Sunday, 17 May 2026

जेब पर दोहरी मार, बिगड़ा रसोई खर्च, निर्यात प्रभावित, उद्यमी हलकान, परेशान मिडिल क्लास!

तेल की तपिश: टैंक से थाली तक पहुंची महंगाई की चोट

जेब पर दोहरी मार, बिगड़ा रसोई खर्च, निर्यात प्रभावित, उद्यमी हलकान, परेशान मिडिल क्लास

थोक के दाम बेकाबू, कैसे हो महंगाई पर काबू? राहत की उम्मीद धुंधली, हर चीज की कीमत दुगनी!

जब तेल महंगा होता है तो असर सिर्फ वाहन के मीटर पर नहीं, बल्कि घर की रसोई और अर्थव्यवस्था की धड़कन पर भी दिखाई देता है : अजीत सिंह

सुरेश गांधी 

वाराणसी. पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब पूर्वांचल के जिलों में अलग-अलग रूप में दिखाई देने लगा है। वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ में कृषि, उद्योग, परिवहन और घरेलू खर्चों पर इसका दबाव महसूस किया जा रहा है। महंगाई का असर अब केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों और छोटे कारोबारियों तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला की बाधाएं इसके प्रमुख कारण हैं। इसका प्रभाव केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई, खेती, उद्योग और निर्यात क्षेत्र तक पहुंच चुका है। मतलब साफ है जब तेल महंगा होता है तो असर सिर्फ वाहन के मीटर पर नहीं, बल्कि घर की रसोई और अर्थव्यवस्था की धड़कन पर भी दिखाई देता है। ऐसे में बड़ा सवाल तो यही है. क्या यही है आंकड़ों का खौफनाक सच!

वाराणसी : माल ढुलाई बढ़ी, बाजार पर असर

थोक बाजारों से रोजाना बड़ी मात्रा में सब्जियां, कपड़ा और अन्य वस्तुएं आसपास के जिलों में भेजी जाती हैं। व्यापारियों के अनुसार परिवहन लागत बढ़ने से बाजार कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है।

भदोही : कालीन उद्योग की चिंता बढ़ी

विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग में कच्चा माल, बिजली और परिवहन लागत बढ़ने से छोटे निर्यातकों और बुनकरों पर दबाव बढ़ रहा है।

मिर्जापुर : ट्रांसपोर्ट बना चुनौती

पत्थर कारोबार और छोटे उद्योगों में डीजल आधारित परिवहन पर निर्भरता अधिक होने से लागत बढ़ने की चिंता है।

चंदौली : खेती पर असर

धान उत्पादन वाले क्षेत्र में किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने से सिंचाई और कृषि उपकरणों का खर्च बढ़ रहा है।

सोनभद्र : खनन क्षेत्र में दबाव

खनन और भारी वाहनों पर आधारित गतिविधियों में बढ़ती ईंधन लागत चिंता का कारण बन रही है।

गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ : घरेलू बजट पर असर

मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसाय से जुड़े परिवारों का कहना है कि मासिक खर्चों का संतुलन बनाना कठिन हो रहा है।

कहां पड़ता है सीधा असर?

वाहन संचालन महंगा

रसोई का मासिक खर्च बढ़ा

फल-सब्जियां और जरूरी वस्तुएं प्रभावित

कृषि लागत में बढ़ोतरी

व्यापार और निर्यात पर दबाव

छोटे उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ी

परिवारों की बचत क्षमता प्रभावित

क्यों बढ़ती हैं कीमतें?

युद्ध और वैश्विक तनाव : जब भी वैश्विक स्तर पर युद्ध या तनाव बढ़ता है तो तेल आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर असर पड़ता है।

ईंधन महंगा तो हर चीज महंगी : ट्रक, मालवाहक वाहन, कृषि उपकरण और उद्योग डीजल पर निर्भर हैं। इसलिए ईंधन महंगा होने पर लागत का असर अंततः उपभोक्ता तक पहुंचता है।

गैस सिलेंडर से बिगड़ा रसोई बजट : घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने परिवारों के मासिक खर्च को प्रभावित किया है।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

चार्टर्ड अकाउंटेंट केपी दुबे का कहना है कि ऊर्जा लागत बढ़ने का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे आर्थिक तंत्र को प्रभावित करता है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा का कहना है कि ऊर्जा कीमतों में बदलाव अब सीधे आम आदमी के जीवन और आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

आगे चुनौती

विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल वैश्विक तेल कीमतों पर निर्भर रहना लंबी अवधि में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वैकल्पिक ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और घरेलू ऊर्जा उत्पादन पर तेजी से काम करने की आवश्यकता होगी।

No comments:

Post a Comment

जेब पर दोहरी मार, बिगड़ा रसोई खर्च, निर्यात प्रभावित, उद्यमी हलकान, परेशान मिडिल क्लास!

तेल की तपिश : टैंक से थाली तक पहुंची महंगाई की चोट जेब पर दोहरी मार , बिगड़ा रसोई खर्च , निर्यात प्रभावित , उद्यमी हलकान ,...