“ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी!” ‘धुरंधर 2’ का डायलॉग बना सियासत का नया नैरेटिव
“ये बदला नहीं, नया ऐलान है!”. “अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा”. “ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.” धुरंधर 2 का यह संवाद अब सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सियासत के गलियारों में भी गूंजता सुनाई दे रहा है। फिल्म का यह एक वाक्य मौजूदा राजनीतिक माहौल, सरहदी तनाव और सत्ता की रणनीतियों पर सीधे सवाल खड़ा करता नजर आता है। रणवीर सिंह के दमदार अंदाज में बोले गए इस डायलॉग ने दर्शकों के भीतर जहां जोश भरा है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों के बीच नई बहस को जन्म दे दिया है। सिनेमा और सियासत के इस संगम में “धुरंधर 2” अब एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान बन चुकी है, जिसकी गूंज बॉक्स ऑफिस से लेकर बहस के मंच तक साफ सुनाई दे रही है. वैसे भी सिनेमा जब सिर्फ मनोरंजन नहीं रहता, बल्कि समाज, सियासत और सरहदों की हकीकत को पर्दे पर उतारने लगता है, तब वह चर्चा से निकलकर बहस का विषय बन जाता है। धुरंधर 2 इसी श्रेणी की फिल्म बनकर उभरी है। यह फिल्म जितनी स्क्रीन पर चल रही है, उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया, न्यूज़ डिबेट और जनमानस में ‘चल’ रही है। हर किरदार, हर सीन और हर डायलॉग की परतें उधेड़ी जा रही हैं, और यही इसकी असली सफलता भी है। “धुरंधर 2” सिर्फ एक एक्शन-थ्रिलर नहीं, बल्कि वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक माहौल का सिनेमाई प्रतिबिंब बनकर सामने आती है। फिल्म का कथानक भारत-पाकिस्तान के तनाव, यूपी के माफिया नेटवर्क और सत्ता के गलियारों में चल रही सियासत को एक साथ पिरोने की कोशिश करता है। निर्देशक ने कहानी को तेज रफ्तार और दमदार संवादों से सजाया है, जहां हर सीन में एक संदेश छिपा है। फिल्म की शुरुआत ही एक बड़े आतंकी साजिश से होती है, जो धीरे-धीरे यूपी के माफिया और राजनीतिक गठजोड़ से जुड़ती चली जाती है। यही वह बिंदु है जहां “धुरंधर 2” आम मसाला फिल्मों से अलग हो जाती है
सुरेश गांधी
फिल्म में सीमा पार
आतंकवाद और खुफिया एजेंसियों
की जंग को बेहद
नाटकीय तरीके से दिखाया गया
है। दर्शकों में राष्ट्रवाद की
भावना को उभारने के
लिए कई ऐसे दृश्य
हैं, जो तालियां बटोरते
हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर
यह अति-आक्रामक राष्ट्रवाद
भी लग सकता है।
फिल्म का सबसे मजबूत
पक्ष यूपी के माफिया
नेटवर्क का चित्रण है।
यहां अपराध, राजनीति और पुलिस के
त्रिकोण को बारीकी से
दिखाया गया है। यह
हिस्सा दर्शकों को काफी ‘रियल’
लगता है, क्योंकि इसमें
हाल के वर्षों की
घटनाओं की झलक साफ
दिखती है। खास यह
है कि “धुरंधर 2” का
असली असर सिनेमा हॉल
से बाहर नजर आता
है। फिल्म के कई संवाद
और सीन सीधे तौर
पर राजनीतिक विमर्श को छूते हैं।
सत्ता पक्ष के समर्थकों
को यह फिल्म अपने
नैरेटिव को मजबूत करती
नजर आ सकती है।
वहीं विपक्ष के नजरिए से
यह एक ‘प्रोपेगैंडा टूल’
भी लग सकती है।
यानी यह फिल्म मनोरंजन
से ज्यादा ‘डिबेट’ पैदा करती हैकृऔर
यही इसकी ताकत भी
है और विवाद की
वजह भी।
हकीकत और कल्पना का खतरनाक संगम
“धुरंधर 2” की कहानी एक
सीधी-सरल रेखा में
नहीं चलती, बल्कि कई परतों में
खुलती है। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव,
आतंकी नेटवर्क, यूपी के माफिया
का विस्तार और राजनीतिक साज़िशों
का जाल एक साथ
बुना गया है। निर्देशक
आदित्य धर ने रियल
लाइफ घटनाओं से प्रेरणा लेते
हुए एक ऐसी कहानी
गढ़ी है, जो दर्शकों
को लगातार यह सोचने पर
मजबूर करती है कि
क्या यह सिर्फ फिल्म
है या पर्दे पर
चलती हकीकत।
रणवीर सिंह का किरदार : हमजा अली मजारी की दहशत
फिल्म में रणवीर सिंह
ने हमजा अली मजारी
का किरदार निभाया है, जो एक
साधारण युवक से खूंखार
खिलाड़ी बनता है। यह
किरदार कई गुमनाम अपराधियों
और सीमा पार के
नेटवर्क से प्रेरित माना
जा रहा है। फिल्म
में उसका ट्रांसफॉर्मेशन, एक
शर्मीले लड़के से ‘खून
के प्यासे’ शख्स तक, दर्शकों
को झकझोर देता है। उसका
संवाद, “अब भारत पाकिस्तान
का फैसला करेगा”, थियेटर में सीटियां और
तालियां दोनों बटोरता है, लेकिन साथ
ही राजनीतिक बहस को भी
हवा देता है।
सारा अर्जुन का किरदार : यालीना जमाली पर सबसे ज्यादा चर्चा
फिल्म का सबसे विवादित
और चर्चित किरदार है सारा अर्जुन
द्वारा निभाया गया यालीना जमाली।
सोशल मीडिया पर इस किरदार
की “चीरफाड़” जारी है। कई
रिपोर्ट्स में दावा किया
जा रहा है कि
यह किरदार पाकिस्तान के राजनेता नबील
गबोल की बेटी माहीन
गबोल से प्रेरित हो
सकता है। हालांकि मेकर्स
ने इस पर कोई
आधिकारिक पुष्टि नहीं की है,
लेकिन दर्शकों के बीच यह
चर्चा तेज है कि
क्या यह किरदार रियल
लाइफ से जुड़ा है?
क्या इसमें गैंगस्टर नेटवर्क के कनेक्शन दिखाए
गए हैं? यही रहस्य
इस किरदार को और भी
दिलचस्प बना देता है।
राकेश बेदी का किरदार : जमील जमाली और सियासी परछाई
राकेश बेदी द्वारा निभाया
गया जमील जमाली भी
चर्चा में है। कुछ
रिपोर्ट्स इसे नबील गबोल
से प्रेरित मानती हैं। फिल्म में
यह किरदार सत्ता, परिवार और रहस्यों के
बीच झूलता नजर आता है।
यह दिखाता है कि कैसे
पावरफुल परिवार अपने निजी जीवन
को सार्वजनिक नजरों से बचाने की
कोशिश करते हैंकृऔर यही
बात दर्शकों को वास्तविकता से
जोड़ती है।
संजय दत्त और अर्जुन रामपाल : खौफ का दूसरा चेहरा
फिल्म में संजय दत्त
एसपी चौधरी असलम के रूप
में कानून का सख्त चेहरा
पेश करते हैं, जबकि
अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के
रूप में आईएसआई की
खतरनाक रणनीति को सामने लाते
हैं। दोनों किरदार यह साबित करते
हैं कि इस खेल
में सिर्फ एक ही खलनायक
नहीं है, हर पक्ष
अपनी-अपनी चाल चल
रहा है।
बॉक्स ऑफिस : रिकॉर्ड तोड़ कमाई का सिलसिला
“धुरंधर 2” सिर्फ चर्चा में ही नहीं,
कमाई में भी धुरंधर
साबित हुई है। 5वें
दिन तक भारत में
65 करोड़ का कलेक्शन. वर्ल्डवाइड
800 करोड़ का आंकड़ा पार.
भारत में नेट कलेक्शन
519.12 करोड़. ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़. पहले पार्ट ने
भी 1300 करोड़ से ज्यादा
की कमाई कर इतिहास
रचा था। यह फिल्म
पीके और छावा जैसे
बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ने
की राह पर दिख
रही है।
भारत-पाकिस्तान एंगल : राष्ट्रवाद बनाम सिनेमाई स्वतंत्रता
फिल्म का सबसे बड़ा
आकर्षण और विवाद, दोनों
भारत-पाकिस्तान एंगल है। आतंकवाद
के खिलाफ सख्त रुख, खुफिया
एजेंसियों की जंग, और
बदले की भावना. यह
सब दर्शकों में देशभक्ति का
ज्वार पैदा करता है।
लेकिन कुछ आलोचक इसे
“ओवर नेशनलिस्ट” भी कह रहे
हैं।
यूपी माफिया कनेक्शन : जमीन से जुड़ी कहानी
फिल्म में यूपी के
माफिया नेटवर्क को जिस तरह
दिखाया गया है, वह
दर्शकों को “रियल” लगता
है. अपराध और राजनीति का
गठजोड़. सत्ता के लिए खून-खराबा और पुलिस की
भूमिका. यह सब हाल
के वर्षों की घटनाओं की
झलक देता है।
सोशल मीडिया : हर किरदार कटघरे में
“धुरंधर 2” की सबसे बड़ी
सफलता यह है कि
यह फिल्म थिएटर से निकलकर सोशल
मीडिया पर जीवित है।
ट्विटर पर किरदारों की
तुलना रियल लाइफ से,
यूट्यूब पर एक्सप्लेन वीडियो,
फेसबुक पर राजनीतिक बहस.
हर जगह यही सवाल
“कौन सा किरदार किससे
प्रेरित है?” सबसे बड़ा
सवाल यही है क्या
“धुरंधर 2” मर्दानगी और बदले की
फिल्मों की भीड़ से
अलग खड़ी हो पाती
है?
सिनेमा का नया चेहरा या पुरानी रणनीति?
“धुरंधर 2” एक ऐसी फिल्म
है जो सिर्फ देखी
नहीं जाती, बल्कि “डिस्कस” की जाती है।
यह फिल्म, मनोरंजन देती है, सोचने
पर मजबूर करती है, और
बहस छेड़ती है. शायद यही
आज के दौर का
सिनेमा है, जहां कहानी
से ज्यादा उसका प्रभाव मायने
रखता है। आखिर में
सवाल वही : क्या “धुरंधर 2” एक बेहतरीन फिल्म
है या एक बेहतरीन
बहस? जवाब हर दर्शक
अपने नजरिए से तय कर
रहा है... और यही इसकी
असली जीत है।
फिल्म का आकर्षक डॉयलाग, जो हर जुबान पर
है
“अब पाकिस्तान का
मुस्तकबिल
हिंदुस्तान
तय
करेगा”
“ये नया हिंदुस्तान
है,
ये
घर
में
घुसेगा
भी
और
मारेगा
भी”
“इस जन्म में
फैमिली
फर्स्ट
यारा,
अगले
जन्म
में
देश
को
भी
संभाल
लूंगा.”
“बदला लेना
आसान
नहीं
होता,
दर्द
को
हौसले
का
ईंधन
चाहिए
होता
है
और
वो
ईंधन
हर
किसी
के
पास
नहीं
होता.”
“मेरे अंदर
देश
के
लिए
जो
प्यार
था
वो
खत्म
हो
गया
है,
मेरे
पास
आपको
देने
के
लिए
कुछ
नहीं
है.”
“हम मर्द हैं
जसकीरत,
पैदा
होने
से
मरने
तक
हमारा
फर्ज
है
लड़ना.”
“इस दुनिया में
हर
किसी
की
कीमत
होती
है,
वफादार
की
थोड़ी
ज़्यादा.”
“अब पाकिस्तान का
मुस्तकबिल
हिंदुस्तान
तय
करेगा.”
“जिंदा रखके
तड़पाने
में
जो
मजा
है
वो
मौत
में
कहां!”
“ये नया हिंदुस्तान
है,
ये
घर
में
घुसेगा
भी
और
मारेगा
भी”
“रो क्यों रहा
है
लाले
तूने
सुना
नहीं
जहां
दर्द
है,
वहां
दर
है.”
“हिंदुस्तानी काफिर
का
सिर
काटकर
मुशर्रफ
के
दस्तरख्वान
पर
रखा
था
मेजर
इकबाल
ने
खुदा
कसम,
अब
एक
और
हिंदुस्तानी
सर
काटकर
मुरीदके
के
मीनार
से
लटकाऊंगा.”



No comments:
Post a Comment