सूफियाना सुरों में बही सिन्धु की सांस्कृतिक धारा
‘जूम 2025’ में झूमा
सिन्धी
समाज
सुरेश गांधी
वाराणसी. सिन्धु की धरती से
उपजे सूफ़ियाना सुरों और लोकगीतों की
मिठास से सजी एक
यादगार शाम ने शहर
के सांस्कृतिक क्षितिज को रौशन कर
दिया। सिन्धी विकास समिति के तत्वावधान में
आयोजित म्यूजिकल नाइट ‘जूम 2025’ न केवल संगीत
का उत्सव बनी, बल्कि वह
मंच भी साबित हुई
जहाँ परंपरा, आध्यात्मिकता और सामूहिक आनंद
एक साथ झलकते नजर
आए। जूम 2025 ने यह संदेश
स्पष्ट कर दिया कि
संगीत केवल मनोरंजन नहीं,
बल्कि संस्कृति को जीवित रखने
की सशक्त कड़ी है। सूफ़ियाना
सुरों में डूबी यह
रात सिन्धी समाज की एकजुटता,
सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक विरासत
का जीवंत उदाहरण बन गई, ऐसी
शाम, जो लंबे समय
तक स्मृतियों में गूंजती रहेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिन्धी
समाज के आराध्य झूलेलाल
साईं के चित्र पर
माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन
के साथ हुआ। दीप
की लौ के साथ
ही जैसे सूफ़ियाना एहसास
भी मंच से सभागार
तक फैल गया। वातावरण
में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का
अनूठा संगम दिखाई दिया।
मुंबई से आए सुप्रसिद्ध
कलाकार जतिन उदासी, ईना
लखमानी और उनकी सशक्त
संगीत टीम ने मंच
संभालते ही श्रोताओं को
सुरों की ऐसी यात्रा
पर ले गया, जहाँ
हर गीत आत्मा को
छूता चला गया। सिन्धी
लोकगीतों की माटी की
खुशबू और सूफ़ी रचनाओं
की रूहानियत ने श्रोताओं को
झूमने पर मजबूर कर
दिया। सभागार में बैठे लोग
कब श्रोता से सहभागी बन
गए, इसका एहसास तक
नहीं हुआ। तालियों की
गूंज और सुरों की
लय के साथ हर
चेहरा मुस्कान से भर उठा।
कार्यक्रम में अतिथियों का
स्वागत सिन्धु विकास समिति के अध्यक्ष भानु
वाधवानी ने गर्मजोशी से
किया। उन्होंने कहा कि ‘जूम
2025’ केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी
को अपनी जड़ों से
जोड़ने का एक सांस्कृतिक
प्रयास है। कार्यक्रम की
सफलता में सचिव पंकज
भागचंदानी की सक्रिय भूमिका
और कोषाध्यक्ष बादल बत्रा के
कुशल प्रबंधन की सराहना सभी
ने की। इस सांस्कृतिक
संध्या में समाज के
विशिष्ट जनों की गरिमामयी
उपस्थिति ने आयोजन को
और भव्य बना दिया।
संस्था के संरक्षक अशोक
तलरेजा, हेमंत तलरेजा, वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार वाधवानी, सुरेश वाध्या, सुरेन्द्र लालवानी, तथा मनोज लखमानी,
राज चांगरानी, चन्दन रुपानी, बीरेंद्र केशवानी, अरुण लखमानी, सतीश
छाबड़ा, दीपक केशवानी, विनय
सचदेवा, धीरज तुस्यानी, करण
रुपानी, हर्षित कुमार सहित बड़ी संख्या
में समाजजन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment