Monday, 27 May 2019

काशीवासियों ने शाही अंदाज में किया अपने प्रधान सेवक का स्वागत


काशीवासियों ने शाही अंदाज में किया अपने प्रधान सेवक का स्वागत
गुजराती धुन गरबा पर थिरकी पूरी काशी
प्रधानमंत्री ने देश में शांति और समृद्धि की कामना की
सुरेश गांधी
वाराणसीं। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एअरपोर्ट से लेकर पुलिस लाइन होते हुए बाबा विश्वनाथ दरबार तक रास्ते भर लोग बाग हर हर महादेव की जयघोष के बीच पुष्पवर्षा की। एक तरफ रास्ते में पड़ने वाले चौराहों पर शहनाई की धुन लोक कलाकारों ने मंगलगानय गाएं तो दुसरी तरफ जगह-जगह गुजराती धुन पर महिलाएं एवं युवतियों गरबा नृत्य करती देखी गयी। प्रधानमंत्री के स्वागत में पुलिस लाइन से बाबा दरबार तक मानों लघु भारत सड़क पर उतर आया है।
प्रधानमंत्री के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। तकरीबन 11 बजे काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ दरबार में पीएम ने टेका मत्था। इसके बाद रूद्राभिषेक आरती कर देवाधिदेव महादेव को 501 श्वेत कमल चढ़ाया। इस दौरान पद्मभूषण आचार्य पंडित देवी प्रसाद द्विवेदी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा कराई। पुजारी ने मोदी के माथे पर चंदन भी लगाया और रुद्राक्ष की माला पहनाई। पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर द्रव्य दक्षिणा भी अर्पित की। तीनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा की।
इस बीच प्रधानमंत्री ने देश में शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद जब मोदी काशी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यकर्ताओं अभिनंदन समारोह के लिए निकले तो लोग पुष्पवर्षा ’हर हर महादेव’ के जयघोष से उनका स्वागत कर रहे थे। शहनाई की मंगल धुन और पुष्पवर्षा के बीच शाही अंदाज में स्वागत हुआ। रास्ते भर लोग अपने सांसद पर कुछ इस तरह मेहरबान दिखे कि उन पर गुलाब की जमकर पंखुडियां बरसाईं। मोदी-मोदी और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे के बीच पुलिस लाइन से काले रंग की रेंज रोवर कार में मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का काफिला आगे बढ़ा तो सड़क के किनारे दोनों तरफ बैरिकेडिंग में कड़ी धूप के बीच, अभिवादन की मुद्रा में खड़े हजारों युवाओं, महिलाओं को देख प्रधानमंत्री अभिभूत हो गए।
प्रधानमंत्री ने इसके जबाब में मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर तो कभी दोनों हाथ जोड़ कर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी को देख उत्साहित लोग बैरिकेडिंग में ही भाजपा का ध्वज लहराते रहे। पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते में सड़क के किनारे सभी भवनों के ऊपर खड़े होकर लोग प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, बुलानाला,चौक, विश्वनाथ मंदिर तक यही नजारा रहा। पीएम के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में स्वागत के होर्डिंग, बैनर और कटआउट लगाये गए थे। चौराहों को फूलों के वन्दनवार से सजाया गया था। पुलिस लाइन से बाबा विश्वनाथ के दरबार तक लोग शहनाई की मंगलध्वनि के बीच प्रधानमंत्री के स्वागत को बेकरार रहे। पुलिस लाइन से लेकर हर चौराहे पर स्कूली बच्चों का स्वागत कालबेलिया नृत्य लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहा।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से दोबारा जीते हैं। 30 मई को उनका शपथ समारोह है। इससे पहले काशी की जनता का आभार व्यक्त करने काशी आए थे। उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर सूचना एवं संस्कृति विभाग के 500 कलाकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मथुरा, बांदा, झांसी, ललितपुर महोबा, आजमगढ़, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजीपुर वाराणसी आदि पूर्वांचल के जनपदों के कलाकार शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि हम दो बातों को लेकर चलने का प्रयास करते हैं। पहला - भारत की महान विरासत और दूसरा आधुनिक विजन। हमें हमारे कल्चर को भी बरकरार रखना है और वर्तमान स्थिति का भी ध्यान रखना है। हम 11वीं नम्बर की अर्थव्यवस्था से यात्रा शुरू की थी, जो अब 6वें नंबरर पर पहुंच गए हैं।

काशी ने कायम रखा मोदी का भरोसा : अमित शाह


काशी ने कायम रखा मोदी का भरोसा : अमित शाह
आने वाले पांच वर्षों में काशी विकास की दृष्टि से भी अद्भुत नगरी बनेगी
योगी बोले- मोदी है तो मुमकिन है
सुरेश गांधी
वाराणसी। शहर के टीएफसी में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूपी में कैसे तोड़ा गठबंधन का चक्रव्यूह बताते हुए कहा कि 2014 में हमने 73 सीटें हासिल की तो लोगों ने कहा ये तो वेव की से हुआ, लेकिन 2017 में भी हमने 300$ सीटें हासिल की तो हर कोई हैरान हो गया। आज राज्य में योगी सरकार हमारे संकल्पपत्र के आधार पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में अभी विकास की झलक मात्र दिखाई है और आने वाले पांच वर्षों में काशी विकास की दृष्टि से भी अद्भुत नगरी बनेगी।
बता दें, देश और उत्तर प्रदेश में महाजीत हासिल करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख अमित शाह काशी में थे। अमित शाह ने अपने संबोधन में यूपी में सफलता का राज बताया तो ये भी बताया कि किस तरह उन्होंने यूपी में महागठबंधन से पार पाया। शाह ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य था कि हम 50 फीसदी की लड़ाई लड़ेंगे, जो हमने लड़ी और जीती भी। उन्होंने कहा कि पहले कहते थे यूपी में काम नहीं जाति के आधार पर चुनाव जीते जाते हैं, दो साल के अंदर ही जातिवाद खत्म हुआ और अब विकास पर चुनाव हो रहा है। जब यहां गठबंधन हुआ तो सारे पंडित कहते थे मोदी सरकार का पूर्ण बहुमत गठबंधन की वजह से नहीं आएगा, लेकिन हमने 50 फीसदी की लड़ाई लड़ी और आज हमने सिद्ध किया कि यूपी ही हमारा गढ़ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार भी बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है और कुल 80 लोकसभा सीटों में से 62$2 कुल 64 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यहां कहा कि काशी के अंदर पहले से तय था कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रत्याशी होंगे, उनके नामांकन से पहले जो रोड शो हुआ था उसी वक्त काशी का परिणाम सबके सामने था, जब उन्होंने नामांकन के दिन कार्यकर्ता के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से कहा कि अब काउंटिंग के बाद ही आइएगा। बीजेपी प्रमुख बोले कि शायद ही कोई चुनाव ऐसा हुआ होगा जब प्रत्याशी नामांकन के बाद जीतने के बाद ही आया हो। शाह ने बताया कि मोदी जब गुजरात के सीएम थे, पंचायत के प्रधान का भी चुनाव नहीं लड़ा और सीएम बन गए। उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाग्यशाली है क्योंकि मोदी यहां के जनप्रतिनिधि हैं, उनका लक्ष्य यहां का विकास करना है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वाराणसी की जनता भाग्यशाली है क्योंकि मोदी यहां के जनप्रतिनिधि हैं, उनका लक्ष्य यहां का विकास करना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की काशी और आज के बनारस में बड़ा अंतर आया है। कोई और क्षेत्र होता तो काम आसान होता, मगर काशी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है। यहां की जनता, यहां की परम्पराओं, यहां की आध्यात्मिकता और ज्ञान की ऊंचाई को संभालने, सहेजने और आगे बढ़ाने के साथ काशी का विकास करना भी बहुत बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने काशी के विकास के लिए जो गहरी योजना बनाई है, अभी आपने उसकी एक ही झलक देखी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मोदी के दूसरे कार्यकाल में काशी विकास की दृष्टि से भी विश्व की अद्भुत नगरी बनेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी ने काशी की जनता पर भरोसा किया और लोगों ने भी उनका भरोसा कायम रखा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र काफी सौभाग्यशाली है जिसे नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला। अब इस क्षेत्र में पांच साल फिर विकास की बयार बहेगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह केंद्र सरकार की योजनाओं का ही नतीजा था कि जाति से ऊपर उठकर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया। प्रधानमंत्री ने देश के विकास को एक नई गति दी है। भाजपा की इस बड़ी जीत ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।  


सियासी पंडितों को अब मानना होगा, अंकगणित के आगे एक केमेस्ट्री भी होती है : नरेंद्र मोदी


सियासी पंडितों को अब मानना होगा, अंकगणित के आगे एक केमेस्ट्री भी होती है : नरेंद्र मोदी
देश के लिए पीएम लेकिन काशी के लिए कार्यकर्ता : मोदी
’हमने वोटबैंक की राजनीति से उठकर काम किए, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे’
विचारधारा के कारण कई राज्यों में हुईं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या
देश में बढ़ रही राजनीतिक छुआछूत, हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मारे गए
सुरेश गांधी
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। करीब 11 बजे बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी के लिए पद्मभूषण आचार्य पंडित देवी प्रसाद द्विवेदी ने पूजा कराई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर चंदन भी लगाया और रुद्राक्ष की माला पहनाई। पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर द्रव्य दक्षिणा भी अर्पित की। तीनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा की। इसके बाद काशी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से खुलकर अपने दिल की बात कही। श्री मोदी ने ’हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं अथक परिश्रम का नतीजा है।
श्री मोदी ने कहा कि मैं सिर्फ यहां नामांकन भरने आया था, लेकिन काशी की जनता ने खुद ही मेरे लिए चुनाव लड़ा और हर कोई नरेंद्र मोदी बन गया था। योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था, हमारी सरकार ने दिवाली को भी भव्य बनाया। इस बार कुंभ की पहचान ही बदल गई। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के इस सिलसिले को देखते हुए अब सियासी पंडितों को मानना पड़ेगा कि अंकगणित के आगे भी आदर्शों और संकल्पों की एक ’केमेस्ट्री’ होती है। मोदी ने भाजपा को देश में राजनीतिक हिंसा की सबसे बड़ी शिकार पार्टी करार देते हुए कहा कि इस हिंसा को एक प्रकार से मान्यता दी गयी है। यह हमारे सामने बहुत बड़ा संकट है। वाराणसी से दोबारा सांसद बनने के बाद पहली बार काशी आये मोदी ने कार्यकर्ताओं से
सपा-बसपा का नाम लिएं बगैर मोदी ने कहा कि महागठबंधन को आड़े हाथो लेते हुए कहा, ये चुनाव लोगों को बताएगा कि अर्थमैटिक से आगे भी एक केमिस्ट्री होती है जो लोकतंत्र को जिताती है। इस बार अंक गणित को केमिस्ट्री ने हराया है। उन्होंने कहा कि आज यूपी पूरे देश में लोकतंत्र की नींव को और मजबूत कर रहा है। लेकिन वर्ष 2014, 2017 और 2019 की चुनावी विजय की हैट्रिक कोई मामूली चीज नहीं है। तीन चुनाव के बाद भी अगर राजनीतिक पंडितों के दिमाग नहीं खुलते तो समझना चाहिये कि उनके विचार, उनके तर्क 21वीं सदी के लिये नहीं रह गये हैं। मोदी ने कहा ‘‘इस हैट्रिक के बाद राजनीतिक पंडितों को मानना होगा कि अंकगणित के आगे भी एक ’केमेस्ट्री’ होती है। देश में आदर्शों और संकल्पों की जो केमेस्ट्री है, वह पूरे अंकगणित को पराजित कर देती है। इस बार यही हुआ है।’’
प्रधानमंत्री ने भाजपा को राजनीतिक हिंसा की सबसे बड़ी शिकार पार्टी बताते हुए कहा ‘‘चाहे केरल हो, कश्मीर हो, बंगाल या फिर त्रिपुरा हो, वहां हमारे कई कार्यकर्ताओं ने शहादत मोल ली है। उन्हें सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के कारण मौत के घाट उतार दिया गया। बंगाल में आज भी हत्याओं का दौर नहीं रुक रहा। केरल में भी हमें मौत के घाट उतार दिया जाता है। शायद ही कोई दल इतनी व्यापक हिंसा का शिकार हुआ है। हिंसा को एक प्रकार से मान्यता दी गयी है। यह हमारे सामने बहुत बड़ा संकट है।’’ पीएम मोदी ने कहा कि हम विभाजनकारी नहीं हैं, जो लोग खुद को एकता का ठेकेदार कहते हैं। उन्होंने सिर्फ आंध्र का विभाजन किया और आज भी वहां पर शांति नहीं है। हम लोग वो हैं जिन्होंने यूपी में से उत्तराखंड, एमपी में से छत्तीसगढ़ और बिहार में से झारखंड बनाया लेकिन एक चिंगारी तक नहीं आई। उन्होंने कहा दुर्भाग्य से हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है।
भाजपा का नाम लेते ही यह कहा जाता है कि इन्हें छुओ नहीं, ये खतरनाक हैं। दरअसल, हम विभाजन के पैरोकार नहीं है। हम एकता के मार्ग पर चलते हैं। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने उसके प्रचार-प्रसार के लिये फिल्म जगत की मदद ली, तो शोर मच गया कि अरे आप और गुजरात! दरअसल कमियां हममे में भी होंगी, लेकिन इरादे हमारे नेक हैं। पीएम बोले कि बीजेपी को छुआछूत का शिकार होना पड़ा है, मैं हर किसी से कहता हूं कि नए सिरे से शुरुआत की जरूरत है। कमी हममें भी होंगी, लेकिन हमारे इरादे नेक हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम वोटबैंक की राजनीति करते तो कुछ ना करते लेकिन हमने फैसला किया और सामान्य वर्ग को भी आरक्षण दिया, हमने घर दिया तो किसी की जाति नहीं पूछी।
काशी के चुनाव ने पूरे देश को प्रभावित किया है : मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 अप्रैल को मैं यहां था, तब काशी ने विश्वरूप दिखाया था जिसने पूरे हिंदुस्तान को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि 19 मई को जब यहां पर मतदान होना था, तब मेरा काशी आने का मन था। लेकिन लोगों का आदेश था मैं ना आऊं, सिर्फ जीत के बाद ही यहां पर आऊं। पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं भी भाजनपा कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं, उसका पालन करने का मैं भरसक प्रयास करता हूं। एक महीने पहले जब मैं यहां था, जिस आन-बान-शान के साथ काशी ने एक विश्व रूप दिखाया था, वो सिर्फ यूपी को प्रभावित करने वाला नहीं था, उसने पूरे देश को प्रभावित किया था।’’ मोदी ने कहा, ‘’शायद ही कोई उम्मीदवार चुनाव के समय इतना निश्चिंत होता होगा, जितना मैं था। इस निश्चिंतता का कारण आपका परिश्रम और काशीवासियों का विश्वास था। नतीजे और मतदान दोनों समय मैं निश्चिंत था और बड़े मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में बैठ गया था।
काशी के सभी उम्मीदवारों का मन से अभिनंदन करता हूं- मोदी
मोदी ने कहा, ‘’इस चुनाव में अलग-अलग दलों के साथी और निर्दलीय साथी जो मैदान में थे, उनका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पूरी गरिमा के साथ काशी के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया। मैं सभी अन्य उम्मीदवारों का मन से अभिनंदन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘’इस चुनाव में जब कार्यकर्ताओं के साथ मेरा मिलना हुआ था तो उस दिन मैंने कहा था कि यहां पर शायद नामांकन तो एक नरेन्द्र मोदी का हुआ होगा, लेकिन ये चुनाव हर घर का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा, हर गली का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा।’’ पीएम बोले कि वाराणसी में नामांकन तो एक मोदी ने किया, लेकिन चुनाव हर घर के मोदी ने लड़ा। काशी में सब नरेंद्र मोदी बन गए और नतीजे आज दुनिया के सामने हैं। उन्होंने कहा कि काशी के कार्यकर्ता आराम से नहीं बैठे, कि मोदी जी हैं जीत ही जाएंगे।
2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है- मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘’यहां की बेटियों ने जो स्कूटी यात्रा निकाली उसकी पूरे देश में और सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा है, स्कूटी पर बैठकर हमारी बेटियों ने पूरी काशी को अपने सिर पर बैठा लिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘’आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है।’’ यूपी में बड़ी सफलता पर उन्होंने कहा कि आज भले ही मैं काशी से बोल रहा हूं लेकिन पूरा यूपी अभिनंदन का प्रार्थी है। यूपी स्वस्थ लोकतंत्र की नींव को मजबूत कर रहा है। इन तीन चुनावों को इतिहास में याद रखा जाएगा, अगर अब भी राजनीतिक पंडित की सोच नहीं बदलती है तो वह उनकी भूल है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार वाराणसी से लोकसभा का चुनाव जीता है। पिछली बार उनकी जीत का मार्जिन साढ़े 3 लाख 72 हजार रहा तो वहीं इस बार उन्हें 4.79 लाख वोटों से जीत मिली है।
हम लोकतंत्र में यकीन रखने वाले लोग
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें सरकारें बनाने का मौका मिला है, हमने वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, भले ही जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या कम ही क्यों न हो। हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो। त्रिपुरा में 30 साल तक कम्युनिस्ट सरकार थी क्या वहां कोई विपक्ष था... हमें जब सत्ता मिलती है तो विपक्ष का शुरुआत होती है।
अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था...?
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वह भाजपा है। योग हो, रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट हो यह सब देश की महान विरासते हैं। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था...? प्रदेश में जब हमारी सरकार आई तो उसने दिवाली को भी भव्य बनाया। इस बार कुंभ की पहचान ही बदल गई। उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल कुंभ का सफल आयोजन करके नागा साधुओं के झुंड वाले परसेप्शन को बदल दिया है।
स्वच्छता काशीवासियों की ली चुटकी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपना स्कूटर तो दिन में चार बार साफ करते है। 20 साल पुराना हो, कलर उखड़ गया हो फिर भी घिसकर चमकाते हैं। लेकिन, सरकारी बस में बैठे हों और बगल में सीट खाली हो। बात करने वाला कोई नहीं है और नींद भी नहीं आ रही हो तो हम सीट में छेद करने लगते हैं। दो तीन इंच का जब तक गड्ढा नहीं होता हमें चैन नहीं आता है। भारत माता की जय बोले और फिर बनारसी पान खाकर धरती को गंदा करने... यह कौन से भारत माता की जय है...? हम जिस मां का जयकारा करने के लिए संकट झेलते हैं। उसे गंदा क्यों करें... हम सबके भीतर यह भावना होनी चाहिए कि देश मेरा है।

राष्ट्रगौरव का जनज्वार, रोजगार का दांव; 2027 पर नजर!

राष्ट्रगौरव का जनज्वार , रोजगार का दांव ; 2027 पर नजर !           काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और गारमेंट फ...