Saturday 13 May 2023

भाजपा के अशोक तिवारी ने सपा के ओपी सिंह को 1]33]137 वोटों से हराया

पीएम मोदी के गढ़ में भाजपा बम-बम, दिल खोलकर काशीवासियों ने की वोटों की बारिश

भाजपा के अशोक तिवारी ने सपा के ओपी सिंह को 1]33]137 वोटों से हराया 

भाजपा से अशोक तिवारी को 2]91]852 वोट सपा के ओपी सिंह को 158715 कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को मिला 94288 वोट

सुरेश गांधी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी शनिवार को पूरी तरह भगवामय हो गयी। तमाम अटकलों खींचातानी के बावजूद काशीवासियों ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी पर जमकर वोटों की बारिश की। परिणाम यह रहा कि अशोक तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के ओमप्रकाश सिंह को 1]33]137 वोटों से पराजित काशी के अब तक के इतिहास में नया रिकार्ड दर्ज की है। इसके पहले पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल ने 77823 वोटों से जीत कर रिकार्ड बनाया था। हालांकि भाजपा के इस बंपर जीत के पीछे मुस्लिम मतों का बिखराव बड़ी वजह माना जा रहा है। अशोक तिवारी को कुल 2]91]852 वोट] सपा के ओमप्रकाश सिंह को कुल 158715 वोट कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को 94288 वोट मिले है। इस तरह भाजपा के अशोक तिवारी सवा लाख वोट से विजयी घोषित किए गए। खास बात यह है कि सूबे के स्टांप शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल के निर्वाचन क्षेत्र शहर उत्तरी में सिर्फ सर्वाधिक वोट मिला है] बल्कि उनके उनके चहेते पार्षद प्रत्याशी नयी बस्ती से राजेश यादव] खजूरी से मदन मोहन दुबे, रमरेपुर ेसंजय जायसवाल, पांडेयपुर से अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद भी चुने गए है।  बता दें, मतगणना से पहले पार्टी में आपसी मनुमुटाव प्रत्याशी अशोक तिवारी को लेकर असमंजश सांगठनिक खींचतान की स्थिति थी। इसके चलते पीएम एवं गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी थी। लेकिन काशीवासियों ने तपती गर्मी में पीएम मोदी योगी को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में दिल खोलकर वोटों की बारिश की। परिणाम सबके सामने है। हाल यह रहा कि मतगणनी के शुरुआती दौर से बीजेपी के अशोक तिवारी सपा पर बढ़त बनाएं रखा और अंत तक जारी रखा। 

मतगणना का अंतिम परिणाम

1] अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस -94288

2] अशोक तिवारी(भारतीय जनता पार्टी- 291852

3] ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी- 158715

4] शारदा टंडन (आप- 8077

5] सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी- 36218

6] आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा - 12799

7] ओम प्रकाश चौरसिया निर्दलीय शंख- 4114

8] दीपक लाल (निर्दलीय हल] -2879

9] वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा- 5433

10] शमशेर खान ( निर्दलीय शहनाई] 2140

11] हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान -5458

12] नोटा- 4852 

निर्वाचित पाषर्द

वाराणसी कोनिया से वार्ड नंबर 68 सपा के अमरदेव सिंह 459 वोट से जीत हासिल की। वे पांचवी बार सभासद चुनाव जीते। वार्ड नंबर 49 से सपा प्रत्याशी गोविंद प्रसाद सिंह विजयी। इंश्वरगंगी वार्ड में निर्दल प्रत्याशी अर्चना यादव विययी। उन्होंने 2000 से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी को हराया। पिचास मोचन से मनीष गुप्ता विजयी घोषित। मध्यमेश्वर वार्ड से समाजवादी पार्टी भैयालाल यादव विजय घोषित। वार्ड कतुआपूरा से भाजपा के सुरेश चौरसिया 9 वोट से जीते। वार्ड नंबर 32 में भाजपा प्रत्याशी उर्मिला पांडेय विजयी। प्रहलादघाट में लकी 500 वोट से विजयी। 

वार्ड का नाम    विजयी उम्मीदवार    पार्टी का नाम   

63-जलालीपुरा           शबाना अन्सारी         कांग्रेस

5-सलारपुर              हनुमान प्रसाद          भाजपा

95-काजीसादुल्लापुरा    फरजाना                       कांग्रेस

72-घसियारीटोला        बबलू शाह                     निर्दलीय       

94-कमलगढ़हा          नूरजहाँ परवीन         कांग्रेस

87-सरैया                        जूफा जबी                      कांग्रेस

68-कोनिया              अमरदेव                        सपा

93-बागेश्वरीदेवी         विवेक चंद्र      भारतीय        जपा

39-सुसुवाही             सुरेश कुमार           भाजपा

67-हनुमानफाटक       रोहित जायसवाल       भाजपा

88-बलुआबीर            ताज्बर बीबी            निर्दलीय       

2-सिकरौल                     लीला                   भाजपा

45-जोल्हाउत्तरी         शरद                           भाजपा

85-धूपचण्डी             प्रमोद कुमार राय             सपा

80-ओमकालेश्वर        साजिया खान           सपा

9-शिवपुर                       बलिराम                        भाजपा

8-दीनापुर                       अनिल                  भाजपा

23-सीरगोबर्धनपुर       गीता सिंह                      भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उधर, चक्रवार मतगणना के साथ बढ़ती रहीं प्रत्याशियों की धड़कनें। मतगणना के शुरुआती रुझान में आगे चल रहे कई प्रत्याशी कुछ राउंड के बाद पीछे हो गए। कभी सपा तो कभी भाजपा बना लेते। बीच-बीच में निर्दल भी आगे-पीछे होते रहे। एक-दो राउंड बाद बीएसपी का प्रदर्शन खराब हो गया। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू से निराशाजनक रहा। चक्रवार मतगणना के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें तेज-धीमी होती रहीं।

साहिना बनीं सबसे कम उम्र की पार्षद 

लोहता वार्ड पहली बार नगर निगम में शामिल हुआ। पहली बार हुए चुनाव में पार्षद पद पर सपा की साहिना फ़िरदौस (22) ने जीत हासिल की है।  अब तक सबसे कम उम्र की पार्षद हैं। इनकी हाल ही में शादी भी हुई है।

सर्वाधिक मतों से जीत

सुसुवाहीं वार्ड संख्या 39 से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार पटेल उर्फ़ गद्दु ने सर्वाधिक मतों से जीत हासिल की। 3450 वोट मिले हैं। निवर्तमान प्रधान भी हैं। 2015 से अब तक प्रधान रहे।

नगर पंचायत गंगापुर

वार्ड 1 से नगीना यादव 11 मतों से जीती ( सपा प्रत्याशी )

वार्ड 7 चमेला देवी 84 मतों से जीती ( सपा प्रत्याशी )

काशी में लगातार 6वीं बार मेयर पर भाजपा का कब्जा

निकाय चुनाव वाराणसी में भाजपा के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। शुरुआती रूझानों से ही अशोक तिवारी सबसे आगे चल रहे थे। गंगापुर नगर पंचायत में भी भाजपा का डंका बजा है। भाजपा उम्मीदवार अशोक तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह एक लाख 33 हजार से ज्यादा मतों से हरा दिया है। इसी के साथ वाराणसी में लगातार छठवीं बार मेयर पद पर भाजपा की जीत हुई है। 28 चक्र चली मतगणना में अशोक तिवारी ने पहले चरण से ही बढ़ती बना ली थी जो आखिरी तक बरकरार रही।

गंगापुर नगर पंचायत में 26 साल बाद खिला कमल

गंगापुर नगर पंचायत में भी 26 वर्षों के बाद कमल खिला है। अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता सेठ ने जीत लिया है। स्नेहलता ने 301 वोटों के अंतर से सपा प्रत्याशी गीता यादव को हराया है। यह सीट 1997 में भाजपा के पास थी। तब छोटेलाल मोदनवाल चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने थे। इसके बाद सपा, बसपा कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे हैं।

सपा के वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया को योगी ने किया खत्म : पीएम मोदी

सपा के वन डिस्ट्रिक्ट , वन माफिया को योगी ने किया खत्म : पीएम मोदी हिंदुओं को मारकर बहाने की बात करते हैं टीएमसी के न...