गर्मी से पहले ‘पावर प्लान’ पर एक्शन मोड में सरकार
ऊर्जा मंत्री
की
सख्ती:
अंडरग्राउंड
केबलिंग,
ट्रिपिंग
और
आपूर्ति
पर
कड़े
निर्देश
जनता को
बेहतर
बिजली
देना
सरकार
की
प्राथमिकता
अंडरग्राउंड केबलिंग
और
ढांचागत
सुधार
पर
फोकस
सुरेश गांधी
वाराणसी | आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर कमर कस ली है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सर्किट हाउस वाराणसी में विद्युत विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर तैयारियों का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी में किसी भी हाल में बिजली संकट बर्दाश्त नहीं होगा।
ऊर्जा
मंत्री ने अंडरग्राउंड केबलिंग
कार्यों को तय समयसीमा
में पूरा करने के
निर्देश दिए। साथ ही
जर्जर तारों को बदलने, ओवरलोडिंग
की समस्या खत्म करने और
एक महीने के भीतर बांस-बल्ली की जगह सुरक्षित
एवं स्थायी संरचना विकसित करने पर विशेष
जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि
आमजन को सुरक्षित, बेहतर
और निर्बाध विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
है। इसमें किसी भी प्रकार
की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर उपकेंद्र पर ‘तत्परता’ जरूरी
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी
विद्युत उपकेंद्रों पर जरूरी उपकरणों
की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपात
स्थितियों से निपटने के
लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) को सक्रिय रखने
और फॉल्ट रेस्पॉन्स सिस्टम को और प्रभावी
बनाने के आदेश दिए
गए।
ट्रिपिंग पर सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई तय
बैठक में ट्रिपिंग
की समस्या पर विशेष चर्चा
हुई। ऊर्जा मंत्री ने इसे न्यूनतम
स्तर पर लाने के
लिए ठोस कदम उठाने
के निर्देश दिए। साथ ही
अनुरक्षण कार्यों में ढिलाई बरतने
वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी
कार्रवाई की चेतावनी दी।
प्रमुख स्थलों पर 24×7 निर्बाध बिजली का निर्देश
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, संकट मोचन मंदिर
और ताज होटल जैसे
महत्वपूर्ण स्थलों की विद्युत आपूर्ति
की विशेष समीक्षा की गई। मंत्री
ने इन स्थानों पर
चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली
सुनिश्चित करने के सख्त
निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं
और पर्यटकों को कोई परेशानी
न हो।
पूर्वांचल में संतुलित और निर्बाध आपूर्ति पर जोर
ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल के सभी जिलों की बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विद्युत वितरण सुनिश्चित किया जाए। अनावश्यक कटौती की स्थिति किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment