सम्मान की तलवार, सेवा का संकल्प : केंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को व्यापार मंडल ने किया गौरवान्वित
राष्ट्रपति पदक
से
सम्मानित
होने
पर
व्यापारियों
ने
जताया
गर्व,
मालाओं
और
अंगवस्त्र
के
साथ
भेंट
की
प्रतीकात्मक
तलवार
कानून-व्यवस्था
को
सुदृढ़
करने
और
अन्याय
के
खिलाफ
सख्त
कार्रवाई
के
लिए
इंस्पेक्टर
मिश्रा
की
सराहना
सुरेश गांधी
वाराणसी. काशी की धरती
सदैव से सम्मान, परंपरा
और साहस के प्रतीकों
को संजोए रखने के लिए
जानी जाती रही है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते
हुए वाराणसी व्यापार मंडल ने केंट
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को उनके उत्कृष्ट
कार्यों और राष्ट्रसेवा के
लिए मिले राष्ट्रपति पदक
के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान
समारोह आयोजित किया। यह सम्मान समारोह
न केवल एक अधिकारी
के कार्यों की सराहना का
अवसर बना, बल्कि समाज
और प्रशासन के बीच मजबूत
विश्वास और समन्वय का
भी प्रतीक बनकर सामने आया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष
अजीत सिंह बग्गा के
नेतृत्व में व्यापार मंडल
के पदाधिकारियों और सदस्यों का
एक प्रतिनिधिमंडल केंट थाना पहुंचा,
जहां उन्होंने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को मालाओं से
लादकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और सम्मान स्वरूप
तलवार भेंट कर गौरवान्वित
किया। तलवार भेंट करने की
परंपरा वीरता, न्याय और अन्याय के
विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक मानी
जाती है, जो शिवाकांत
मिश्रा के कर्तव्यनिष्ठ और
निर्भीक व्यक्तित्व को दर्शाती है।
इस अवसर पर
व्यापार मंडल के अध्यक्ष
अजीत सिंह बग्गा ने
कहा कि इंस्पेक्टर शिवाकांत
मिश्रा ने अपने कार्यकाल
में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने
के साथ-साथ व्यापारियों
की सुरक्षा और समस्याओं के
समाधान के लिए सदैव
तत्परता दिखाई है। उन्होंने कहा
कि राष्ट्रपति पदक केवल व्यक्तिगत
उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे वाराणसी के
लिए गौरव का विषय
है। यह सम्मान उनकी
ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और साहसिक निर्णयों
का प्रमाण है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों
ने कहा कि शिवाकांत
मिश्रा की कार्यशैली तेजतर्रार,
निष्पक्ष और जनहितकारी रही
है। उन्होंने अपराध और अन्याय के
खिलाफ जिस दृढ़ता से
कार्रवाई की है, उससे
समाज में सुरक्षा और
विश्वास की भावना मजबूत
हुई है। व्यापारियों ने
उम्मीद जताई कि भविष्य
में भी वह इसी
समर्पण और प्रतिबद्धता के
साथ समाज की सेवा
करते रहेंगे और वाराणसी का
नाम रोशन करेंगे। सम्मान
समारोह के दौरान व्यापार
मंडल के प्रमुख पदाधिकारी
संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजीव
वर्मा, अरविंद जायसवाल, राधेश्याम लोहिया, प्रिया अग्रवाल सहित बड़ी संख्या
में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने
इंस्पेक्टर मिश्रा के कार्यों की
सराहना करते हुए उन्हें
शुभकामनाएं दीं और उनके
उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि जब प्रशासन और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तब शहर की व्यवस्था और विकास की दिशा और अधिक सशक्त होती है। इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा जैसे अधिकारी न केवल कानून व्यवस्था के प्रहरी हैं, बल्कि समाज के भरोसे और न्याय के स्तंभ भी हैं। यह सम्मान समारोह वाराणसी में प्रशासन और व्यापारिक समाज के बीच मजबूत समन्वय और पारस्परिक विश्वास का संदेश देता है, जो शहर की सुरक्षा और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह सम्मान उनके सेवा पथ को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगा।

No comments:
Post a Comment