Sunday, 23 March 2025

राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहता है भाजपा कार्यकर्ता : रवीन्द्र

राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहता है भाजपा कार्यकर्ता : रवीन्द्र 

भाजपा के स्नेह मिलन कार्यक्रम में जुटे नये पुराने हजारों कार्यकर्ता

संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, आप सबके सहयोग उस पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करुंगा : प्रदीप अग्रहरि

सुरेश गांधी

वाराणसी. भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारास्नेह मिलन कार्यक्रमका आयोजन चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं  वाराणसी महानगर में रहने वाले नये - पुराने सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्चन एवं वंदेमातरम गान के साथ हुआ।

इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है, जबकि अन्य दल परिवार बढ़ाने में, जमीन जायदाद बनाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जरुरतमंदो तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भाजपा कार्यकर्ता ही करता है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसको पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ - साथ काशी का भी गौरव बढ़ा है। 

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल, प्रेम कपूर, टीएस जोशी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने दी। जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने देते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, आप सबके सहयोग उस पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करुंगा। संचालन पूर्व महानगर उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजन महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ शिवनाथ यादव, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, डॉ वीणा पांडेय, नरसिंह दास, नम्रता चौरसिया, अजय सिंह, देवेन्द्र साली (मारीशस) प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर मिश्रा, संजय राय, रतन सिंह , सुभाष गुप्ता, लालजी गुप्ता , राकेश शर्मा, नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव,संतोष सोलापुरकर, किशोर सेठ, राहुल सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, मनोज भारद्वाज, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, इं अशोक यादव, निर्मला सिंह पटेल, गीता शास्त्री, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, मोनिका पांडेय, नेहा कक्कड़, डॉ राजेश त्रिवेदी, संजय शाह, पूजा पांडेय, प्रीति पुराहित, नीरज जायसवाल, हरि केशरी, बृजेश चौरसिया, अनुपम गुप्ता, आशुतोष पाल, रजत जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता प्रमोद यादव मुन्ना, अनूप जायसवाल सहित हजारों की संख्या में नये और पुराने कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

नभ से उतर आई तारिकाएं, दीपों ने ओढ़ा गंगा का आंचल

स्वर्णिम काशी : जहां धरती पर उतर आया देवलोक नभ से उतर आई तारिकाएं , दीपों ने ओढ़ा गंगा का आंचल  कार्तिक पूर्णिमा की गो...