विश्व जल
दिवस
: “गंगा
के
लिए
कदम-कदम
संकल्प”
“जब काशी दौड़ी, गंगा मुस्कुराई” : स्वच्छता के लिए उठे हजारों कदम
नमो घाट
से
तुलसीघाट
तक
उमड़ा
जनसैलाब,
‘रन
फॉर
क्लीन
गंगा
मैराथन-2026’
बना
जनआंदोलन
सुरेश गांधी
वाराणसी। विश्व जल दिवस के
पावन अवसर पर रविवार
की भोर जैसे ही
काशी ने अंगड़ाई ली,
गंगा तट पर एक
अनूठा दृश्य आकार लेने लगा,
हजारों कदम एक साथ
उठे, एक ही दिशा
में, एक ही संकल्प
के साथ... “मां गंगा को
स्वच्छ और अविरल बनाने
का संकल्प।” संकट मोचन फाउंडेशन
के तत्वावधान में आयोजित “रन
फॉर क्लीन गंगा मैराथन-2026” ने
इस बार केवल एक
आयोजन का रूप नहीं
लिया, बल्कि यह जनचेतना का
विराट उत्सव बन गया।
सुबह छह बजे नमो घाट से जब हरी झंडी लहराई गई, तो वातावरण “हर-हर गंगे” के उद्घोष से गूंज उठा। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र और प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमन ने संयुक्त रूप से इस मैराथन का शुभारंभ किया।
विशेष आकर्षण यह रहा कि
फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन
स्वयं 10.55 किमी की दौड़
में प्रतिभागियों के साथ कदम
से कदम मिलाकर दौड़े,
जिससे युवाओं में विशेष उत्साह
देखने को मिला।
“रन
फॉर क्लीन गंगा” केवल दौड़ नहीं,
बल्कि वह संकल्प है,
जो आने वाली पीढ़ियों
को स्वच्छ, निर्मल और जीवनदायिनी गंगा
सौंपने का वादा करता
है।
काशी की गलियों से गुजरा जागरूकता का कारवां
10.55 किमी की मैराथन का मार्ग अपने आप में काशी की सांस्कृतिक आत्मा को समेटे रहा, नमो घाट से प्रारंभ होकर मछोदरी, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला, रवीन्द्रपुरी, लंका, महामना मालवीय प्रतिमा होते हुए अस्सी और अंततः तुलसीघाट तक यह दौड़ केवल दूरी नहीं, बल्कि संदेश तय करती रही।
उत्साह, प्रतिस्पर्धा और सम्मान का संगम
मैराथन के दोनों वर्गों : 7 किमी और 10.55 किमी, में महिला और पुरुष प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। 10.55 किमी वर्ग में विजेताओं को क्रमशः 21 हजार, 16 हजार और 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिए गए, जबकि 7 किमी वर्ग में यह राशि 15 हजार, 10 हजार और 7 हजार रुपये रही।जब संदेश बना संकल्प
आयोजन से जनआंदोलन तक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
और स्टाइडर्स के सहयोग से
आयोजित इस मैराथन ने
यह साबित कर दिया कि
जब समाज जागता है,
तो परिवर्तन अवश्य होता है। यह
आयोजन अब केवल एक
वार्षिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि
काशी की आत्मा में
समाया एक जनआंदोलन बन
चुका है, जहां हर
कदम गंगा के प्रति
श्रद्धा, जिम्मेदारी और भविष्य की
आशा को व्यक्त करता
है।
विजेताओं की झलक
7 किमी वर्ग महिला
: रेबि पॉल (प्रथम), किरण
वर्मा (द्वितीय), छाया भारती (तृतीय).
पुरुष
: आशीष पाल (प्रथम), कुलदीप
यादव (द्वितीय), अभिषेक कुमार (तृतीय).
10.55 किमी वर्ग
महिला
: तामसी सिंह (प्रथम), वंदना (द्वितीय), खुशबू पटेल (तृतीय).
पुरुष : संदीप पाल (प्रथम), प्रिंस राज मिश्र (द्वितीय), आकाश पटेल (तृतीय).







No comments:
Post a Comment