Saturday 31 December 2022

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को 76 गोल्ड से नवाजा गया

विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में 65 मेधावियों को 76 गोल्ड से नवाजा गया

शिक्षा की सार्थकता तभी है जब उसे लोकहित और जनहित से जोड़े : आनंदी बहन पटेल

सुरेश गांधी

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को स्वर्ण एवं रजत पदक पाकर मेधावियों के चेहरे दमक उठे। मौका था 44वें दीक्षांत समारोह का। समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम कुलाधिपति आनन्दी बहन पटेल एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने 65 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। 

    इसके अलावा विभिन्न संकायों के 67916 विद्यार्थियों को स्नातक, 9277  विद्यार्थियों स्नातकोत्तर, 48 विद्यार्थियों को शोध तथा 01 छात्रा को डीलिट की उपाधि प्रदान की गई। पदक पाने के बाद मेधावियों का महामहिम के साथ ग्रूपिंग हुआ तो उनकी खुशियों में चार चांद लग गया।

                समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधन के दौरान महामहिम राज्यपाल ने उन्हें सिर्फ कर्तव्यबोध का अहसास कराया, बल्कि खुशहाल जीवन जीने का सलीका भी बताया। कहा, जीवन की सफलता ज्ञान के बेहतर उपयोग, लगन और निष्ठा के साथ लक्ष्यों को पूरा करने से प्राप्त होता है। ऐसे में आपको अपने जीवन में परिवार के साथ-साथ राष्ट्र समाज के उत्थान में भी अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि विद्यापीठ से प्राप्त ज्ञान की उपयोगिता तभी है जब राष्ट्र निर्माण को प्रभावशाली बनाने में हरसंभव प्रयास करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि काशी विद्यापीठ में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल छात्राओं को मिला। भाईयों, आज महिलाओं से मुकाबला नहीं कर पा रहे हो। मालूम हो कि विद्यापीठ में गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावियों में 49 छात्राएं शामिल हैं। श्रीमती आंनदीबेन पटेल ने चुटकिले अंदाज में बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की कुल संख्या में छात्राओं की संख्या छात्रों से कम है, लेकिन मेडल पाने वाले में छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। इसलिए शिक्षण के क्षेत्र में यह अनुपात घटने ना पाएं। यह स्थिति आगे समाज में असमानता को जन्म देगी। आगे चलकर लड़कियों को अपने शिक्षा स्तर के बराबर शादी के लिए लड़के नहीं मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की युवाशक्ति की वैश्विक पहचान बन रही है। ऐसे में छात्रों का बहुआयामी विकास करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा समाज में परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण घटक है। हमें अपने विश्वविद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाना होगा, जिससे हमारे युवाओं को करियर बनाने के अवसरों में बढ़ोत्तरी हो।

उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ भारत का इंटरनेशनल सोलर एलांसय, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, भारत निर्मित दवाओं के विश्वस्तर पर उपयोग का जिक्र करते हुए विश्वविद्यालय स्तर से विद्यार्थियों और किसानों को जैविक खेती और मोटे अनाज के उत्पादन की जानकारी देने को कहा। 

उन्होंने मोटे अनाजों की विश्वस्तर पर बढ़ती मांग, इसके प्रयोग से स्वास्थगत फायदे और इसके उत्पादन में कम पानी की खपत की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी खेती में यूरिया और दूसरे रसायनों की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।

इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन ‘‘जल संवर्द्धन‘‘ के साथ किया। उन्होंने मटकी में जलधारा प्रवाहित कर जल संरक्षण का संदेश दिया। 

उन्होंने भारत में जी-20 देशों की बैठकों की जानकारी देते हुए बताया कि ये बैठकें मानवता के कल्याण के लिए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ की थीम पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के चार शहरों आगरा, वाराणसी, लखनऊ, ग्रेटर नोयडा में भी बैठकें आयोजित हो रही हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय को इस इवेंट में उत्साह के साथ प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का चयन करें, जो विदेशी भाषा के जानकार हों। ये छात्र जी-20 देशो के प्रतिनिधियों से संवाद करके जानकारियों के प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय के नवाचारों, स्टार्टअप तथा अन्य गतिविधियों के डिजिटल प्रचार तथा प्रदर्शनी के अयोजन आदि से हिस्सेदारी कर सकते हैं। 

समारोह में मुख्य अतिथि एवं केन्द्रिय विश्वविद्यालय, महेन्द्रगढ़, हरियाणा के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलपति प्रो एके त्यागी ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।

इन्हें मिले सबसे ज्यादा मेडल

पीजी में सबसे ज्यादा 3 मेडल निष्ठा द्विवेदी और सुनीता कुशवाहा को दो गोल्ड मिले। वहीं स्नातक में बीकाम की आंचल राय को सबसे ज्यादा दो गोल्ड मेडल मिले। उत्कृष्ट खिलाड़ियों में किक बॉक्सर मुस्कान बिजलानी और तीरंदाजी में सौरभ मौर्या को गोल्ड मेडल दिया गया। 

सर्वाधिक स्वर्ण पदकों पर आधी आबादी का कब्जा है। 65 मेधावियों में 49 छात्राएं रहीं। स्नातक के मेधावी आंचल राय (दो मेडल), रूपा मौर्या, जागृति मिश्रा, अंजली विश्वकर्मा, दृष्टि दीक्षित सुमन कुमारी, दिव्यांशी पांडेय, राहुल सिंह, दीक्षा शर्मा, जान्हवी खन्ना (दो मेडल), अर्पिता कुमारी, अभिषेक आनंद, तृप्ति सिंह, श्रेया जायसवाल, मोहम्मद अफजल, रश्मि शर्मा, अर्चना कुमारी।

दीक्षांत समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंजा संपूर्णानंद

दीक्षांत समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद से गूंजा संपूर्णानंद

अभिषेक शुक्ल को सबसे ज्यादा 9 मेडल शाश्वत निर्भय को 4 मेडल और स्मिता-आराधना पांडेय को 3-3 मेडल दिए मिले 

संस्कृत भाषा से हमारा देश एकता के सूत्र मे बंधा हुआ है : कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल

आम जनता को भी संस्कृत भाषा का जानकार बनाने का प्रयास करना चाहिए

हर घर तिरंगा अभियान में जनता के देश प्रेम ने विश्व को विस्मित किया

भारत में जी-20 देशों की बैठक मानवता के कल्याण के लिए ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ की थीम पर आधारित हैं

संस्कृत मात्र एक भाषा ही नहीं अपितु संस्कृति है : मुख्य अतिथि शरद बोबडे

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 40 वाँ दीक्षांत समारोह संपन्न

सुरेश गांधी

वाराणसी। संपूर्णांनंद संस्कृति विश्व विद्यालय का 40वां दीक्षांत समारोह सकुशल संपंन हो गया। समारोह में कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल आनंदी बहन पटेल, मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्ययाधीश शरद अरविंद बोबडे कुलपति प्रों हरेराम त्रिपाठी ने ने 31 मेधावियों को 60 गोल्ड मेडल दी। इसमें अभिषेक शुक्ल को सबसे ज्यादा 9 मेडल दिए गए। अभिषेक नव्य व्याकरण के छात्र हैं। जबकि शाश्वत निर्भय को 4 मेडल और स्मिता-आराधना पांडेय को 3-3 मेडल दिए मिले।

इसके अलावा आचार्य की 5088 उपाधियां, शास्त्री की 7954 और मध्यमा की 1088 उपाधियां भी बांटी गयी। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर कुल 17,400 उपाधियां दी गयी। इससे पहले दीक्षांत समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद की गूंज सुनाई दी। विद्यार्थियों ने भारतीय पारंपरिक परिधान में उपाधि और स्वर्ण पदक ली। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्मारिका का लोकार्पण प्राथमिक विद्यालय से आएं बच्चों को पोषण सामग्री एवं पठ्न-पाठन सामग्री का वितरण भी किया।

इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता कर रही कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत मे अमूल्य ज्ञान सम्पदा समाहित है। हमारे देश मे कई गांव ऐसे है जहां संस्कृतमय आचरण करते हैं। संस्कृत के प्रचार- प्रसार के साथ साथ आमजन की भाषा बनाने पर बल देना चाहिये। संस्कृत में रोजगार की भाषा बनाने का प्रयास करना चाहिये। विद्यार्थी देश के धरोहर है, आप समृद्ध होंगे तो विश्वविद्यालय समृद्ध होगा। आपका सौभाग्य है कि आप देववाणी संस्कृत भाषा अध्ययन कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा मनाया गया। इससे सम्पूर्ण देश तिरंगा मय हो गया। आज भारत खुले में शौच से मुक्त हुआ, इसका सकरात्मक प्रभाव रहा, अन्तरराष्ट्रीय योगा दिवस से सम्पूर्ण देश को नया जीवन मिला। भारत मानव जाति के कल्याण के लिये अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। जो विश्व के सामने प्रमुख मिशाल बन सकता है।

समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्ययाधीश शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पूर्व और पश्चिम के बीच ज्ञान का वास्तविक आदान-प्रदान शुरू हुआ, जो पांडुलिपि प्रकाशन पंडितके नाम से जाना जाता था। मुझे बताया गया है कि यह अमूल्य संग्रह अभी भी इस विश्वविद्यालय में सुरक्षित रूप से संरक्षित है।

कहा जाता है कि सरस्वती भवन में एक लाख से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। यह विश्वविद्यालय कई महान संस्कृत विद्वानों का अल्मा मेटर रहा है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय वास्तव में एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है और भारत के बहुत सीमावर्ती राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में इसकी शाखाएँ हैं। यह भूटान, नेपाल, तिब्बत, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, जापान, कोरिया, पोलैंड, मॉरीशस अमेरिका, इंग्लैंड आदि देशों से दुनिया भर के छात्रों को प्राप्त करता है। बौद्ध और पाली ग्रंथों का अध्ययन करने के लिए बौद्ध देशों के छात्र यहां आते हैं।

बोबडे ने कहा कि भारत संघ की आधिकारिक भाषा होने के लिए संस्कृत सबसे उपयुक्त है। वास्तव में, यह केवल आधिकारिक भाषा ही नहीं बल्कि निश्चित रूप से मुख्य में से एक होनी चाहिए। भारत की एकता सबसे बड़ा कारण है और यह ज्ञान कि भाषा देश के भीतर सबसे मजबूत बंधन बना सकती है। यह एक सार्वभौमिक अनुभव है। बोबडे ने कहा कि संस्कृत मात्र एक भाषा ही नहीं अपितु संस्कृति है, समस्त भारतीयों के लिए ऊर्जा का स्रोत है। संस्कृत के ज्ञान के बिना भारत का ज्ञान नहीं हो सकता।

इसके पूर्व कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल एवं मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलाचरण, कुलगीत, जल भरो गीत एवं लोकार्पणकिया गया। कुलपति प्रो हरेराम त्रिपाठी द्वारा परम्परागत रूप से कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि का अभिनंदन और स्वागत सम्बोधन किया गया।

मेधावियों के नाम इस प्रकार है

सर्वाधिक नौ मेडल (08 सुवर्ण एवं रजत पदक)

नव्य व्याकरण में अभिषेक शुक्ल

चार पदक :

सामवेद में शाश्वत निर्भर

तीन पदक

धर्मशास्त्र में शिवशंकर उपाध्याय, साहित्य में शिवम शुक्ल, साहित्य में स्मिता, दर्शन में राम प्रवेश त्रिपाठी, रामानुज वेदांत में ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र आराधना पांडेय। दो पदक : वेदांत में जाधव राम भाउ लिबाजी वेदांत में अरूण कुमार महतो, जैनदर्शन में मंयक जैन, शास्त्री साहित्य में हर्षिता शुक्ला, आयुर्वेद में ज्योति सिंह, फलित ज्योतिष में संतोष न्योपाने,

एक-एक पदक : शुक्ल यजुर्वेद में रंजीत कुमार, अर्थव वेद में पंकज भोय, रामानंद वेदांत में राहुल कुमार तिवारी, पुराणेतिहास में सिद्धराज उपाध्याय, प्राचीन राजशास्त्र-अर्थशास्त्र में  राहुल शुक्ला, नव्य व्याकरण में कृष्ण शरण भूर्तेल, सांख्ययोग तंत्रागत में विनोद कुमार त्रिपाठी, बौद्ध दर्शन में रविशंकर पांडेय,  प्राकृत एवं जैनागम में अर्चना उपाध्याय, संस्कृत विद्या में अभय तिवारी, भाषा विज्ञान में प्रिंस कुमार यादव, शिक्षाशास्त्र में देवेश कुमार दुबे,  वैष्णवी, विज्ञान में वरूण शर्मा, साहित्य में आदर्श पांडेय।

कलश में जल भरकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। दीक्षांत समारोह का संचालन तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग के आचार्य प्रो हरिप्रसाद अधिकारी ने संचालन किया। शिष्ट यात्रा दीक्षांत मण्डप में कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, कुलपति, कुलसचिव, विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्य शिष्ट यात्रा में उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रो नागेन्द्र पांडेय, प्रो योगेश चन्द्र दुबे, प्रो -राय, रमन तिवारी, प्रो हेतराम कछवाहा, प्रो प्रेम चन्द्र जैन, प्रो केसी दुबे, प्रो जयप्रकाश त्रिपाठी, कुलसचिव केशलाल, वित्त अधिकारी जेपी पांडेय जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र मौजूद रहे।

सपा के वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया को योगी ने किया खत्म : पीएम मोदी

सपा के वन डिस्ट्रिक्ट , वन माफिया को योगी ने किया खत्म : पीएम मोदी हिंदुओं को मारकर बहाने की बात करते हैं टीएमसी के न...