Thursday, 23 April 2026

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 में ‘मॉडल’ बनाम ‘मूड’ की निर्णायक जंग

त्रिकोणीय रण में सत्ता की कसौटी : 2027 मेंमॉडलबनाममूडकी निर्णायक जंग 

यूपी में 2027 की जंग अब सीधे ज़मीन पर उतर चुकी है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपीकानून-व्यवस्था $ विकासके मॉडल पर हैट्रिक का दावा ठोक रही है, जबकि अखिलेश यादव रोजगार, किसान और सामाजिक न्याय के मुद्दों से घेराबंदी में जुटे हैं। उधर मायावती ब्राह्मण-मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे खेल बदलने की तैयारी में हैं। असली लड़ाई सीटों से ज्यादा वोटों के बंटवारे की है, अगर विपक्ष बिखरा, तो वही बिखराव बीजेपी के लिए सत्ता की हैट्रिक का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है. मतलब साफ है योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर दांव, मायावती की सोशल इंजीनियरिंग और अखिलेश यादव की चुनौती, कानून-व्यवस्था, विकास और वोटों के बंटवारे के बीच उत्तर प्रदेश में किस ओर झुकेगा जनादेश? ये अपने आप में बड़ा सवाल है... मतलब साफ है तीन ध्रुवों की इस जंग में जीत उसी की होगी, जो अपने वोट जोड़े और विरोधी के वोट तोड़ दे। यूपी 2027 : जहां हर वोट सिर्फ गिना नहीं जाएगा, बल्कि बांटा भी जाएगा 

सुरेश गांधी

सुबह का वक्त है। काशी की हवा में गंगा की नमी और घंटों की ध्वनि घुली हुई है। मणिकर्णिका घाट पर चिताएं अपनी अनवरत लय में जल रही हैं, जीवन और मृत्यु के बीच का वह शाश्वत संतुलन, जो काशी कोअनादिबनाता है। इसी घाट की सीढ़ियों पर बैठे एक संत, स्वामी संतोषानंद, दूर बहती गंगा को देखते हुए कहते हैं, “राजनीति भी गंगा की धारा जैसी है। कभी तेज, कभी शांत, पर अंत में सबको अपने में समेट लेती है। 2027 का चुनाव केवल सरकार का नहीं, जनता के मन का चुनाव होगा, लोग देख रहे हैं किसने उनके जीवन में बदलाव किया और कौन केवल वादे कर रहा है।यह वाक्य केवल एक संत की टिप्पणी नहीं, बल्कि उस व्यापक मनोविज्ञान का प्रतिबिंब है जो आज यूपी के गांव-शहर, चौराहों और घाटों पर महसूस किया जा सकता है.

यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव एक साधारण राजनीतिक घटना नहीं है। यह उस राज्य की दिशा तय करेगा, जो देश की राजनीति का धुरी रहा है। एक ओर हैमजबूत नेतृत्वऔरकानून-व्यवस्थाका दावा, तो दूसरी ओरसामाजिक न्यायऔरआर्थिक असंतोषका सवाल। बीच में उभरती तीसरी ताकत चुनाव को और जटिल बना रही है। भाजपा ने समय रहते यह स्पष्ट कर दिया है कि 2027 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यह फैसला केवल रणनीतिक नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक भी है। 2017 में बिना चेहरे के चुनाव और 2022 में आंशिक सस्पेंस के बाद अब पार्टी किसी भ्रम की स्थिति नहीं छोड़ना चाहती। योगी आदित्यनाथ की छवि, एक सख्त प्रशासक, निर्णायक नेता और स्पष्ट विचारधारा वाले चेहरे की, बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।

यूपी, जिसे कभी अपराध और माफिया के लिए बदनाम किया जाता था, आज कानून-व्यवस्था के मामले में एक अलग छवि पेश करने की कोशिश कर रहा है। माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पुलिस की सक्रियता, महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान, यह बदलाव आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास पैदा करता है, लेकिन सवाल भी उठते हैं, क्या यह सख्ती हर स्तर पर समान है? क्या इसमें संतुलन बना हुआ है? स्वामी संतोषानंद कहते हैं, “भय का अंत होना चाहिए, लेकिन न्याय का संतुलन भी जरूरी है। जहां दोनों साथ हों, वही राज टिकता है।

लखनऊ से लेकर पूर्वांचल तक, सड़कों का जाल और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स एक नई तस्वीर पेश करते हैं। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, निवेश परियोजनाएं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स यूपी को वैश्विक मानचित्र पर लाने की कोशिश हैं। लेकिन वाराणसी के लंका चौराहे पर खड़े एक युवा की बात इस चमक के पीछे का सवाल भी उठाती है, “सड़कें तो बन गईं, पर नौकरी कहां है?” काशी में काशी विश्वनाथ धाम का भव्य रूप केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। यह वह पक्ष है जहां राजनीति और आस्था का संगम दिखता है। बीजेपी इसे अपनी उपलब्धि मानती है, जबकि विपक्ष इसेभावनात्मक राजनीतिकरार देता है।

अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा इस चुनाव कोविकास बनाम रोजगारऔरसख्ती बनाम सामाजिक न्यायके रूप में पेश कर रही है। पश्चिमी यूपी से अभियान की शुरुआत यह संकेत देती है कि सपा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में है। मायावती की बसपा एक बार फिर अपने पुराने समीकरण को नए अंदाज में प्रस्तुत कर रही है, दलित $ ब्राह्मण $ मुस्लिम. नाराज वोटों को जोड़ने की रणनीति. बसपा की कोशिश है कि वह खुद कोतीसरा विकल्पनहीं, बल्किनिर्णायक विकल्पके रूप में स्थापित करे।

यूपी की राजनीति में यह बार-बार देखा गया है कि चुनाव जीतने के लिए केवल वोट पाना जरूरी नहीं, बल्कि विरोधी वोटों का बंटना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर सपा और बसपा अलग-अलग लड़ती हैं, तो मुस्लिम वोटों का विभाजन. दलित वोटों का आंशिक खिसकाव. ओबीसी समीकरण में उलझन. यह स्थिति बीजेपी के लिए सीधा लाभ बन सकती है। वाराणसी के अस्सी घाट से लेकर लखनऊ के हजरतगंज तक, बातचीत में एक दिलचस्प मिश्रण दिखता है, सरकार के काम की सराहना. रोजगार और महंगाई पर चिंता. नेतृत्व को लेकर स्पष्ट राय. स्वामी संतोषानंद का एक और वाक्य इस पूरी बहस को समेट देता है, “जनता अब केवल नारों से नहीं, अपने अनुभव से वोट देती है। जिसने जीवन आसान किया, वही याद रहता है।

बीजेपी के पास मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नैरेटिव और संगठनात्मक ताकत है। लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं, बेरोजगारी, स्थानीय असंतोष, एंटी-इंकम्बेंसी. मतलब साफ है, यह चुनाव अंततः तीन सवालों पर टिकेगा, पहला क्या कानून-व्यवस्था का भरोसा कायम रहेगा? दुसरा क्या विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा? और तीसरा क्या विपक्ष एकजुट हो पाएगा? फिरहाल, 2027 का यूपी चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि सोच का चुनाव होगा। एक तरफ योगी आदित्यनाथ कामॉडलहै, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव और मायावती की चुनौती। लेकिन असली कुंजी शायद वहीं छिपी है, जहां राजनीति अक्सर नजरअंदाज कर देती है, वोटों का बंटवारा।काशी के घाटों से उठती आवाज यही कहती है, 2027 में यूपी केवल सरकार नहीं चुनेगा, बल्कि यह तय करेगा कि उसका भविष्यकामसे तय होगा यासमीकरणसे।

चेहरा बनाम चेहराविहीन विपक्ष : योगी आदित्यनाथ पर बीजेपी का स्पष्ट दांव, विपक्ष में नेतृत्व का बिखराव.

कानून-व्यवस्था बनाम सामाजिक न्याय : सख्त शासनबनामअधिकार और प्रतिनिधित्वकी सीधी बहस.

विकास बनाम रोजगार : एक्सप्रेसवे और निवेश बनाम युवाओं की नौकरी का सवाल

तीसरी ताकत का असर : मायावती का ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम समीकरण खेल बिगाड़ सकता है.

सबसे बड़ा फैक्टर, वोट बंटवारा : अखिलेश यादव और बसपा अलग रहे तो सीधा फायदा बीजेपी को.

पिछले चुनाव, अगला संकेत

चुनाव वर्ष            बीजेपी सीटें        सपा सीटें             बसपा सीटें          मुख्य ट्रेंड

2017                       300                         47                           19           मोदी लहर $ विपक्ष बिखरा

2022                       250$                       110                         1              बीजेपी मजबूत, सपा उभरी

2027                      ???                         ???                         ???

वोट बंटवारा बनाम एकजुटता

2027 का परिणाम पूरी तरह विपक्ष की रणनीति और वोट ट्रांसफर पर निर्भर

निर्णायक फैक्टर

नेतृत्व : योगी की स्पष्ट बढ़त

मुद्दे : कानून-व्यवस्था बनाम बेरोजगारी

गणित : सपा-बसपा का समीकरण या बिखराव

यूपी में जीत सिर्फ वोटों से नहीं, विरोधी वोटों के बंटवारे से तय होती है, 2027 इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन सकता है। अगर विपक्ष नहीं जुड़ा, तो हर बंटा वोट बीजेपी के लिए सत्ता की सीढ़ी बन जाएगा। 2027 में लड़ाई सिर्फ चेहरों की नहीं, गणित की है, और यही गणित सत्ता की दिशा तय करेगा।

तीन ध्रुव, एक जंग

3 चेहरे, 3 रणनीति, 1 सत्ता

योगी आदित्यनाथ : बीजेपी

फोकस : कानून-व्यवस्था $ विकास

रणनीतिःमजबूत नेतृत्वऔरडिलीवरीके दम पर हैट्रिक

अखिलेश यादव : सपा

फोकस : रोजगार, किसान, सामाजिक न्याय

रणनीति : एंटी-इंकम्बेंसी को भुनाकर जनादेश बदलने की कोशिश

मायावती : बसपा

फोकस : दलित $ ब्राह्मण $ मुस्लिम समीकरण

रणनीति : सोशल इंजीनियरिंग 2.0 से त्रिकोणीय मुकाबला

चुनावी गणित : असली खेल कहां?

सीधी लड़ाई नहीं, बिखरी लड़ाई

वोट शेयर से ज्यादा वोट ट्रांसफर अहम

सपा-बसपा अलग = बीजेपी मजबूत

निर्णायक सवाल

क्या योगी का कानून-व्यवस्था मॉडल फिर भरोसा दिलाएगा?

क्या सपा बेरोजगारी और किसान मुद्दों को वोट में बदल पाएगी?

क्या बसपा समीकरण बनाएगी या वोट काटेगी?

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, गर्मी में सरकार का बड़ा सहारा

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन , गर्मी में सरकार का बड़ा सहारा  ऊर्जा मंत्री ए . के . शर्मा ...