Saturday, 2 April 2022

कलवार जायसवाल समाज के होली मिलन में उमड़े कई राज्यों के स्वजातिय

कलवार जायसवाल समाज के होली मिलन में उमड़े कई राज्यों के स्वजातिय

मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा, रसोईघर तक सीमित रहें महिलाएं, आगे आकर कार्य करें

सुरेश गांधी

वाराणसी। कलवार जायसवाल समाज, दुद्धी-सोनभद्र के तत्वावधान तुलसी निकेतन मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश, झारखंड, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के बड़ी संख्या में स्वजातिय बंधुओं ने शिरकत की। समारोह के मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा, रसोईघर तक सीमित रहें महिलाएं, आगे आकर कार्य करें। खासकर इस दौरान स्वजातिय बंधुओं ने समाज के लिए कुछ नया करने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के कुल देवता पूज्य राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि हम गरीब और मजदूर हो सकते हैं, पर कमजोर नहीं। अगर महिलाएं शक्तिशाली बनेगी तो हमारा समाज भी शक्तिशाली बनेगा, महिला की प्रतिभा को रसोई घर तक सीमित ना रखें, अपनी पहचान सिर्फ गृहणी रूप में नहीं बल्कि हमें सभी क्षेत्र में अग्रणी के रूप में पहचान बनानी है।

मनोज जायसवाल ने कहा कि समाज मे पुरुष प्रधान मानसिकता को खत्म करके बराबरी के साथ हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। क्योंकि महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में शामिल किए बगैर समाज का विकास असंभव है। महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, जरूरत सिर्फ उन्हें अवसर प्रदान करने की है। तमाम महिलाएं बेटियां उच्च पदों पर आसीन होकर देश के गौरव को बढ़ा रही हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं एमपी के ओबीसी अध्यक्ष रमापति जायसवाल ने कहा कि अफसोस है कि तीन प्रतिशत आबादी वाली जातियों के नेता कैबिनेट मंत्री बन रहे है, लेकिन हम 12 फीसदी होकर भी उपे़ात है। इसका बड़ा कारण हमारी एकजुटता में कमी है। इसके लिए समाज के लोगों को मंथन करने के साथ ही आगे आने की जरुरत है। कहा, बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों को हर हाल में शिक्षित करना होगा, तभी समाज आगे बढ़ पाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष रवीन्द्र जायसवाल ने समाज के मेधावियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रधानाचार्या वर्षाश्रानी जायसवाल सुरसुरी जी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वीटी जायसवाल, रश्मि जायसवाल, बालकृष्ण जायसवाल, देवनारायण जायसवाल, गाजीपुर से रमेश जायसवाल, रमेश हाइडिल, भोलानाथ, पन्नालाल, निरंजन, विद्यासागर, विनोद, अरविन्द सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान समाज से आए बच्चों ने भी गीत होली गीत गाए जिससे कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई। 




 

No comments:

Post a Comment

महिलाओं की आवाज बनी जनसुनवाई, संवेदनशील प्रशासन का दिखा चेहरा

महिलाओं की आवाज बनी जनसुनवाई , संवेदनशील प्रशासन का दिखा चेहरा  कारागार से चौपाल तक महिला सशक्तिकरण का संदेश , आयोग की सद...