Thursday, 22 May 2025

भदोही में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

भदोही में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर   

यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे जोशीले नारे लगाए गए 

सुरेश गांधी

भदोही। राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को भदोही नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्टेशन रोड स्थित मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर एकमा मर्यादपट्टी तक निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविन्द्र तिवारी, नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल, सभासद गिरधारी जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, दिलीप गुप्ता और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरवर सिद्दीकी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे जोशीले नारे लगाए गए। तिरंगे के साथ निकली युवाओं की टोली और बच्चों की भागीदारी ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्ता बहुत अधिक है। यात्रा का समापन एकमा मर्यादपट्टी पहुंचकर राष्ट्रगान और सामूहिक देशभक्ति गीतों के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

काशी में आस्था पर कलंक : दर्शन के नाम पर वसूली, 21 दलाल धराए

काशी में आस्था पर कलंक : दर्शन के नाम पर वसूली , 21 दलाल धराए  श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से उगाही कर रहे ...