Tuesday, 30 July 2019

व्यापारी नेता आईजी विजय मीणा से मिले


व्यापारी नेता आईजी विजय मीणा से मिले
चेतावनी : सप्ताहभर में हत्यारो की गिरफ्तार होने पर सड़क पर उतरेंगे व्यापारी
             सुरेश गांधी
वाराणसी। शहर के समस्त व्यापारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक (वाराणसी परिक्षेत्र) विजय सिंह मीणा से मिला। डीआईजी कॉलोनी स्थित आईजी कार्यालय पहुंचे विभिन्न केंद्रीय व्यापार मंडलो के बैनरतले पहुंचे व्यापारी नेताओं ने दो टूक कहा है मृतक युवा व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता हत्यारों को यदि एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीकिया गया तोव्यापारी सड़क पर आकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। दौरान जो भी अप्रिय घटनाएं होंगी, उसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
व्यापारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के महानगर उद्योग व्यापार समिति के मुख्य संरक्षक आरके चौधरी ने किया। व्यापारी नेताओं के साथ के मृतक के भाई पप्पू बबलू अग्रहरि भी थे। आईजी के साथ हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा इन दिनों शहर में बढ़ते अपराध के चलते व्यारी दहशत में है। एक के बाद एक व्यापारियों की लूट हत्याएं हो रही है। इसी कड़ी में हौसलाबुलंद अपराधियों ने विगत दिनों युवा व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता की दिनदहाड़े हत्या कर लाखों की नगदी लूट ले गए। पुलिस प्रशासन मुंह तकता रह गया। कोई कार्रवाई होने पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को भी अवगत कराया। भेजे गए पत्र में उनके संसदीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक वारदातों को सिलसिलेवार बताया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दी गयी है। लेकिन अफसोस है कि दोनों पुलिस प्रशासन को दुरुस्त नहीं कर पा रहे है। घटना के पखवारे भर बीतने के बाद लचर पुलिसिया कार्यप्रणाली से बदमाश नहीं पकड़े जा सके है। परिणाम यह है कि बनारस में आएं दिन आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। जो काफी दुखद है।
महानगर उद्योग व्यापार समिति अध्यक्ष प्रेम मिश्रा महामंत्री अशोक जायसवाल ने शहर में बढ़ते अपराध पुलिसिया लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस समयबनारस में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी की घटनाएं लगातारहो रही है। विगत 22 जुलाई को दिनदहाड़े युवा व्यवसाई धर्मेंद्र गुप्ता से उनके आवास पर दिनदहाड़े लूट एवं हत्या के विरोध में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नही होने से व्यापरिओ में काफी आक्रोश है। व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल ने शहर के सभी बैंकों के पास पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा मुस्तैदी से ड्यूटी ना होने से अपराध में इजाफा हुआ है। इसके लिए पुलिब जवानों चौकसी बढ़ानी होगी, जिससे कोई नई घटना की पुनरावृत्ति हो सके। गोकुल शर्मा अजय गुप्ता ने सक्षम तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों के नियुक्ति का सुझाव दिया जिससेअपराधियों में पुलिस के भय का माहौल बन सके। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महामंत्री अनिल केसरी ने कहा कि विगत कई महीनों से लगातार अपराध लूट, फिरौती, चोरी हत्याओं का ग्राफ बढता जा रहा है। व्यापारी असुरक्षित हो गया है। प्रशासन को कड़े निर्णय लेने की जरुरत है। पुलिस महानिरीक्षक (वाराणसी परिक्षेत्र) विजय सिंह मीणा ने व्यापरियों की सारी समस्याओं को सुनने के बाद वांछित अपराधियो की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आशाश्वन दिया। प्रतिनिधि मंडल मेंघनश्याम मिश्र, बिपिन अग्रवाल, महानगर उद्योग व्यापार समिति से राहुल मेहता, रजनीश कन्नौजिया, संजय साहू, डॉ अंजनी मिश्रा, हृदय गुप्ता, रामभजन अग्रहरि, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मनीष चौबे, विनय गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, सुजीत गुप्ता, महेश चौधरी, मृन्तुंजय सोनकर, राहुल गुप्ता, लाल बाबू जायसवाल, आनंद सोनकर, सोमनाथ विश्वकर्मा, कौशल तिवारी, किशन सेठ, विशाल अग्रवाल, सतीश गुप्ता, अजय दादा, कैलाश साहू, मनीष गिनोडिया, पिन्टू यादव, दीपक जायसवाल, सरदार निर्मल सिंह,’ काशी प्रतिनिधि व्यापार मंडल केअखिलेश सिहं, मदन मोहन अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद केसरी, विनय गुप्ता आदि प्रमुख व्यापारी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

हर शख्स मांगे जवाब, हर आंसू का हो हिसाब!

हर शख्स मांगे जवाब , हर आंसू का हो हिसाब !  जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हमास स्टाइल में हुए आतंकी हमले के ...