Saturday, 31 May 2025

वाराणसी में 5683 करोड़ के निवेश को मिली रफ्तार, 46 परियोजनाओं से मिलेंगे 12 हजार रोजगार

वाराणसी में 5683 करोड़ के निवेश को मिली रफ्तार, 46 परियोजनाओं से मिलेंगे 12 हजार रोजगार 

अधिकारियों को दिए 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट के निर्देश, निवेश मित्र पोर्टल पर निगरानी तेज़

सुरेश गांधी

वाराणसी। जिले में औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने के प्रयासों को बल मिला है। शनिवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई एवं जिला स्तरीय उद्योग समिति की बैठक में जीबीसी रेडी श्रेणी की 46 प्रक्रियाधीन परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई, जिनमें 5683.43 करोड़ रुपये के निवेश और 11,992 रोजगार अवसरों का सृजन प्रस्तावित है। दावा है कि इन योजनाओं से जिले में निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

मुख्य निर्देश और कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश से जुड़े मामलों जैसे कि एनओसी, अनापत्तियां, भूमि प्रकरण, मानचित्र स्वीकृति, विद्युत कनेक्शन आदि का निस्तारण शीघ्रता से किया जाए, ताकि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि इन मामलों की 15 कार्य दिवसों के भीतर पुनः समीक्षा की जाएगी।

डीएम बोलेः

“निवेशकों को एक बेहतर और भरोसेमंद माहौल देना हमारी जिम्मेदारी है। हर परियोजना समयबद्ध ढंग से ज़मीन पर उतरे, यही लक्ष्य है।“ 

प्रमुख कंपनियां जिनकी परियोजनाएं समीक्षा में शामिल रहींः

मेसर्स रूद्रा रियल एस्टेट प्रा. लि.

मेसर्स अपोलो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल

मेसर्स बनारस होटल लिमिटेड

मेसर्स ओडब्लूएम लॉजी पार्क एलएलपी

मेसर्स काशी आनंदम स्पिरिचुअल वेलनेस एलएलपी

मेसर्स एनआईपी हाउसिंग प्रा. लि.

उद्योग बंधु बैठक में उठे जमीनी मुद्दे

चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई और कूड़ा उठान के मुद्दे पर नगर निगम को दरों की तार्किक समीक्षा करने के निर्देश।

अवैध ईंट भट्ठों पर तत्काल कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया गया।

विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा गया।

औद्योगिक पार्कों का रखरखाव और द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को संचालन सौंपने का प्रस्ताव भी सामने आया।

सुरक्षा और अव्यवस्था पर भी सख्ती

चांदपुर और महेशपुर औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराने और अवैध गुमटियों को हटाने का

ट्रकों की अवैध पार्किंग पर नियंत्रण हेतु पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ेगी

डिजिटल पोर्टल्स पर निगरानी बढ़ेगी

जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल और कृषि उत्पादन मंडी पोर्टल की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, यूपीसीआईडीए और भू-गर्भ जल विभाग के अधिकारियों को लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा गया।

बैठक में रहे प्रमुख उपस्थित

हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी, रंजन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर/राजातालाब, मोहन कुमार शर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), उद्योग विभाग, आइआइए और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिगण व जिले के अनेक उद्यमी व निवेशक मौजूद रहे।

 

Friday, 30 May 2025

हिंदू समाज की शक्ति जागरण से संभव होगा ’हिंदू राष्ट्र’ का निर्माण : अजित सिंह बग्गा

हिंदू समाज की शक्ति जागरण से संभव होगा

’हिंदू राष्ट्र’ का निर्माण : अजित सिंह बग्गा 

डॉ. आठवले जी के 83वें जन्मोत्सव पर हुआ ऐतिहासिक आयोजन

सुरेश गांधी

मुंबई। “जब तक हिंदू समाज शक्ति संपन्न नहीं होगा, तब तक हिंदू राष्ट्र का सपना अधूरा रहेगा,“. यह उद्घोष वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने उस वक्त किया, जब वे पूज्य डॉ. जयंत बालाजी आठवले जी के 83वें जन्मोत्सव पर विशेष रूप से आयोजित समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। गोवा की पवित्र भूमि पर आयोजित इस विराट आयोजन में 25000 से अधिक साधकों की उपस्थिति ने एक प्रकार से आधुनिक ’कुंभ’ का दृश्य प्रस्तुत किया। सभास्थल घोषणाओं, नारों और धर्मभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।

डॉ. आठवले को श्रद्धा और राष्ट्रधर्म का संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री बग्गा ने सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत बालाजी आठवले को सादर नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग न केवल साधना और आत्मशुद्धि का है, बल्कि राष्ट्र सेवा और सनातन धर्म रक्षा का भी है। उन्होंने काशी के ५६ कोटी देवताओं से प्रार्थना की कि डॉ. आठवले जी का आशीर्वाद समस्त साधकों और राष्ट्रसेवकों पर बना रहे।

उत्सव में उत्साह और उद्घोष

सभा को संबोधित करते हुए श्री बग्गा ने कहा, “मैं चाहता हूँ कि जब भी घोषणा हो, तब केवल ताली न बजे दृ वह उद्घोष आत्मा से निकले। यही शक्ति जागरण का मार्ग है।“ उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे केवल विचार न करें, अब संकल्प करें दृ सनातन राष्ट्र की स्थापना का संकल्प।

’राजा ठाकुर’ बनने का आह्वानः हर व्यक्ति एक योद्धा

उन्होंने बलपूर्वक कहा कि अब समय आ गया है कि हर युवा, हर माँ, हर बहन दृ सभी में वह तेज जागे जो किसी राजा ठाकुर में होता है। “चाहे वृद्ध हों या तरुण, सभी को सनातन धर्म की रक्षा में सक्रिय होना होगा,“ उन्होंने कहा यह संदेश इस बात पर बल देता है कि धर्म रक्षकों की आवश्यकता केवल सीमाओं पर नहीं, घर-घर में है।

51 सनातनी प्रतिनिधियों की सहायता समिति का प्रस्ताव

श्री बग्गा ने मंच से एक व्यावहारिक और संगठनात्मक सुझाव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “जो लोग सनातन धर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिन्हें प्रशासनिक या सामाजिक अड़चनें झेलनी पड़ रही हैं, उनके लिए एक 51 सदस्यीय समर्पित समिति बनाई जाए।“ यह समिति तन, मन, धन से उनका सहयोग करेगी। यह प्रस्ताव सभागार में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा जोरदार समर्थन के साथ स्वीकृत हुआ।

धार्मिक उद्घोषों से गूंज उठा सभास्थल

कार्यक्रम के अंत में जब श्री बग्गा ने धर्मप्रेमियों से उद्घोष करवाए, तो पूरा सभागार घोषणाओं से गूंज उठाः

“हिंदुस्थान हिंदू राष्ट्र बनाना है!“

“जो मंदिर को मस्जिद बनाया है, उसे मंदिर बनाना है!“

“घर-घर सोना नहीं, शस्त्र चाहिए दृ हिंदू राष्ट्र बनाना है!“

“सनातन हिंदू धर्म की जय!“

“भगवान परशुराम की जय!“

इन नारों में कहीं आत्मबल था, तो कहीं प्रतीकात्मक प्रतिकार की चेतना। कुछ नारों में राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट था, जिन पर समाज में विमर्श अपेक्षित है।

’रघुपति राघव’ का संशोधित स्वरूप : नई वैचारिक दिशा

कार्यक्रम में सबसे उल्लेखनीय क्षण तब आया, जब बग्गा जी ने महात्मा गांधी द्वारा लोकप्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम“ का एक नया रूप प्रस्तुत कियाः

“रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम

नानक कृष्ण तुलसी श्री गंगाधाम,

जय बाबा विश्वनाथ धाम!“

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अब समय आ गया है कि ’ईश्वर अल्लाह तेरे नाम’ जैसे सर्वधर्म समभाव के प्रतीकों के स्थान पर सनातन संस्कृति के मूल प्रतीकों को स्थान दिया जाए।“

एक ऐतिहासिक क्षण  : और एक आंदोलन का संकेत

यह आयोजन न केवल एक जन्मोत्सव था, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की झलक भी। श्री अजित सिंह बग्गा का संबोधन, उनके विचार और उनकी संगठनात्मक दृष्टि इस ओर संकेत करते हैं कि आने वाले समय में ’हिंदू राष्ट्र’ की अवधारणा केवल विचार नहीं, एक जनांदोलन का रूप ले सकती है।

 

राष्ट्रगौरव का जनज्वार, रोजगार का दांव; 2027 पर नजर!

राष्ट्रगौरव का जनज्वार , रोजगार का दांव ; 2027 पर नजर !           काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और गारमेंट फ...