक को उकसाता है, सनसनीखेज वाक्यांश जैसे अधूरी, तोड़ी-मरोड़ी गई बातें, संदर्भ से बाहर के वीडियो या फोटो, गलत भाषा शैली के कारण भी पहचान संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में आज पाठक को भी सतर्क रहना होगा। हर खबर को साझा करने से पहले : स्रोत की जांच करें, फैक्ट चेकिंग साइट्स से पुष्टि करें, तटस्थ भाषा का भरोसा करें, उग्र भाषा से बचें. मतलब साफ हे फेक न्यूज ने भारतीय मीडिया की साख, भाषा और सामाजिक प्रभाव को गहराई से प्रभावित किया है। मीडिया को चाहिए कि वह भाषा में अधिक सटीकता, गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाए ताकि जनता का विश्वास लौट सके। डिजिटल युग में विश्वसनीयता ही मीडिया की असली पूंजी है।

सामुदायिक रेडियो और क्षेत्रीय मीडिया

                जहां मुख्यधारा का मीडिया बड़े शहरों और राष्ट्रीय मुद्दों तक सीमित हो गया है, वहीं सामुदायिक रेडियो (काम्यूनिटी रेडियों) और क्षेत्रीय मीडिया ग्रामीण, दूरदराज और आंचलिक समाज की आवाज बना हुआ है। यह आज भी भारतीय भाषाओं और लोकसंस्कृति का सबसे जीवंत मंच है। सामुदायिक रेडियो पूरी तरह स्थानीय समाज की जरूरतों, भाषाओं, बोलियों और समस्याओं पर केंद्रित है। यह ग्रामीण और आंचलिक क्षेत्रों में सूचना, शिक्षा, और मनोरंजन का प्रभावी साधन बना हुआ है। यहां संवाद स्थानीय बोलियों, मुहावरों और आंचलिक शैली में होता है। सामुदायिक रेडियो भाषा को केवल संरक्षित करता है बल्कि उसे जन-जन तक जीवंत भी रखता है। सामुदायिक रेडियो कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर स्थानीय भाषा में कार्यक्रम तैयार कर समाज में व्यवहारिक बदलाव ला रहा है। यह मीडिया लोगों सेहमारी भाषा में हमारी बातकरता है। इससे इसका भावनात्मक जुड़ाव बहुत मजबूत होता है। या यूं कहे सामुदायिक रेडियो ने आज भी मीडिया की मूल आत्माकृजन संवाद को जीवित रखा है। क्षेत्रीय मीडिया और सामुदायिक रेडियो, भारतीय भाषाओं के संरक्षण और विस्तार में सबसे प्रभावशाली माध्यम हैं।

मीडिया की बदलती भाषा

मीडिया की भाषा पिछले दशक में तेज़ी से बदली है। अब यह संक्षिप्त, सरल, प्रभावी और कभी-कभी उत्तेजक हो गई है। डिजिटल युग में मीडिया की भाषा का प्राथमिक लक्ष्य हैकृकम शब्दों में अधिक असर। मुद्रित अखबारों में जहाँ विस्तृत, औपचारिक और सुसज्जित भाषा थी, वहीं डिजिटल मीडिया में फास्ट, सीधी और आकर्षक भाषा का बोलबाला है। अब हेडलाइंस में सनसनी, सवाल, और कॉल टू एक्शन (जैसेदेखें वीडियो“, “आप रह जाएंगे दंग“) ज्यादा देखे जाते हैं। यह क्लिकबेट संस्कृति का हिस्सा बन चुका है। ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक ने मीडिया की भाषा को अत्यधिक संक्षिप्त, हिंग्लिश और संवादात्मक बना दिया है। आज की मीडिया मेंआपसे सीधा संवाद, चैट स्टाइल, और सरल व्याकरण का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। उदाहरणःक्या आपने देखा ये वीडियो?“ यादेखिए पूरी खबर यहां।अब बड़े मीडिया हाउस भी आंचलिक शब्द, मुहावरे और लोक भाषा के प्रयोग को तवज्जो दे रहे हैं। इससे मीडिया आम जनता के करीब हो सका है। यानी मीडिया की भाषा अब अधिक व्यावहारिक, आकर्षक और लोकभाषा से जुड़ी हो गई है। हालांकि, कभी-कभी इसमें भाषा की गरिमा और गंभीरता की कमी भी देखी जा रही है।

मोबाइल क्रांति और भारतीय भाषाएं

मोबाइल फोन और सस्ते इंटरनेट ने भारतीय भाषाओं को तेजी से डिजिटल दुनिया में लोकप्रिय बना दिया है। अब अधिकांश भारतीय मोबाइल यूजर अपनी क्षेत्रीय भाषा में ही पढ़ना, सुनना और देखना पसंद करते हैं। आज अधिकांश मोबाइल एप्स (जैसे फेसबुक, गूगल, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप) भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। इससे यूजर इंटरनेट का उपयोग अपनी भाषा में आसानी से कर रहे हैं। मोबाइल के चलते हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी जैसे भाषाओं में ब्लॉग्स, वीडियो, -पेपर, शॉर्ट्स और वेब सीरीज का जबरदस्त विकास हुआ है। मोबाइल पर वॉयस सर्च का प्रचलन बढ़ने से बोलचाल की भाषा का महत्व तेजी से बढ़ा है। लोग अबटाइपकरने के बजाय बोलकर सर्च करते हैं, जिससे स्थानीय उच्चारण और भाषा शैली तकनीक में समाहित हो रही है। मोबाइल ने डिजिटल साक्षरता को ग्रामीण और अशिक्षित वर्ग तक पहुंचा दिया है। अब गांव के लोग भी अपने मोबाइल पर क्षेत्रीय खबरें, मनोरंजन और सरकारी योजनाओं की जानकारी अपनी भाषा में पा रहे हैं। मतलब साफ है मोबाइल क्रांति ने भारतीय भाषाओं को डिजिटल दुनिया का मुख्यधारा बना दिया है। अब कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर कंपनियां तक भारतीय भाषाओं में सामग्री विकसित करने के लिए बाध्य हो गए हैं।

भारतीय भाषाओं के संरक्षण में मीडिया की भूमिका

जहां वैश्वीकरण और अंग्रेजी का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है, वहीं मीडिया भारतीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। खासकर डिजिटल और सामुदायिक मीडिया ने अनेक लुप्तप्राय भाषाओं को फिर से जीवित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्षेत्रीय समाचार पत्र, रेडियो, टीवी चैनल और डिजिटल पोर्टल्स लगातार आंचलिक भाषाओं और बोलियों में सामग्री प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे लोकभाषाएं पुनर्जीवित हो रही हैं। अब कई मीडिया संस्थान पुराने साहित्य, लोकगीत, कहावतें, और भाषायी इतिहास को डिजिटल रूप में संरक्षित कर रहे हैं। यह भाषाओं को आने वाली पीढ़ियों तक ले जाने में सहायक है। हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, अवधी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी जैसे भाषाओं में अगणित यूट्यूब चैनल और पॉडकास्ट सक्रिय हैं, जो भाषा को वैश्विक पहचान दे रहे हैं। शैक्षिक मीडिया प्लेटफॉर्म्स अब भारतीय भाषाओं में पाठ्य सामग्री देने लगे हैं। इससे मातृभाषा में शिक्षा को बल मिला है। ओटीटी, यूट्यूब और सोशल मीडिया के कारण अब भारतीय भाषाओं के गाने, वेब सीरीज़, और लोककथाएं विदेशों तक पहुँची हैं। इससे भारतीय भाषाएं ग्लोबल कल्चर का हिस्सा बनती जा रही हैं। या यूं कहे मीडिया ने भारतीय भाषाओं को केवल संरक्षित किया है, बल्कि उन्हें एक नए वैश्विक मंच पर स्थापित भी किया है। यह सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में मीडिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

जनसंपर्क और विज्ञापन की बदलती भाषा

डिजिटल युग में जनसंपर्क (पब्लिक रिलेशंस) और विज्ञापन की भाषा भी पूरी तरह बदल गई है। अब यह भाषा अधिक संवादात्मक, भावनात्मक और डिजिटल फ्रेंडली हो गई है। अब बड़े ब्रांड्स भी अपने विज्ञापन और सोशल मीडिया अभियानों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, पंजाबी जैसी भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं ताकि वे आम लोगों से सीधे जुड़ सकें। अब जनसंपर्क केवल प्रेस रिलीज़ तक सीमित नहीं है। मीम्स, इंस्टाग्राम रील्स, ट्विटर ट्रेंड्स और लोकल इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से जनभाषा में ब्रांड मैसेजिंग का चलन बढ़ गया है। जनसंपर्क और विज्ञापन की भाषा में हिंग्लिश (हिंदी $ इंग्लिश) अब आम हो गई है। उदाहरणःनया स्टाइल, स्मार्ट प्राइस।अब विज्ञापन और जनसंपर्क अभियान पाठक, दर्शक के नाम, क्षेत्र, और भाषा के अनुसार कस्टमाइज होते हैं।रामु भाई! देखिए आपके लिए ये खास ऑफर।जनसंपर्क में अब सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) का महत्व बढ़ा है। कंपनियां अब स्थानीय भाषा में समाज से सीधे संवाद कर रही हैं। मतलब साफ है जनसंपर्क और विज्ञापन की भाषा अब सिर्फ प्रभाव डालने वाली नहीं, बल्कि दिल से जुड़ने वाली बन गई है। मोबाइल और सोशल मीडिया के कारण यह भाषा जन-जन तक तेजी से पहुंच रही है।

डिजिटल मीडिया के लिए लेखन शैली

डिजिटल मीडिया ने पारंपरिक पत्रकारिता की लेखन शैली को पूरी तरह बदल दिया है। अब लेखन का उद्देश्य है त्वरित, आकर्षक, मोबाइल फ्रेंडली और एसइओ आधारित प्रस्तुति। डिजिटल लेखन में संक्षिप्त वाक्य, बिंदुवार प्रस्तुति और कम से कम शब्दों में ज्यादा प्रभाव डालने की प्रवृत्ति है। अब लेखन में कीवर्ड, हैडिंग्स, सब हैडिंग्स, टैग्स और लिंकिंग का विशेष ध्यान रखा जाता है ताकि गूगल सर्च में खबर जल्दी रैंक हो सके। अब लेखन को मोबाइल स्क्रीन के लिए डिजाइन किया जाता है। छोटे पैराग्राफ, इमोजी, बुलेट्स, और वीडियो इंटिग्रेशन आम बात है। डिजिटल मीडिया में हेडलाइन सबसे महत्वपूर्ण होती है। आकर्षक, सवालिया या चौंकाने वाली हेडलाइन ज्यादा क्लिक लाती हैं। उदाहरणःआपको यकीन नहीं होगा, ऐसा क्या हुआ वाराणसी में?“ अब लेखन सिर्फ टेक्स्ट तक सीमित नहीं है। ग्राफिक्स, चार्ट्स, स्लाइड्स और छोटे वीडियो भी लेखन का हिस्सा बन गए हैं। या यूं कहे डिजिटल मीडिया की लेखन शैली अब कम शब्दों में तेज़ और प्रभावी कहानी कहने की कला बन चुकी है। इसके साथ ही ैम्व् और मोबाइल फ्रेंडली दृष्टिकोण भी अनिवार्य हो गया है।

यूट्यूब और आंचलिक भाषा

भोजपुरी, अवधी, मैथिली, मराठी, पंजाबी, तमिल जैसी भाषाओं में यूट्यूब चैनल अब लाखों दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। देसी कॉमेडी, रीजनल न्यूज, और लोकगीत तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अब आंचलिक भाषाओं में सैकड़ों फेसबुक पेज और व्हाट्सऐप ग्रुप्स हैं जो स्थानीय खबरें, कहानियां, व्यंग्य और सांस्कृतिक सामग्री साझा करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब आंचलिक भाषाओं में मूल वेब सीरीज बनने लगी हैं। इससे उन भाषाओं को नई पहचान मिल रही है। आंचलिक भाषाओं में लोकगीत, दंतकथाएं और मुहावरे अब डिजिटल रूप में सहेजे जा रहे हैं। इससे भाषाओं का भविष्य मजबूत हो रहा है। यानी डिजिटल मीडिया ने आंचलिक भाषाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित कर दिया है। अब इन भाषाओं में केवल बोलचाल हो रही है, बल्कि इंटरनेट पर उनका दबदबा भी बढ़ रहा है।

जनमत निर्माण का नया मंच

राजनीतिक दल, कॉर्पोरेट ब्रांड और सामाजिक आंदोलनों के लिए सोशल मीडिया अब सीधा जनसंपर्क का माध्यम बन चुका है। यहां ट्रेंड्स और वायरल कंटेंट चुनावों, नीतियों और सामाजिक सोच को तेजी से प्रभावित करते हैं। सोशल मीडिया के बूम के साथ ट्रोलिंग, अफवाह, और फेक न्यूज भी बड़ी समस्या बन गई है, जिसने मीडिया की साख और जिम्मेदारी दोनों पर दबाव बढ़ाया है। या यूं कहे सोशल मीडिया ने भारतीय मीडिया के स्वरूप, प्रस्तुति, भाषा और समाज के साथ उसके रिश्ते को पूरी तरह बदल दिया है। अब मीडिया तो सिर्फ पत्रकारों का है और ही सिर्फ खबरों का, बल्कि हर व्यक्ति की राय, सोच और वीडियो भी मीडिया का हिस्सा हैं।

 

No comments:

Post a Comment