संविधान गौरव अभियान के जरिए केशव मौर्य ने कांग्रेस को जमकर कोसा
कांग्रेंसराज में बाबा साहेब को अंत्येष्टि के लिए नहीं मिली 2 गज जमीन : केशव मौर्य
बाबा साहेब
के
अधुरे
सपनों
को
पीएम
मोदी
कर
रहे
पुरे
: केशव
प्रसाद
मौर्य
कहा, भाजपा
संविधान
की
सबसे
बड़ी
पूजारी
है
बाबा साहब
का
सबसे
ज्याद
अपमान
कांग्रेस
ने
किया
सुरेश गांधी
वाराणसी। बाबा साहब के मरणोपरांत उन्हें दो गज जमीन अंत्येष्टि के लिए कांग्रेस ने नहीं दी. जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम नहीं किया और दो-दो बार उन्हें हराने का षड्यंत्र रचा. उस कांग्रेस को बाबा साहब को लेकर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. यह बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
वे गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में “संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में संविधान गौरव अभियान के संबंध में आयोजित संगोष्ठी में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। तत्श्चात वाराणसी के चिरईगांव में पूर्व सांसद, चंदौली लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद रहे वरिष्ठ नेता स्व आनंदरत्न मौर्य जी की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री
मौर्य ने कहा कि भाजपा
सरकार ने मुस्लिम महिला
विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 पारित किया, जिससे तीन तलाक की
प्रथा को अपराध घोषित
कर दिया गया। यह
कानून व्यक्तिगत कानूनो को लैंगिक न्याय,
समानता और निष्पक्षता के
संवैधानिक सिद्धांतों के साथ संरेखित
करता है। यह साहसिक
सुधार महिलाओं को सशक्त बनाने
और भारतीय संविधान के मूलभूत मूल्यों
को बनाए रखने के
लिए भाजपा सरकार की अटूट प्रतिबद्धता
को दर्शाता है। श्री मोर्य
ने कहा कि 1952 के
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और
कम्युनिस्ट नेताओं ने नेहरू की
सीधी निगरानी में डॉक्टर अंबेडकर
को हराने के लिए बाबासाहेब
के पीए नारायण राव
काजरोलकर को उम्मीदवार बनाया
था। 1954 के भंडारा उपचुनाव
में कांग्रेस ने फिर से
डॉ अंबेडकर को संसद से
बाहर रखने के प्रयास
किए और काजरोलकर को
फिर से मैदान में
उतारा। नेहरू ने व्यक्तिगत रूप
से उपचुनाव में डॉ अंबेडकर
के खिलाफ प्रचार किया जो उनके
प्रति नेहरू की शत्रुता को
दर्शाता है। कहा कि
डॉ अंबेडकर के महान योगदान
के बावजूद नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी
के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों
ने उन्हें भारत रत्न से
सम्मानित नहीं किया। इसके
बजाय 1970 में कांग्रेस ने
नारायण राव काजरोलकर को
पद्म भूषण पुरस्कार दिया
जिन्होंने 1952 के चुनाव में
डॉ. अंबेडकर को हराया था।
श्री मौर्य ने कहा
कि ने कहा कि
भारतीय संविधान में अब तक
106 संशोधन किए गए हैं
इनमें से 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान
किए गए जो यह
दर्शाता है कि कांग्रेस
ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान
को बार-बार बदला।
कहा कि कांग्रेस ने
बार-बार अनुच्छेद 356 का
उपयोग कर विपक्ष-शासित
राज्य सरकारों को बर्खास्त करने
और केंद्रीय शासन लागू करने
के लिए किया इसके
तहत 88 बार राष्ट्रपति शासन
लगाया गया, जिसने राज्यों
की स्वायत्तता को कमजोर किया।
इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग
की रिपोर्ट को लागू करने
में देरी की जिससे
ओबीसी आरक्षण में देरी हुई। उप
मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते
हुए कहा कि राहुल
गांधी अपने बयानों के
माध्यम से यह दर्शाना
चाहते हैं कि वो
दलित और पिछड़ों के
सबसे बड़े हिमायती हैं
लेकिन वास्तविकता यह है कि
कांग्रेस पार्टी दलित और पिछड़ों
की सबसे बड़ी दुश्मन
रही है। कहा कि
आरक्षण व्यवस्था को नकारने का
काम सबसे पहले पंडित
जवाहर लाल नेहरू ने
किया। मंडल आयोग की
सिफारिशों को नकारने का
काम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी
ने किया। दलितों और पिछड़ों को
आरक्षण से वंचित रखने
का काम कांग्रेस पार्टी
और उनकी सरकारों ने
किया। कहा कि आज
जिस संविधान की दुहाई कांग्रेस
के नेता दे रहे
हैं उसी संविधान की
हत्या इन्होंने बार बार की
और देश में आपातकाल
तक लगाया।
श्री मौर्य ने कहा
कि ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व
में 20 अप्रैल 2015 में
डा अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र का शिलान्यास
एवं 7 दिसंबर 2017 को उद्घाटन हुआ।
यह केंद्र अनुसंधान, नीति विश्लेषण और
सामाजिक- आर्थिक परिवर्तन का केंद्र है
जो डॉ अंबेडकर के
समानता और समावेशन के
दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता
है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष
एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर अशोक
तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष
श्रीमती पूनम मोर्या, एमएलसी
धर्मेन्द्र राय, पूर्व मेयर
कौशलेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय
मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी
संतोष सोलापुरकर, किशोर सेठ, शैलेन्द्र मिश्रा
उपस्थित रहे।
डॉ मनमोहन कों नहीं दी गई सच्ची श्रद्धांजलि : केशव प्रसाद मौर्य
2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगाप्रयागराज महाकुंभ
में
भारी
संख्या
में
लोग
पहुंच
रहे
हैं
इससे
अखिलेश
यादव
को
जलन
हो
रही
है
अखिलेश यादव
के
2027 में
सत्ता
में
आने
की
जो
उम्मीद
है
वह
2047 तक
खत्म
हो
चुकी
है
कुंभ मेला
सकुशल
तरीके
से
चल
रहा
है
इस
पर
कोई
राजनीति
नहीं
होनी
चाहिए
सुरेश गांधी
वाराणसी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन के बाद अभी उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी, लेकिन उनके स्मारक बनाने का ढोंग किया गया. यह बहुत दुखद है. जबकि कांग्रेस को सच्ची श्रद्धांजलि अगर अर्पित करनी थी तो क्यों नहीं कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का नाम उन पर रखा गया. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए. जबकि कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण करके सत्ता में वापस आना चाहा. भारत की आन बान शान तिरंगे का मान सम्मान सभी क्षेत्रों में बढा है. ओबीसी समाज से आने वाला व्यक्ति कैसे प्रधानमंत्री बन गया, यह कांग्रेस पार्टी को पच भी नहीं रहा है. निश्चित तौर पर 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इससे अखिलेश यादव को जलन हो रही है. अखिलेश यादव के 2027 में सत्ता में आने की जो उम्मीद है वह 2047 तक खत्म हो चुकी है. मौर्य ने प्रयागराज में महाकुंभ में लगी आग की घटना पर कहा कि प्रयागराज महाकुंभ अत्यंत भव्य तरीके से चल रहा है। वहां आने वाले श्रद्धालु काशी, अयोध्या समेत विंध्याचल भी जा रहे हैं। रविवार को अचानक से हुई घटना में किसी की लापरवाही हो सकती है। हालांकि इस आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कुंभ का मेला सकुशल तरीके से चल रहा है। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय बीमारी है, उसका जनता इलाज कर रही है। मिल्कीपुर में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि वहां कमल खिलने जा रहा है और दिल्ली में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मौर्य ने कहा कि मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में अब तक 3,13,076 परिवारों को 100 दिन रोजगार दिया गया है।
बौद्ध भिक्षुओं की सारनाथ में उपस्थिति महाकुंभ
के आयोजन से कम नहीं : केशव प्रसाद मौर्य
कांग्यु गुडेंस"
शीतकालीन
25वाँ
धर्म
शास्त्रार्थ
उप मुख्यमंत्री
के
यशस्वी,
दीर्घायु
एवं
स्वास्थ्य
हेतु
लगभग
800 बौद्ध
भिक्षुओं
द्वारा
विशेष
पूजा
किया
सुरेश गांधी
वाराणसी। वज्र विद्या संस्थान,
सारनाथ में सोमवार को
आयोजित "कांग्यु गुडेंस" शीतकालीन 25वाँ धर्म शास्त्रार्थ
में सोमवार को उत्तर प्रदेश
के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित हुए। उपमुख्यमंत्री ने
धर्मगुरु दलाई लामा एवं
करमापाल्या के चित्र पर
खाता चढ़ाकर अभिवादन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के
समक्ष दीप प्रज्वलन करके
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत
की। संस्थान के प्रमुख खेपों
कर्मा गेंदूम ने भगवान बुद्ध
की प्रतिमा, अंग वस्त्र एवं
अभिमंत्रित धूप भेंट किया।
उप मुख्यमंत्री के यशस्वी, दीर्घायु
एवं स्वास्थ्य हेतु लगभग 800 बौद्ध
भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा का आयोजन
किया गया। मंदिर परिसर
में नवनिर्मित अशोक स्तंभ एवं
नागराज प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन
में कहा कि विभिन्न
देशों से आए लगभग
800 बौद्ध भिक्षुओं की सारनाथ में
उपस्थिति महाकुंभ के आयोजन से
कम नहीं है। उप
मुख्यमंत्री ने पुनः मंदिर
में आने का आश्वासन
देते हुए समस्त संस्थान
परिवार का आभार व्यक्त
किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत
अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर
अशोक तिवारी,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, आनंद पांडे आदि
प्रमुख रूप से उपस्थित
रहे।
No comments:
Post a Comment