अभेद्य सुरक्षा घेरे में काशी, नारी शक्ति के महासंगम में गूंजेगी पीएम मोदी की हुंकार
बरेका में
5000 महिला
सुरक्षाकर्मी
तैनात:
50 हजार
महिलाओं
का
विराट
सम्मेलन:
6332 करोड़
की
परियोजनाओं
की
सौगात
सुरेश गांधी
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो
दिवसीय दौरे से पहले
काशी पूरी तरह सुरक्षा
के अभेद्य घेरे में तब्दील
हो चुकी है। शहर
के हर प्रमुख मार्ग,
चौराहे और कार्यक्रम स्थल
पर कड़ी निगरानी और
सख्त बंदोबस्त किए गए हैं।
प्रशासन और पुलिस ने
इस दौरे को लेकर
ऐसा सुरक्षा खाका तैयार किया
है, जो अब तक
के सबसे मजबूत इंतजामों
में गिना जा रहा
है।
बरेका स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से हाई-सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। यहां 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
खास बात
यह है कि पूरे
कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा
का जिम्मा महिला सुरक्षाकर्मियों को सौंपा गया
है। चार आईपीएस अधिकारियों
की निगरानी में यह सुरक्षा
व्यवस्था संचालित होगी, जबकि एसीपी और
एडिशनल रैंक के कई
अधिकारी मौके पर तैनात
रहेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी अनधिकृत व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। सभी वाहनों को कार्यक्रम स्थल से करीब 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
पुलिस
आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में
शहरभर में सघन चेकिंग,
बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन
पहले ही लागू कर
दिया गया है। हर
गतिविधि पर पैनी नजर
रखने के लिए खुफिया
और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार
सक्रिय हैं।
शाम 5 बजे वे बरेका में आयोजित भव्य महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस सम्मेलन में काशी की आठों विधानसभा क्षेत्रों से करीब 50 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, सफाईकर्मी और विभिन्न वर्गों की महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री महिलाओं के बीच गोल्फ कार्ट से पहुंचेंगे, जो इस आयोजन को और खास बनाएगा।
शाम 7 बजे वे काशी के बुद्धिजीवियों और महिला प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
रात्रि विश्राम के बाद अगले
दिन 29 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे
वे श्री काशी विश्वनाथ
मंदिर में दर्शन-पूजन
करेंगे। इस दौरान शहर
के विभिन्न मार्गों पर काशीवासी उनका
जोरदार स्वागत करेंगे।
इनमें 5277 करोड़ रुपये की
113 परियोजनाओं का शिलान्यास और
1055 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल
है।
प्रमुख परियोजनाओं में गंगा पर 2464 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला रेल-रोड ब्रिज, 1582 करोड़ रुपये की सीवर और जलापूर्ति योजनाएं, कबीरचौरा अस्पताल का विस्तार, 198 बेड के नए अस्पताल का निर्माण, कमिश्नरी परिसर में इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स, भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी प्लांट, नई सड़कों और पुलों का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट भी काशी के विकास को नई रफ्तार देंगे।29 अप्रैल को प्रधानमंत्री बाबतपुर से हरदोई के लिए रवाना होंगे, जहां वे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। करीब 20 घंटे के इस प्रवास में काशी एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर विकास, सुरक्षा और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण पेश करेगी।





No comments:
Post a Comment