Thursday, 4 December 2025

एसएसपीजी में पत्रकारों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू

एसएसपीजी में पत्रकारों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू 

भीड़ से मिलेगी राहत, प्रेस क्लब की पहल पर अस्पताल प्रशासन ने दी सुविधा

सुरेश गांधी

वाराणसी. श्री शिवप्रसाद मंडलीय जिला चिकित्सालय (एसएसपीजी) में अब पत्रकारों को रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल की बढ़ती भीड़ और मीडिया कर्मियों की सहूलियत को देखते हुए गुरुवार को काउंटर नंबर-1 पर मीडियाकर्मियों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा शुरू कर दी गई।

अस्पताल में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज आने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर लंबी लाइनें लगती थीं। इससे पत्रकारों और उनके परिजनों को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए वाराणसी प्रेस क्लब की पहल पर अस्पताल प्रशासन ने विशेष काउंटर तैयार किया है। अब काशी पत्रकार संघ, वाराणसी प्रेस क्लब या अपने संस्थान का आई-कार्ड दिखाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

गुरुवार को वाराणसी प्रेस क्लब के मंत्री विनय शंकर सिंह का रजिस्ट्रेशन बनाकर इस काउंटर का उद्घाटन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वृजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष देवकुमार केशरी, सौरभ अग्रवाल, अभिषेक कुमार, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक राय, पूर्व एसआईसी डॉ. मृदुला मलिक, डॉ. मुकुन्द जी श्रीवास्तव, डॉ. जयेश मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। पत्रकारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें उपचार संबंधी कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी और अनावश्यक भीड़ से राहत भी। 

No comments:

Post a Comment

महाशिवरात्रि : जब रात्रि के गर्भ में सृष्टि स्वयं को सुनती है...

महाशिवरात्रि : जब रात्रि के गर्भ में सृष्टि स्वयं को सुनती है ...  महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं , बल्कि भारतीय ...