राहुल गांधी का पुतला दहन, ‘देश की छवि धूमिल करने’ का लगाया आरोप
कांग्रेस पर बरसे भाजयुमो कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
नारेबाज़ी के
साथ
राष्ट्रपति
के
नाम
सौंपा
ज्ञापन
सुरेश गांधी
वाराणसी. दिल्ली स्थित भारत मंडपम में
चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई
इम्पैक्ट समिट के दौरान
कथित विरोध को लेकर भारतीय
जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)
के जिला व महानगर
इकाई के कार्यकर्ताओं ने
शनिवार को जिला मुख्यालय
पर जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाज़ी की तथा डीएम प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे एडीएम सिटी आलोक वर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल और
जिला अध्यक्ष अमन सोनकर के
नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस
की शक्ल में जिला
मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं
ने आरोप लगाया कि
कांग्रेस के नेता देश
और विदेश में भारत की
छवि को नुकसान पहुंचाने
वाले बयान देते रहे
हैं।
जिला अध्यक्ष अमन सोनकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब दुनियाभर के प्रतिनिधि भारत के विकास कार्यों की सराहना कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, उस समय इस प्रकार का विरोध कार्यक्रम देश का अपमान है।
उन्होंने राहुल गांधी से देश से
माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन में सुयश अग्रवाल,
साहिल सोनकर, आशुतोष पॉल, विशाल त्रिवेदी,
युग तिवारी, अमन सिंह, अभिषेक,
आर्यन पंड्या, अमित पांडे, राकेश
राज, बृजेश सिंह, सुजीत पटेल, मुकेश सिंह और अखिलेश
जायसवाल सहित बड़ी संख्या
में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment