Sunday, 4 August 2019

भ्रष्ट अफसरों को ब्लैकलिस्टेड किया जायेगा : सुनील बंशल


भ्रष्ट अफसरों को ब्लैकलिस्टेड किया जायेगा : सुनील बंशल
घाट के नाव चलाने वाले मल्लाह, निषाद समाज के लोगों को मिस्डकॉल से बनाया भाजपा का सदस्य
सदस्यता अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम मात्र नहीं, बल्कि सदस्यता ग्रहण करने वालों को देश की विकास यात्रा में साझीदार भी बनाना है
सुरेश गांधी
वाराणसी। प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल देखने में साधारण जरूर हैं, लेकिन भ्रष्टचार को लेकर उतना ही संजीदा भी है। उन्होने दो टूक जवाब में कहा है कि वे जानते है सपा के छटे छटाए भ्रष्ट अफसर किस तरह चापलूसी व दलालों के जरिए सेटिंग गेटिंग कर तैनाती पा ली हैं। लेकिन अब ऐसे भ्रष्ट अफसरों को अभियान चलाकर चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया जायेगा। श्री बंशल शनिवार को भाजपा सदस्यता अभियान को विस्तार देने वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने इसकी शुरुवात उस अस्सी घाट से की जहां से प्रधान-मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला फावड़ा चलाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान श्री बंसल ने घाट के नाव चलाने वाले मल्लाह, निषाद समाज के सैकड़ों लोगों को मिस्डकॉल के माध्यम से पार्टी का सदस्य बनाया।
श्री बंशल ने कहा कि हर जाति हर समूह के लोगों को भाजपा से जोड़ना लक्ष्य है। सदस्यता अभियान भाजपा की पहुंच बढ़ाने का एक तरीका है। पार्टी के सदस्यता अभियान का उद्देश्य अपनी पहुंच का विस्तार करना और इसे समावेशी बनाना है ताकि पार्टी सभी वर्गों के लोगों तक पहुंच बना सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 के आम चुनाव में भले ही जीत हासिल कर ली हो लेकिन पार्टी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंचना अभी बाकी है। वर्तमान में भाजपा के 11 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने अपने सदस्यों की संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी लगातार लोगों के लिए काम करती रहेगी और देश के विकास में सदस्यता अभियान के ज़रिए अहम भागीदारी निभाएगी।
श्री बंशल ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए कम से कम दो लाख नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑनलाइन सदस्यता को पारदर्शी बनाने के लिए ही ऑफलाइन प्रक्रिया साथ-साथ रखी गयी है। इसके साथ ही जो फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं, उन्हें भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा। श्री बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम मात्र नहीं है बल्कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को देश की विकास यात्रा में साझीदार बनाने का काम करना है। भाजपा की सदस्यता सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी है। प्रदेश में 3 अगस्त तक भाजपा के 60 लाख से अधिक नए प्राथमिक सदस्य बन चुके है। संगठन में रहकर ही बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। 
श्री बंसल ने कहा कि सक्रिय सामाजिक कार्यक्रर्ता बनकर संगठन को मजबूत करने एवं समर्थ भारत के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छता अभियान के द्वारा अपनी सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाना हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नालॉजी का प्रयोग करके मोदी जी भष्ट्राचार खत्म करने में जुटे है। हम सभी को मोदी जी और अमित शाह जी से प्रेरणा लेकर अहर्निश संगठन के कार्यो में लगना है। संगठन की ताकत अधिक से अधिक सदस्यता है और इस सदस्यता अभियान के द्वारा हमें भाजपा परिवार के विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसे हमें पूरे परिश्रम के साथ पूर्ण करना है। इस मौके पर शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, काशी प्रान्त के संगठन मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव व महिला जायसवाल महासभा की रीता जायसवाल, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

काशी : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्थावानों का हुजूम

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की बयार , रथयात्रा बना आस्था का महासंगम काशी : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्थ...