Thursday, 14 April 2022

बाबा साहेब को हराने वाले को कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार दिया : स्मृति ईरानी

बाबा साहेब को हराने वाले को कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार दिया : स्मृति ईरानी

आंबेडकर के सपनों विचारों को पूरा करने वाले एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी

गैर भाजपा दलों ने केवल उनके नाम का इस्तेमाल किया

बाबा साहेब ने संविधान के आधार पर एकजुट होने की दी प्रेरणा

पार्टी के माइक्रो डोनेशन कैंप में 100 रुपये का दान भी दिया

सुरेश गांधी

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस सहित सपा-बसपा नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौका था डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती का। रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सामाजिक समरसता दिवस पर समारोह में उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर जिन गरीबों, मजदूरों वंचित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया। लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहब को सिर्फ आगे बढ़ने से रोके रखा, बल्कि 1952 के चुनाव में वे हार जाएं इसके लिए उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से उनके ही सहयोगी एनएस काजोलकर को टिकट दिया और आंबेडकर चुनाव हार गए। यही हाल 1954 में बंडारा लोकसभा उपचुनाव में रहा।

खास यह है कि कांग्रेस ने आंबेडकर के हारने के बाद काजोलकर को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। ये घटनाएं साबित करती हैं कि कांग्रेस और उसके नेता खासकर नेहरू कभी आंबेडकर पर भरोसा नहीं करते थे और उन्होंने अपनी नापसंदगी को छिपाने का प्रयास भी कभी नहीं किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के जख्मों पर नमक डालने का काम किया है। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के लोगों को जगह दी है। या यूं कहे आंबेडकर के सपनों को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने समय-समय पर केवल भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थ का विकास कर रही है, बल्कि समाज के सबसे निचले वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक स्तर बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि अभी तक भाजपा को छोड़ बाकी सभी दलों ने केवल उनके नाम का इस्तेमाल किया।

बाबा साहब कहते थे कि सामाजिक और राजनीतिक लोकतंत्र तब तक महत्वपूर्ण नहीं होगा। जब तक कि आर्थिक लोकतंत्र नहीं होगा। भाजपा जब राष्ट्र प्रथम की बात करती है तो वह भी बाबा साहेब का ही संकल्प होता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प कब पूरा हुआ जब मोदी जी ने मां गंगा के तट पर आकर कहा कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। उसी के बाद से गरीब पिछड़े वंचित और महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए काम शुरू हुए। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ पार्टियां वर्ग विशेष की राजनीति कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी जाति या वर्ग के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। वह विकास की बात करते हैं, जो बाबा साहब का सपना था। काशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को यहां से सांसद चुना और देश ने सेवक मिला जो लगातार बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रहा है। देश में सशक्त भारत की संकल्पना तब ही साकार होगी जब सरकार के खजाने पर सभी गरीबों का हक हो। डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत आमजन की मदद का था। अब देश भर में बैंक खुद ही चलकर गरीबों के दरवाजे पर आते हैं। 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसा सीधे उनके एकाउंट में जाता है।

यूपी की जनता ने बुलडोजर में चढ़कर दिया जवाब

सपा पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में एक समय था राजनैतिक दल का रंग लाल था। सड़कें भी तब लाल थीं। उस समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को बीजेपी ने खत्म किया है। सपा ने चुनाव के दौरान बुलडोजर को लेकर तंज किया था। यूपी की जनता ने बुलडोजर पर चढ़ कर कमल के बटन को दबा कर प्रदेश के सपा को चुनाव में जवाब दिया है।

बाबा साहेब एक राष्ट्र एक संविधान की बाते थे करते

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहती है कि बाबा साहब का एक ही संकल्प था और वह यह कि एक राष्ट्र एक संविधान। भारतीय जनता पार्टी उसी को संकल्प के रूप में लेकर काम कर रही है। बाबा साहब ने एक राज्य के बंटवारे में कहा था कि कोई यह समझे कि हम किसी धर्म किसी संप्रदाय किसी विशेष क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे। मेरी प्राथमिकता भारत है। मैं भारतीय हूं। वो एक राष्ट्र एक संविधान की बात करते थे। उन्होंने ही संविधान के आधार पर एकजुट होने की प्रेरणा दी थी। और आज वहीं संविधान हम सभी को एक राष्ट्र एक संविधान और सभी को बराबार अधिकार देता है। उन्होंने पार्टी के माइक्रो डोनेशन कैंप में 100 रुपये का दान भी दिया। इस मौक पर महेश चंद श्रीवास्तव, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, मदन मोहन दुबे, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन हंसराज विश्वकर्मा ने दिया।  

 

Wednesday, 13 April 2022

व्यापार मंडल के हाथों उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी

व्यापार मंडल के हाथों उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने दिया सुरक्षा का भरोसा

एडीजी जोन ने कहा, हर वक्त व्यापारियों के लिए तत्पर है वाराणसी पुलिस

मात्र कुछ माह के अभियान में पुलिस ने माफियाओं के पांच सौ करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की है : एडीजी राम कुमार

सुरेश गांधी

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल सम्बद्ध पहड़िया व्यापार मंडल वाराणसी जिला व्यापार मंडल (देहात) के संयुक्त तत्वावधान में पहड़िया स्थित एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जनपद पुलिस कमिश्नरेट के एडीजी जोन राम कुमार सहित आला सीनियर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस व्यापारी संवाद में व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सुरक्षा सहयोग का भरोसा दिया गया। किसी प्रकार के अपराधी या व्यक्ति द्वारा धमकी आदि दी जाती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

हालांकि इस दौरान वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बग्गा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बगैर कहा कि पूर्व की तुलना में अब अपराध नहीं के बराबर है। अगर छिटफुट कहीं घटनाएं होती भी है तो 24 घंटे के भीतर अपराधी पकड़ लिए जाते है। जबकि पूर्व में कोई भी ऐसा सप्ताह नहीं जाता था जिसमें व्यापारी बढ़ते अपराध को लेकर धरना-प्रदर्शन पुलिस अधिकारियों का घेराव करते रहे हो। लेकिन अब पुलिस की सक्रियता का परिणाम है कि अब उन्हें पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गला साफ करने का मौका नहीं मिलता है, जो खुशी की बात है। जवाब में एडीजी जोन ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब पुलिस के खिलाफ गला साफ करने का मौका भी नहीं मिलेगा। अपराध की चर्चा करते हुए एडीजी जोन ने कहा कि मात्र कुछ माह के अभियान में पुलिस ने माफियाओं के पांच सौ करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की है।

इस दौरान व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए अच्छे उत्कृष्ट कार्यों के लिए एडीजी जोन राम कुमार सहित आला पुलिस अधिकारियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। पुलिस व्यापारी संवाद में पुलिस अफसरों ने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारी एक दूसरे के सहयोगी हैं। व्यापारियों की सुरक्षा देना पुलिस का नैतिक कर्तव्य है। व्यापारी हमेशा अपराधियों के लिए आसान शिकार होते हैं। अपहरण, छिनैती, उचक्का गिरी के शिकार बनते रहते हैं। लेकिन यदि पुलिस को समय पर सूचना मिल जाएं तो अपराधियों को तत्काल पकड़ा भी जा सकता है। बैठक में पुलिस व्यापारी के बीच संवादहीनता को समाप्त कर प्रत्येक माह थाने जिला स्तर पर बैठक के लिए सहमति बनी। तय हुआ कि शासन के मंशानुरूप सभी एक दूसरे का सहयोग करेंगे। थानों पर संभ्रांत व्यापारियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई।

वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी जोन) ने व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। बैठक में आईजी के सत्यनारायण, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांघे, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, नन्हें जायसवाल, पहड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री ने भी विचार रखा। संवाद में वाराणसी जिला व्यापार मंडल, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल, रोहनियां महिला व्यापार मंडल, वाराणसी युवा व्यापार मंडल, उड़ाका दल, न्याय मंच, अल्पसंख्यक, उपभोक्ता मंच, पूर्वाचल सिख व्यापार मंडल, पूर्वांचल, उद्योग व्यापार मंडल, तेलिया बाग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे। आई जी के सत्यनारायण का व्यापारियों ने स्वागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री पहड़िया व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद लाल ने बताया कि व्यापारियों का पैसा बहुत सारे ग्राहकों के पास उधार पड़ा है जो मांगने या तकादा करने पर भी नहीं देते ऐसी व्यवस्था बने कि उनका डूबा रुपया निकल सके। कार्यक्रम में महामंत्री कवींद्र जायसवाल, मुख्य संरक्षक विजय प्रकाश जायसवाल, पार्षद मदन मोहन दुबे' रमेश निरंकारी, संयुक्त महामंत्री गुप्ता, संजय गुप्ता, रमेश भारद्वाज, कैलाश यादव, उपाध्यक्ष श्याम नारायण पटेल, विजय कुमार पटेल, योगेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, कमलेश पटेल, त्रिपुरारी आदि मौजूद थे। संचालन अरविन्द लाल ने किया।












 

गंगा के ऊपर गरजेगी वायुशक्ति, काशी देखेगी आसमान का शौर्य

गंगा के ऊपर गरजेगी वायुशक्ति , काशी देखेगी आसमान का शौर्य  25 अक्तूबर को नमो घाट पर ‘ इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले -20...