Thursday, 5 March 2026

उमंगों के संग सजा वैवाहिक उत्सव, खुशियों की रोशनी में जुड़ गए दो परिवारों के दिल

उमंगों के संग सजा वैवाहिक उत्सव, खुशियों की रोशनी में जुड़ गए दो परिवारों के दिल 

लखनऊ में स्नेह, परंपरा और सामाजिक गरिमा का अद्भुत संगम, पत्रकारिता जगत व प्रशासनिक हस्तियों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

सुरेश गांधी

लखनऊ. देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र निष्पक्ष दिव्य संदेश एवं तिजारात के महाप्रबंधक एवं संपादक डॉ. राजेंद्र गौतम तथा रेखा गौतम के सुपुत्र अभय राज का विवाह सुशीला रामप्रकाश गौतम की सुपुत्री श्वेता चौधरी के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस भव्य वैवाहिक समारोह में भावनाओं की मधुर आभा और उत्सव की रंगीन छटा एक साथ देखने को मिली। मंगल गीतों और शुभकामनाओं की गूंज के बीच दोनों परिवारों में नव-उमंग और आनंद का वातावरण स्पष्ट रूप से झलक रहा था। यह अवसर केवल दो हृदयों के मिलन का नहीं, बल्कि दो संस्कारित परिवारों के स्थायी रिश्ते में बंधने का पावन क्षण बन गया।

भारत लॉन, आईआईएम रोड (निकट भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ) पर आयोजित मुख्य विवाह समारोह में पत्रकारिता, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सचिवालय से लेकर विधानसभा तथा सूचना निदेशालय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठ पत्रकार और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवदंपति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

वहीं, उत्तराखंड भवन लखनऊ में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा काशी विश्वनाथ मंदिर के श्री बाबा विश्वनाथ से उनके सुखमय, मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना की।

सजावट की आकर्षक छटा, पारंपरिक स्वागत और आत्मीय आतिथ्य ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने इस शुभ अवसर पर विविध लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हुए परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। स्नेह, संस्कार और सामाजिक सम्मान से परिपूर्ण यह विवाह समारोह लंबे समय तक उपस्थित जनों की स्मृतियों में एक सुखद और प्रेरणादायी आयोजन के रूप में अंकित रहेगा।

इस अवसर पर प्रीतिभोज और आशीर्वाद समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। दूरसंचार मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े सदस्य योगेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा महामंत्री भारत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

इसके साथ ही डॉ. एस.पी. सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह, दाराशिकोह, राघवेंद्र सिंह, सचिवालय संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती, सूचना विभाग से जुड़े पुरुषोत्तम मौर्य, अजीत खरे, योगेश श्रीवास्तव तथा सुरेश गांधी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखमय, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। आत्मीयता, सामाजिक सौहार्द और शुभकामनाओं से सराबोर यह अवसर समारोह की गरिमा को और भी विशेष बना गया।

No comments:

Post a Comment

उमंगों के संग सजा वैवाहिक उत्सव, खुशियों की रोशनी में जुड़ गए दो परिवारों के दिल

उमंगों के संग सजा वैवाहिक उत्सव, खुशियों की रोशनी में जुड़ गए दो परिवारों के दिल  लखनऊ में स्नेह, परंपरा और सामाजिक गरिमा का अद्भुत संगम, ...