Sunday, 16 March 2025

भाजपा : वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी व भदोही में दीपक मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

भाजपा : वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी 

भदोही में दीपक मिश्रा बने जिलाध्यक्ष 

समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे : राजकुमार जायसवाल 

70 में 25 ओबीसी, अनुसूचित जाति के 6 और सामान्य वर्ग के 39 चेहरे

सुरेश गांधी

वाराणसी। पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों की सूची जारी होते ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। वाराणसी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, भदोही में दीपक मिश्रा, मछलीशहर में डॉ. अजय कुमार सिंह, सोनभद्र में नंदलाल गुप्ता, आजमगढ़ में धु्रव कुमार सिंह, बलिया में संजय मिश्रा, लालगंज मतें विनोद राजभर, मउ में रामाश्रय मौर्य, वस्ती में विवेकानंद मिश्रा के नाम की घोषणा हो चुकी है। जबकि जौनपुर वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष के नाम को अभी होल्ड पर रखा गया है। 


प्रदीप
अग्रहरी 2014 से 2019 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। इन्हें संगठन के कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। जबकि भदोही में दीपक मिश्रा को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गयी।

वाराणसी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के तौर पर प्रदीप अग्रहरी भदोही में दीपक मिश्रा के नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हज कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्य सरवर सिद्दीकी ने दीपक मिश्रा को बधाई देते हुए बताया कि भाजपा भदोही जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक बैठक जिला भाजपा कार्यलय जोरई ज्ञानपुर में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा कांशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धनश्याम मिश्रा, संतोष पाण्डेय, कन्हैया मिश्रा, हौसिला पाठक, विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रभारी नागेन्द्र सिंह रघुवंशी, दिनेश कुमार राय जिला चुनाव अधिकारी, सरवर सिद्दीकी सदस्य हज कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार, घनश्याम गुप्त चेयरमैन ज्ञानपुर, ब्लाक प्रमुख श्रीमती बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

चुनाव अधिकारी भाजपा दिनेश कुमार राय ने दीपक मिश्रा को भाजपा भदोही जिला अध्यक्ष घोषित किया। दीपक मिश्रा के नाम की घोषणा होते ही तालियों बजने लगी और लोगों ने उन्हें बधाई दरी। पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर, प्रियंका जायसवाल, बृजेश गुप्ता, प्रदीप सिंह, डा राकेश दुबे, राकेश तिवारी पप्पू, सरवर सिद्दीकी सदस्य हज कमेटी उत्तर प्रदेश सरकार आदि ने चुनाव का स्वागत किया है और दीपक मिश्रा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी। 

इस बार जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 महिलाओं समेत 55 ने नामांकन किया था। इसी तरह वाराणसी महानगर अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता, कुशल संगठनकर्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरी को पुनः भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। उनके मनोनयन पर राजकुमार जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा पहले से और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के साथ ही संगठन को निचले स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बता दें, उत्तर प्रदेश में भाजपा जिलाध्यक्षों की नई सूची तीन महीने इंतजार बाद जारी हो गई. इन 70 नामों में 25 ओबीसी, अनुसूचित जाति के छह और सामान्य वर्ग के 39 चेहरे हैं. इसमें 19 ब्राह्मणों ने बाजी मारी है. 70 नामों से 22 भाजपा नेता दोबारा जिलाध्यक्ष बने हैं. बीजेपी प्रदेश संगठन में 75 जिलों और 13 महानगर समेत 98 जिले माने जाते हैं. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 जिलों में अध्यक्षों का निर्वाचन होना जरूरी होता है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा. भाजपा जिलाध्यक्ष की नई सूची में छह महिलाएं हैं.  सूबे के स्टांप शुल्क पंजीयन राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस सूची को घोषित करने से पहले, प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षकों, जिला चुनाव अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा और चयन किया गया है। हालांकि, कई जिलों में अध्यक्ष के चयन को लेकर आपसी खींचतान और सामाजिक समीकरणों के कारण आम सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने अब इसे सुलझाकर हरी झंडी दे दी है। वहीं 26 जिलों की घोषणा बाद में की जाएगी। यह प्रक्रिया पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी मैदान में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद करेगी।

No comments:

Post a Comment

काशी : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्थावानों का हुजूम

बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था की बयार , रथयात्रा बना आस्था का महासंगम काशी : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्थ...