Wednesday, 1 March 2023

विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में उठायी सहस्त्रबाहु व काशी प्रसाद की मूर्ति लगाने की मांग

विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में उठायी सहस्त्रबाहु  काशी प्रसाद की मूर्ति लगाने की मांग

कहा, वाराणसी के तेलियाबाग, तेलियानाला और तेलियाघाट का नाम बदलकर भगवान सहस्त्राबाहु की मूर्ति सहित स्वागत द्वा
मिर्जापुर में श्रद्धेय काशी प्रसाद जायसवाल के नाम विश्व विद्यालय की स्थापना कर वैश्य समाज को सम्मान दिया जाएं

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने विधायक के फैसले मांग का किया स्वागत

कहा, सालों की मांग को उठाकर विधायक रमेश जायसवाल ने जीता वैश्य समाज का दिल

काशी की सड़कों पर जायसवाल सहित पूरे वैश्य समाज में खुषी की लहर, हर किसी ने दी विधायक रमेश जायसवाल को बधाई

सुरेश गांधी

वाराणसी। भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर वाराणसी में मूर्ति लगाने स्वागत द्वार बनाने के साथ ही श्रद्धेय काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर उनके गृह जनपद मिर्जापुर में विश्व विद्यालय की स्थापना करने की मुहिम उस वक्त तेज हो गयी जब चंदौली के दीन दयाल नगर विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में पूरजोर तरीके से उठायी। प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक रमेश जायसवाल ने यूपी में लगातार हो रहे विकास कार्यो एवं अपराध नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए सालों साल पुरानी जायसवाल सहित वैश्य समाज की मांग को उठाकर यूपी ही नहीं पूरे देश के वैश्य समाज का दिल जीतने में सफल रहे।

मांगों की फेहरिस्त में विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि वाराणसी में एक भूमि आवंटन कर जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान स्हस्त्राबाहु की भव्य मूर्ति की लगायी जाय। उनके नाम पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाएं जाएं। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी के नाम पर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएं। साथ ही 40 से अधिक भाषाओं के ज्ञाता, महान इतिहासकार, कानूनविद, मुद्राशास्त्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुरातत्व के अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान जायसवाल समाज के गौरव श्रद्धेय डॉ. काशीप्रसाद जायसवाल जी के नाम पर वाराणसी मिर्जापुर के बॉर्डर पर एक स्वागत द्वार का निर्माण कराने के साथ ही मिर्जापुर में उनके नाम पर विश्व विद्यालय की स्थापना करायी जाय। साथ ही वाराणसी स्थित गिरजाघर चौराहे का नाम बदल कर भगवान सहस्त्रबाहु जी के नाम पर वाराणसी स्थित अंधरापुल चौराहे का नाम बदल कर डॉ काशी प्रसाद जायसवाल करायी जाय।

इसके अलावा उन्होंने साहू समाज के लोगों और उनके मान सम्मान की चिंता करते हुए कहा कि वाराणसी के कुछ स्थानों का नाम परिवर्तित करने की आवश्यक्ता है। वाराणसी के प्रसिद्ध अंधरापुल पुल चौराहा का नामकरण हिन्दी के प्रकांड विद्वान श्रद्धेय काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर रखा जाए। वाराणसी में दुनियाभर के लोग रहे हैं। ऐसे में वाराणसी के तेलियानाला, तेलियाघाट और तेलियाबाग का नाम बदलकर लखनऊ की तर्ज पर तेलीनाला, तेलीघाट और तेलीबाग रखा जाएं। इससे साहू समाज को सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी हमारे आराध्य हैं, ऐसे में वाराणसी के अंदर एक स्थान पर उनकी प्रतिमा लगाई जाए। खास बात यह है कि विधायक रमेश जायसवाल ने जैसे ही वैश्य समाज की डिमांड सदन में उठायी पूरे काशी में जश्न का माहौल बन गया। उनके द्वारा सदन में उठायी गयी मांग का वीडियों जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो गया। सोशल मीडिया में विधायक रमेश जायसवाल को बधाई देने वालों की होड़ लग गयी.

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूरे देश में जायसवाल सहित वैश्य समाज की एक बड़ी आबदी है, लेकिन अफसोस है कि आज तक सालों साल पुरानी मांगों को नजरअंदाज किया जाता रहा, लेकिन खुशी की बात है कि समाज के प्रति आस्थावान विधायक रमेश जायसवाल ने पहली बार उनकी मांगों को सदन में उठाकर पूरे वैश्य समाज का दिल जीतने का काम किया है। 

उन्होंने कहा कि यह उनकी तत्तपरता को दर्शाता है कि अभी दो दिन पहले प्रयागराज की धरती पर कार्यकरिणी समिति की दो दिवसीय चर्तुथ राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद विधायक रमेश जायसवाल के सम़क्ष छह सूत्रीय मांग रखा गया और उन्होंने इसे बड़े ही बेबाकी से सदन में उठाया। इसके लिए जायसवाल सहित पूरा वेश्य समाज अपने को गौरवान्वित महसूस करता रहेगा कि उनकी भी आवाज उठाने वाला कोई अपना नेता है। 

जायसवाल क्लब के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनभद्र दुद्धी निवासी रवीन्द्र जायसवाल ने विधायक रमेश जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले नेता है, जो समाज के लिए सिर्फ समर्पित है, बल्कि उनके हर दुख सुख में भागीदारी कर उनका हौसलाफजाई करते है और समाज का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सीना तानकर खड़े हो जाते है।

Monday, 27 February 2023

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय सम्मेलन में राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान

सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आएं स्वजातिय पदाधिकारियों ने समाज की समस्याओं, राजनीतिक हिस्सेदारी, शिक्षा एकजुटता पर की चर्चा

भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के समक्ष 6 सूत्री प्रस्ताव रखा गया

यूपी ईकाई की नई कमेटी का गठन कर सोनभद्र दुद्धी निवासी रवीन्द्र जायसवाल को जायसवाल क्लब का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

क्लब रुपी पौधे को वटवृक्ष बनाने में मनोज जायसवाल की बड़ी भूमिका : रमेश जायसवाल

समाज के शिक्षा का स्तर सुधारने एवं एकजुटता पर होगा मंथन : मनोज जायसवाल

सुरेश गांधी

प्रयागराज। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी समिति की दो दिवसीय चर्तुथ राष्ट्रीय सम्मेलन इस बार प्रयागराज में किया गया। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आएं स्वजातिय पदाधिकारियों ने समाज की समस्याओं, राजनीतिक हिस्सेदारी, शिक्षा एकजुटता पर चर्चा की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एकजुट होने की जरुरत है।

सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दीन दयाल नगर के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के समक्ष छह सूत्री प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन किया। प्रस्ताव में मिर्जापुर के विश्वविद्यालय का नाम डॉ काशी प्रसाद जायसवाल के नाम पर हो, भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर यूपी के वाराणसी में एक भूमि आवंटन कर भव्य मूर्ति की लगायी जाय, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी के नाम पर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना करें, श्रद्धेय काशी प्रसाद जायसवाल जी के नाम पर वाराणसी मिर्जापुर के बॉर्डर पर एक द्वार का निर्माण हो, वाराणसी स्थित गिरजाघर चौराहे का नाम बदल कर भगवान सहस्त्रबाहु जी के नाम पर हो और वाराणसी स्थित अंधरापुल चौराहे का नाम बदल कर डॉ केपी जायसवाल हो।

इसके अलावा सम्मेलन में यूपी ईकाई की नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सोनभद्र दुद्धी निवासी रवीन्द्र जायसवाल को जायसवाल क्लब का प्रदेश अध्यक्ष, प्रयागराज निवासी श्रीमती आभा सिंह को जायसवाल क्लब महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष, जायसवाल क्बल युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष रामनगर निवासी सिद्धार्थ जायसवाल गुजरात के अनिल जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। 

सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल का क्लब के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आर्थिक सामाजिक रुप से संपंन होने के बावजूद समाज का चाहे वो प्रशासनिक तबका हो या अन्य, उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। लेकिन खुशी है कि एक आवाज पर विधायक रमेश जायसवाल उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सीना तानकर खड़े हो जाते है। इसके अलावा वह समाज के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते है।

मनोज जायसवाल ने कहा आज देश में हमारी जितनी संख्या है उसके अनुरूप हमें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही, इसलिए हमें एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इसके लिए जरूरी है कि हम और आप मिलकर समाज को एक नई दिशा दें और युवकों को आगे बढ़ाएं। मनोज जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुटता बनाएं रखने का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक चेतना, एकता और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास होगा। 

मुख्य अतिथि एवं विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि मनोज जायसवाल के प्रयास से क्लब देश के विभिन्न राज्यों में समाज हित में कार्य कर रही है। उनके द्वारा लाएं गए प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने की हरसंभव कोशिश करुंगा। विधायक ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी समय निकालें और मिलजुल कर नए समाज का निर्माण करें। सम्मेलन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मन जायसवाल ने किया। 

इस अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ काशी प्रसाद जायसवाल के सम्मान में प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया। इसके पूर्व समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वजातिय बंधुओं का दिल जीत लिया। सम्मेलन का शुभारंभ समाज के कुलदेवता परम् पूज्य राजराजेश्वरी भगवान सहस्त्रबाहु जी महराज के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

Sunday, 26 February 2023

पूर्वांचल विद्युत निगम के निदेशक तकनीकी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

पूर्वांचल विद्युत निगम के निदेशक तकनीकी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

काली कमाई पर विजिलेंस ने की कार्रवाई

सुरेश गांधी

वाराणसी। वर्ष 2020 से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में डायरेक्टर (टेक्निकल) के पद पर तैनात पृथ्वीपाल सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ वाराणसी के चितईपुर थाने में विजिलेंस के इंस्पेक्टर ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस के इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति ने जो तहरीर दी है, उसके मुताबिक निदेशक ने आय से 97 लाख रुपये ज्यादा कमाई की है। इसके अलावा वाराणसी सहित कई शहरों में संपत्ति बनाई है। इस कार्रवाई से निगम के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि पृथ्वीपाल सिंह वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) के पद पर फरवरी 2020 से तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लखनऊ स्थित मुख्यालय के अध्यक्ष ने पृथ्वीपाल सिंह की संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस को कहा था। जांच में सामने आया कि एक जून 1986 से 30 जून 2022 तक पृथ्वीपाल सिंह की आय चार करोड़ 62 लाख 82 हजार 776 रुपये थी। लेकिन, इस अवधि में उनके द्वारा पांच करोड़ 60 लाख 62 हजार 667 रुपये खर्च किए गए। इस तरह से पृथ्वीपाल सिंह ने अपनी आय से 97 लाख 79 हजार 891 रुपये ज्यादा खर्च किए। यह रुपये पृथ्वीपाल सिंह द्वारा वैध स्त्रोतों से अर्जित आय से 21.13 प्रतिशत ज्यादा है। यह रुपये कहां से आए, इसकी पड़ताल की जा रही है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति के अनुसार जांच में सामने आया कि पृथ्वीपाल सिंह ने वैध कमाई से ज्यादा खर्च किया। यह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए पृथ्वीपाल के खिलाफ चितईपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गंगा के ऊपर गरजेगी वायुशक्ति, काशी देखेगी आसमान का शौर्य

गंगा के ऊपर गरजेगी वायुशक्ति , काशी देखेगी आसमान का शौर्य  25 अक्तूबर को नमो घाट पर ‘ इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले -20...