Sunday, 1 September 2024

युवाओं का उत्साह एवं ऊर्जा ही है भाजपा की ताकत : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया 

युवाओं का उत्साह एवं ऊर्जा ही है भाजपा की ताकत : सीएम योगी 

भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

सुरेश गांधी

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल परिसर में आयोजित भाजयुमों सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने भारत माता की जय के नारों से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं का यही उत्साह एवं ऊर्जा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की इस पावन धरा पर एकत्र होकर इस कार्यशाला में सहभागी बन रहे हैं। प्रदेश के अलग- अलग जनपदों से लंबी दूरी तय करके आए हैं। दूर- दूर से जो कार्यकर्ता आए हैं आप सबका स्वगत करता हूं। आपका उत्साह एक नई ऊर्जा का कारण बनता है और यह ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा है। इसी के दम पर तो हम इस राज्य को सुशासन दे पा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि युवा ऊर्जा जिसके पास हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं हो सकता है। क्योंकि यह उम्र ही ऐसी होती है जहां उम्र भी है और प्रतिभा भी है। मूल्य विहीन और सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है। हम लोगों ने राजनीति को सत्ता प्राप्त के साधन के रूप में नहीं बल्कि मूल्यों के लिए किया।

सीएम योगी ने कहा कि युवा ऊर्जा जिसके पास हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं हो सकता है। क्योंकि यह उम्र ही ऐसी होती है जहां उम्र भी है और प्रतिभा भी है। मूल्य विहीन और सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है। हम लोगों ने राजनीति को सत्ता प्राप्त के साधन के रूप में नहीं बल्कि मूल्यों के लिए किया। सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनाननियों ने इसके लिए बलिदान दिया। हमारी सत्ता राष्टकल्याण लोककल्याण का साधन है। साध्य नहीं है। इसीलिए हर समय प्रयास करते हैं। कार्य करने के बाद हम कभी नहीं कहते हमने कर दिया। नेत्रवत का मागर्दर्शन है, कभी यह नहीं कहते हमने कर दिया बल्कि हम तो बस निमित्त मात्र हैं।

सीएम ने कहा कि जिनकी उम्र 25 से 30 साल है या जिनकी उम्र इससे कम है उन्हें अहसास तक नहीं होगा कि उनके सामने प्रदेश पहचान को मोहताज था। यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। हर चीज में भेदभाव रही, नौजवान के लिए रोजगार नहीं था। तीर्थस्थल नहीं थे। प्रदेश में पलायन हो रहा था किसान आत्महत्या कर  रहे थे। उद्योग पलायन कर रहे थे। इन स्थितियों में पीएम के नेतृत्व में सरकार बनी। पीएम के आह्वान पर जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। इन साढ़े सात वर्षों में एक नया उत्तर प्रदेश बना है।                

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी। हमने हर व्यापारी को दस लाख रुपया का बीमा कवर दिया है, उन्हें आश्वश्त भी किया है कि हम सुरक्षा देंगे व्यापार बढ़ाइए। 60 हजार लोगों की पुलिस भर्ती को संपन्न देंगे। अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में एक लाख की भर्ती करेंगे। आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आ रहे हैं। 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मील यानी डेढ़ करोड़ नौजवान को सीधे- सीधे नौकरी। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को आगे बढ़ाया गया।

सीएम ने कहा कि आज आज सड़क बनाने में भेदभाव नहीं है। सभी जिलों में बिजली मिल रही है। 2017 में जनसंख्या नंबर एक पर थे, अर्थव्यवस्था में 7वें नंबर पर थे और अब 2 नंबर पर ले आए हैं। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जब आता हूं तो अच्छा लगता है कि लोग वहां ऊब नहीं रहे होंगे। उनके मन में आगे बढ़ने की तड़प तमन्ना होगी। मगर याद रखना जीवन में कभी मूल्यों से नहीं हटना सिद्धांत पर रहना। अटल को याद रखना की उन्होंने कहा था सिद्धांत विहीन राजनीति मौत का फंदा है। पहचान का संकट खड़ा हो जाएगा। पहचान का संकट मत खड़े होने देना। एक संकल्प होना चाहिए कि दल से बड़ा देश। सबकुछ देश के नाम, मेरा हर काम देश के नाम। इसके बगैर सोच भी नहीं सकते। कोई मजहब, जाती देश से बड़ा नहीं है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे हैं।

 

भारतीय संस्कृति के धरोहर को संरक्षित करने का कार्य सराहनीय : योगी आदित्यनाथ

सीएम ने किया डॉ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

भारतीय संस्कृति के धरोहर को संरक्षित करने का कार्य सराहनीय :   योगी आदित्यनाथ

वैदिक वांग्मय पर आधारित ज्ञान से युक्त ऐतिहासिक मुख्य भवन में वैदिक-3डी म्यूजियम बनेगा 

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चौकाघाट को पुनः विश्वविद्यालय के संकाय के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव

काशी पूराधिपति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर योगी ने लिया आशीर्वाद

सुरेश गांधी

वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि भारतीय ज्ञान परम्परा के अति प्राचीन केंद्र सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में वैदिक वांग्मय के क्रमिक विकास पर 3-डी म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 16 संस्कारों, 64 कलाओं, 18 विद्या स्थान को विस्तृत रूप दिया जाएगा। इसके अलावा राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चौकाघाट को पुनः इस संस्था के संकाय के रूप में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है। ऋषि तुल्य आचार्यों के शोध एवं भारतीय नक्षत्र विद्या के दर्शनी म्यूजियम मे होंगे।

मुख्यमंत्री ने कुलपति के प्रस्ताव पर परिसर स्थित 234 वर्षीय मुख्य भवन के अंदर का अवलोकन कर भारतीय नक्षत्र विद्या, भारतीय खगोल विद्या, भारतीय  ऋषियों द्वारा किए गए कार्यो के ऊपर म्यूजियम बनाये जाने  तथा शास्त्रार्थ को इसी भवन में कराये जाने का भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक सरस्वती भवन में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों में “रास पंचाध्यायी“, भागवतगीता एवं दुर्गासप्तशती (विशेष कपड़े में लिखी गई) जो कि स्वर्ण अक्षरों एवं स्वर्ण कलाओं से युक्त है, जिसे देखकर भाव विभोर हुये।उन्होंने भारतीय संस्कृति के धरोहर को संरक्षित  करने के अभियान को निरन्तर जारी रखने तथा विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे इस प्रयास की सराहना भी किया। मुख्यमंत्री ने विस्तार भवन में भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण के कार्यो का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विश्व विद्यालय के विकास कार्य सहित अन्य गतिविधियों गहनता से जानकारी ली। विश्वविद्यालय के पठन-पाठन सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों सहित लाइब्रेरी एवं छात्रावासों को भी देखा। लाइब्रेरी में पुरातन काल की संग्रहित पौराणिक पांडुलिपियों मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रावासों का भी निरीक्षण करते हुए क्रमशः शोध छात्रावास एवं गंगानाथ झां छात्रावास जाकर देखा, भौतिक रूप से गंगानाथ झां छात्रावास का सूक्ष्मता से निरीक्षण किए वहां पर साइकिल स्टैंड एवं गाड़ी स्टैंड बनाये जाने का निर्देश देते हुये स्वच्छता, जर्जर तारों को बदलने सहित अन्य जरूरी कार्यो को कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया। कुलपति द्वारा मुख्यमंत्री को परिसर के सभी विभागों के साईन बोर्ड को संस्कृत भाषा में करने सहित सीवर, ड्रेनेज एवं जर्जर सड़कों को व्यवस्थित कराये जाने के बाबत भी जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के वैदिक विद्यार्थियों के वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन के साथ कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, कुलसचिव राकेश कुमार ने परिसर के मुख्य भवन के समक्ष पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

       मुख्यमंत्री ने डॉ संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी के निरीक्षण करने करने के पश्चात काशी पूराधिपति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’, कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हेमंत तिवारी 5वीं बार चुने गए यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष

हेमंत तिवारी 5वीं बार चुने गए यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष 

बधाई देने वालों का तांता

सुरेश गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति के चुनाव में एक बार फिर हेमंत तिवारी अध्यक्ष चुने गए है। इस पद के लिए वे लगातार पांचवी बार निर्वाचित हुए है। जबकि भारत सिंह सचिव व आलोक कुमार त्रिपाठी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। हेमंत तिवारी को सबसे ज्यादा 395 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मनोज मिश्रा को 279 मत मिले। सचिव पद के लिए भारत सिंह को सबसे ज्यादा 192 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे शिव शरण सिंह को 189 मत मिले। 

कोषाध्यक्ष पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी को सबसे ज्यादा मत 257 व दूसरे नंबर पर रहे इंद्रेश रस्तोगी को 174 मत मिले। समिति के उपाध्यक्ष के तीन पद के चुनाव में आकाश शेखर शर्मा, अविनाश चंद्र मिश्रा व जफर इरशाद निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव के तीन पदों के चुनाव में विजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार सैनी व नीता देवी निर्वाचित घोषित हुईं। कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों के लिए भी चुनाव हुए। जिसमें दिलीप सिन्हा, रितेश सिंह, अब्दुल वहीद, नवेद शिकोह, वेद प्रकाश दीक्षित, शबीहुल हसन, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह रेनू निगम, शेखर पंडित, सुयश मिश्रा, सत्येंद्र राय निर्वाचित हुए है। हेमंत तिवारी के लगातार चुने जाने पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।

त्रिग्रही योग, मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग में मनेगा धनतेरस

त्रिग्रही योग, मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग में मनेगा धनतेरस धन-वैभव और आरोग्य की कामना से होगी भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की...