मुस्लिम, महिला, ममता, मोदी : जीत का गणित
बंगाल का महासंग्राम : दीदी की दीवार या मोदी का प्रहार?
हर जुबान पर एक ही सवाल
ममता की “जमीन से
जुड़ी
राजनीति”
भारी
पड़ेगी,
या
मोदी
का
“राष्ट्रीय
नैरेटिव”
बंगाल
में
सेंध
लगा
देगा?
सुरेश गांधी
पश्चिम बंगाल की राजनीति एक
बार फिर उबाल पर
है। हर चुनाव की
तरह इस बार भी
मुकाबला सिर्फ सत्ता का नहीं, बल्कि
विचारधारा, जनविश्वास और भविष्य की
दिशा तय करने का
बन चुका है। राज्य
में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की
अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस
(टीएमसी) और केंद्र की
ताकत के साथ उतर
रही भाजपा के बीच सीधा
टकराव है, जबकि कांग्रेस-वाम गठबंधन अपनी
खोई जमीन वापस पाने
की जद्दोजहद में है।
कहा जा सकता
है पश्चिम बंगाल का चुनाव इस
बार सिर्फ सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं,
बल्कि सामाजिक समीकरणों, पहचान की राजनीति और
राष्ट्रीय बनाम क्षेत्रीय ताकत
की निर्णायक टक्कर बन गया है।
एक ओर ममता बनर्जी
अपनी पकड़ को अडिग
बताने में जुटी हैं,
तो दूसरी ओर नरेंद्र मोदी
के नेतृत्व में बीजेपी “मिशन
बंगाल” को अंतिम धार
देने में लगी है।
बाजी किसके हाथ लगेगी ये
तो 29 को चुनाव परिणाम
बतायेंगे. लेकिन बड़ा सवाल तो
यही है, क्या ममता
की “जमीन से जुड़ी
राजनीति” भारी पड़ेगी, या
मोदी का “राष्ट्रीय नैरेटिव”
बंगाल में सेंध लगा
देगा?
सत्ता का संघर्ष : टीएमसी बनाम बीजेपी
बंगाल में मुख्य लड़ाई
टीएमसी बनाम बीजेपी के
बीच सिमटती नजर आ रही
है। टीएमसी अपनी “बंगाली अस्मिता” और कल्याणकारी योजनाओं
पर भरोसा जता रही है।
बीजेपी “परिवर्तन” और “केंद्र-राज्य
समन्वय” का मुद्दा उछाल
रही है। कांग्रेस और
वाम दल सीमित क्षेत्रों
में असर दिखाने की
कोशिश कर रहे हैं,
लेकिन फिलहाल वे निर्णायक भूमिका
में नहीं दिख रहे।
कुछ सीटों पर खेल बिगाड़ने
की क्षमता जरुर देखी जा
सकती है.
ममता बनर्जी का दांव : लोकल कार्ड और योजनाओं की ताकत
ममता बनर्जी ने
चुनावी मैदान में अपने पुराने
फार्मूले को ही मजबूत
किया है, लक्ष्मी भंडार,
कन्याश्री, रूपश्री जैसी योजनाएं. महिला
वोट बैंक पर खास
पकड़. “बाहरी बनाम बंगाली” नैरेटिव.
उनकी रणनीति साफ है, स्थानीय
पहचान और कल्याणकारी राजनीति
के सहारे सत्ता बरकरार रखना।
बीजेपी की रणनीति : संगठन $ हिंदुत्व $ केंद्रीय नेतृत्व
बीजेपी इस बार और
ज्यादा आक्रामक दिख रही है।
नरेंद्र मोदी और अमित
शाह की रैलियों से
माहौल गरमाया हुआ है. हिंदुत्व,
राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार के
मुद्दे पर टीएमसी को
घेरने की कोशिश है.
उत्तर बंगाल और सीमावर्ती इलाकों
में मजबूत पकड़ बनाने का
प्रयास भी तेज है.
हालांकि, पिछले चुनाव के बाद संगठन
में आई ढील और
स्थानीय नेतृत्व की कमी बीजेपी
के लिए चुनौती बनी
हुई है।
चुनावी माहौल : गर्म बयानबाजी, संवेदनशील जमीन
बंगाल में चुनावी तापमान
चरम पर है। लगातार
रैलियां, रोड शो और
आरोप-प्रत्यारोप, कई इलाकों में
तनाव और हिंसा की
खबरें, केंद्रीय बलों की तैनाती
के बावजूद राजनीतिक घमासान तेज है.
मुद्दों की असली लड़ाई
बेरोजगारी और उद्योगों की
कमी, शिक्षक भर्ती और अन्य घोटालों
के आरोप, केंद्र बनाम राज्य टकराव
पहचान और ध्रुवीकरण की राजनीति
ममता
फैक्टर
(ममता
बनर्जी)
: ग्रामीण और महिला वोटर्स
में मजबूत पकड़. लक्ष्मी भंडार,
कन्याश्री जैसी योजनाओं से
सीधा लाभ. “बंगाली बनाम बाहरी” नैरेटिव
से भावनात्मक जुड़ाव.
मुस्लिम
वोट
बैंक
: बंगाल में करीब 27 फीसदी
मुस्लिम आबादी. पारंपरिक रूप से टीएमसी
के साथ झुकाव. विपक्षी
वोट बंटने पर टीएमसी टीएमसी
को सीधा फायदा
महिला
वोटर
: गेम चेंजर, महिला सुरक्षा और आर्थिक सहायता
योजनाओं का असर. टीएमसी
का मजबूत आधार, बीजेपी लगातार सेंध लगाने की
कोशिश में.
मोदी
फैक्टर
(नरेंद्र
मोदी)
: राष्ट्रीय मुद्दों और मजबूत नेतृत्व
की छवि. हिंदुत्व और
राष्ट्रवाद के जरिए ध्रुवीकरण.
युवा और शहरी वोटर्स
को साधने की रणनीति. मतलब
साफ है अगर मुस्लिम
और महिला वोट एकजुट होकर
टीएमसी के साथ रहते
हैं, तो ममता बनर्जी
की राह आसान। लेकिन
अगर नरेंद्र मोदी का प्रभाव
इन समीकरणों में सेंध लगाता
है, तो मुकाबला बेहद
कांटे का हो सकता
है।
हिंसा और चुनावी तनाव : बंगाल की पुरानी चुनौती
पश्चिम बंगाल के चुनाव हमेशा
से हिंसा और तनाव के
लिए चर्चित रहे हैं। कई
इलाकों में झड़पों और
आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी
है. केंद्रीय बलों की तैनाती
के बावजूद स्थानीय स्तर पर तनाव
देखा जा सकता है.
विपक्ष लगातार निष्पक्ष चुनाव की मांग उठा
रहा है. यह पहलू
चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर
भी सवाल खड़ा करता
है।
रुझान क्या कहते हैं?
टीएमसी अभी भी बढ़त
की स्थिति में, बीजेपी कड़ी
चुनौती दे रही, लेकिन
निर्णायक बढ़त दूर. कांग्रेस-वाम गठबंधन “स्पॉइलर”
बन सकता है. मतलब
साफ है पश्चिम बंगाल
का यह चुनाव केवल
सीटों का खेल नहीं,
बल्कि राजनीतिक संदेश का महायुद्ध है।
यह तय करेगा कि
देश में क्षेत्रीय ताकतों
का दबदबा कायम रहेगा या
राष्ट्रीय राजनीति का विस्तार एक
और राज्य में अपनी जड़ें
जमाएगा। या यूं कहे
बंगाल का फैसला दिल्ली
की सियासत की दिशा भी
तय करेगा।

No comments:
Post a Comment