सोशल मीडिया और एआई के जरिए जनसेवा का विस्तार, भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न
शिवपुर मंडल
में
कार्यकर्ताओं
को
संगठन,
विचारधारा
और
आधुनिक
तकनीक
का
मिला
प्रशिक्षण
सुरेश गांधी
वाराणसी. काशी क्षेत्र के
शिवपुर विधानसभा अंतर्गत आशापुर स्थित शिवपुर मंडल में भारतीय
जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल
उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता
के रूप में जिला
मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को
सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा संगठनात्मक
कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न
विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि यह
प्रशिक्षण अभियान सेवा, संगठन और समर्पण की
भावना को और सुदृढ़
बनाने का प्रयास है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता
इस महाभियान के माध्यम से
यह संकल्प ले रहा है
कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी और मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के नेतृत्व में
राष्ट्र निर्माण के अभियान को
गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगा।
उन्होंने कहा कि जब विचारधारा,
संगठन और सेवा का
संगम होता है, तब
समाज में सकारात्मक परिवर्तन
की नई धारा प्रवाहित
होती है। पंडित दीनदयाल
उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 इसी परिवर्तन का
सशक्त माध्यम बन रहा है,
जो कार्यकर्ताओं को जनसेवा के
पथ पर और अधिक
दृढ़ता के साथ आगे
बढ़ने की प्रेरणा दे
रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं
को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक
कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया के
प्रभावी उपयोग और केंद्र व
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं
के बारे में विस्तार
से जानकारी दी गई। समापन सत्र
की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल
जायसवाल ने की, जबकि
संचालन मंडल अध्यक्ष डॉ.
शशिकांत गिरी ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, गोपाल भारद्वाज, संजय गुप्ता, फूल प्रकाश दूबे, शोभनाथ गोड, मिंटू तिवारी, बलवंत पटेल, रामनरेश, अंकित दूबे, शेषनाथ भारती, गंगाराम, ममता पटेल, सीता रानी मिश्रा, उर्मिला पांडेय, मीना तिवारी, ममता राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment