पत्रकारपुरम में
विकास
की
दस्तक,
नगर
आयुक्त
के
दौरे
से
जगी
नई
उम्मीदें
पत्रकारपुरम की बदलेगी तस्वीर, नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर विकास का खींचा खाका
सोलर लाइट,
पार्क,
पानी
और
सुंदरीकरण
पर
फोकस,
मौके
से
ही
अधिकारियों
को
दिए
निर्देश
सुरेश गांधी
वाराणसी। शहर की आवासीय
कॉलोनियों को बेहतर बनाने
की कवायद के बीच रविवार
को गिलट बाजार स्थित
पत्रकारपुरम कॉलोनी उस समय चर्चा
का केंद्र बन गई, जब
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल अचानक कॉलोनी पहुंचे। बिना किसी औपचारिक
कार्यक्रम के हुए इस
दौरे ने स्थानीय पत्रकारों
और निवासियों के बीच नई
उम्मीद जगा दी। कॉलोनी
की सड़कें, पार्क, पेयजल व्यवस्था और प्रवेश द्वार
के सुंदरीकरण को लेकर लंबे
समय से उठ रही
मांगों पर नगर आयुक्त
ने मौके पर पहुंचकर
न सिर्फ हालात देखे बल्कि संबंधित
अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई
के निर्देश भी दिए।
दोपहर के दौरान पत्रकारपुरम
पहुंचे नगर आयुक्त ने
स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी
का पैदल भ्रमण किया
और एक-एक कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले
पत्रकारों एवं अन्य नागरिकों
से सीधे संवाद कर
उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने क्षेत्र में
प्रकाश व्यवस्था, पार्कों की स्थिति, पेयजल
संकट और सौंदर्यीकरण से
जुड़ी मांगों को विस्तार से
रखा। बैठक में कॉलोनी
के विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त संख्या
में सोलर लाइट लगाने,
पार्क की नियमित देखरेख
सुनिश्चित करने, पानी के कंप्रेसर
की क्षमता बढ़ाने और मुख्य प्रवेश
द्वार को आकर्षक स्वरूप
देने पर विस्तार से
चर्चा हुई। लोगों ने
सुझाव दिया कि गेट
के आसपास रंगाई-पुताई के साथ कलात्मक
डिजाइन विकसित की जाए, जिससे
क्षेत्र को एक नई
पहचान मिल सके।
स्थानीय लोगों की मांगों को
गंभीरता से लेते हुए
नगर आयुक्त ने मौके पर
ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर
वार्ता की और कार्यों
को प्राथमिकता के आधार पर
जल्द पूरा कराने के
निर्देश दिए। अधिकारियों को
यह भी कहा गया
कि कॉलोनी में जो समस्याएं
लंबे समय से लंबित
हैं, उनका त्वरित समाधान
सुनिश्चित किया जाए। नगर
आयुक्त हिमांशु नागपाल का यह दौरा
पुरुषोत्तम चतुर्वेदी के आमंत्रण पर
आयोजित हुआ। अपने व्यस्त
प्रशासनिक कार्यक्रमों के बीच समय
निकालकर कॉलोनी पहुंचने को लेकर स्थानीय
लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त
की। लोगों का कहना था
कि अक्सर समस्याएं फाइलों तक सीमित रह
जाती हैं, लेकिन जब
अधिकारी खुद मौके पर
पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखते हैं तो समाधान
की प्रक्रिया तेज हो जाती
है।
कॉलोनी में मौजूद पत्रकारों
और नागरिकों ने नगर आयुक्त
की कार्यशैली की भी सराहना
की। उनका कहना था
कि उनकी संवेदनशील सोच,
सहज व्यवहार और त्वरित निर्णय
लेने की क्षमता विकास
कार्यों को नई गति
देने का काम कर
रही है। निरीक्षण के
दौरान जितेंद्र श्रीवास्तव, रमेश राय, गिरीश
दुबे, प्रदीप सिंह, डॉ. सुनील कुमार
सोनकर, जगधारी, नरेंद्र यादव, राजा खान, विशाल
सिंह, अवनीश उपाध्याय, अरुण कुमार सहित
बड़ी संख्या में पत्रकार एवं
स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विकास की मांगों पर बनी सहमति
▪ कॉलोनी में पर्याप्त संख्या
में सोलर लाइट लगाने
की योजना
▪ पार्कों की नियमित देखरेख
और सौंदर्यीकरण
▪ पानी के कंप्रेसर
की क्षमता बढ़ाने की तैयारी
▪ मुख्य गेट के पास
आकर्षक पेंटिंग और कलाकृति विकसित
होगी
▪ लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

No comments:
Post a Comment