तीन राज्यों में भगवा परचम, काशी
में ‘विजय-उत्सव’ की गूंज : हर तरफ छाया भगवा उल्लास
पश्चिम बंगाल,
असम
और
पुडुचेरी
में
ऐतिहासिक
जीत
पर
कार्यकर्ताओं
का
उत्साह
चरम
पर,
ढोल-नगाड़ों
और
आतिशबाजी
से
गूंजा
शहर
मिठाइयों और
झालमुड़ी
के
साथ
सजी
जीत
की
मिठास,
‘परिवर्तन’
के
संकल्प
संग
गूंजे
जयघोष
पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का जो संदेश दिया है, वह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रबल उद्गार है : सदस्य सरवर सिद्दीकी
सुरेश गांधी
वाराणसी. लोकतंत्र के महापर्व में
जब जनादेश स्पष्ट होता है, तो
उसका उत्सव केवल राजनीतिक नहीं,
बल्कि सामाजिक और भावनात्मक भी
बन जाता है। कुछ
ऐसा ही दृश्य सोमवार
को रोहनियां, संसदीय कार्यालय गुरुधाम, गुलाब बाड़ी सिगरा स्थित
राजन शाही नगर कॉलोनी
से लेकर शहर के
हर चट्टी चैराहों पर देखने को
मिला, जहां पश्चिम बंगाल,
असम और पुडुचेरी में
भारतीय जनता पार्टी की
प्रचंड विजय के बाद
कार्यकर्ताओं का उत्साह मानो
आसमान छूने लगा। तीनों राज्यों
में मिली जीत ने
भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
का संचार किया है। काशी
की गलियों से लेकर प्रमुख
चौराहों तक उत्सव का
माहौल बना रहा, जहां
कार्यकर्ताओं ने न केवल
अपनी खुशी जाहिर की,
बल्कि आमजन के साथ
मिलकर इस जीत को
साझा किया।
संसदीय कार्यालय गुरुधाम कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने
जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर
जीत की बधाई दी।
इस दौरान राहगीरों और स्थानीय लोगों
के बीच मिठाइयों के
साथ-साथ झालमुड़ी बांटकर
उत्सव का माहौल और
भी खास बना दिया
गया। "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" और
"मोदी है तो मुमकिन
है" जैसे नारों से
पूरा इलाका गूंज उठा। इसके बाद
कार्यकर्ताओं ने एक भव्य
विजय जुलूस निकाला, जो संसदीय कार्यालय
से प्रारंभ होकर गुरुधाम चौराहा
होते हुए इस्कॉन मंदिर
तक पहुंचा। जुलूस के दौरान रास्ते
भर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों
पर नृत्य किया और उत्साह
के साथ क्षेत्र का
भ्रमण किया। इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर वहां के
सेवादार और भक्त भी
जुलूस में शामिल हो
गए, जिससे आयोजन और भव्य हो
गया।
अंत में जुलूस पुनः कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलपुरकर, नंदजी पाण्डेय, शैलेंद्र मिश्रा, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, निर्मल सिंह, अरविंद, सौरभ पाठक, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिगरा स्थित राजन शाही नगर कॉलोनी में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के कैम्प कार्यालय पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जोरदार जश्न मनाया। यहां बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारों के साथ प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। "बधाई हो बधाई हो मोदी जी" और "अमित शाह को बधाई हो" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। यह जश्न केवल चुनावी जीत का प्रतीक नहीं था, बल्कि एक नई राजनीतिक दिशा, नए संकल्प और जनविश्वास की अभिव्यक्ति भी था।


No comments:
Post a Comment